नेशनल अप्रेंटिसशिप प्रमोशन स्कीम का दिलाएं लाभ : डीएम
By Hindustan | Bureau हिन्दुस्तान, रायबरेली रायबरेली में जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की अध्यक्षता में कौशल विकास मिशन की प्रगति समीक्षा बैठक हुई। बैठक में विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों की वित्तीय प्रगति, राजकीय एवं निजी…

सौजन्य से:- Hindustan
By Hindustan | Bureau हिन्दुस्तान, रायबरेली
रायबरेली में जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की अध्यक्षता में कौशल विकास मिशन की प्रगति समीक्षा बैठक हुई। बैठक में विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों की वित्तीय प्रगति, राजकीय एवं निजी प्रशिक्षण प्रदाताओं के कार्य की समीक्षा की गई। डीएम ने कुशल अभ्यर्थियों के पंजीकरण और अप्रेंटिशिप योजना के तहत युवाओं को लाभ दिलाने के निर्देश दिए।
रायबरेली संवाददाता। जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट के सभागार में कौशल विकास मिशन की प्रगति समीक्षा बैठक की गई। इसमें डीएम ने जिले में संचालित निजी एवं राजकीय प्रशिक्षण प्रदाताओं की प्रगति की समीक्षा के बाद दिशा निर्देश दिए। बैठक में जिला समन्वयक कौशल विकास मिशन विवेक कुमार तिवारी ने विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों की वित्तीय वर्षवार प्रगति की जानकारी दी। इस दौरान स्टेट स्किल डेवलपमेंट फण्ड, प्रोजेक्ट प्रवीण व दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना की समीक्षा की गई। डीएम ने राजकीय एवं अनुदानित माध्यमिक विद्यालयों में संचालित प्रोजेक्ट प्रवीण योजना की विद्यालयवार जानकारी लेते हुए निर्धारित कौशल विकास कक्षाओं का नियमित रूप से संचालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।
उन्होंने एसएसडीएफ योजना के अंतर्गत प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके प्रशिक्षणार्थियों का मूल्यांकन कराए जाने के लिए शासन को पत्र प्रेषित करने के निर्देश भी दिए। बैठक में जनपद में स्थापित राजकीय आईटीआई में प्रवेशित अभ्यर्थियों की स्थिति की समीक्षा की गई। नेशनल अप्रेंटिसशिप प्रमोशन स्कीम के अन्तर्गत 29 या उससे अधिक कर्मचारियों वाली सभी इकाइयों को योजना से जोड़कर अधिक से अधिक युवाओं को अप्रेन्टिशिप का लाभ दिलाने के निर्देश दिए गए। डीएम ने इंडिया स्किल कॉम्पटीशन के अन्तर्गत आईटीआई, पॉलिटेक्निक, फिरोज गांधी इंजीनियरिंग कॉलेज, नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी समेत अन्य तकनीकी संस्थानों को अधिक से अधिक कुशल अभ्यर्थियों का पंजीकरण कराने के निर्देश दिए। ताकि जनपद के युवा जिला, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की कौशल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें। बैठक में राजकीय एवं निजी प्रशिक्षण प्रदाता, राजकीय आईटीआई के प्रधानाचार्य, जिला सेवायोजन अधिकारी, पालीटेक्निक के प्रधानाचार्य, निफ्ट के पदाधिकारी, एमआईएस प्रबंधक, जिला कार्यक्रम प्रबंधक समेत संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
अगला लेख
Powered by शिक्षा खबर Skillogy
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
Internship the new interview: Companies turning interns into full-time hires; what it means for IT sector jobs

एनसीईआरटी ने भावी शिक्षक प्रशिक्षकों को मजबूत करने के लिए 12 एमएड छात्रों के लिए चार सप्ताह की इंटर्नशिप शुरू की है

इंटर्नशिप विरोधाभास: सीखने का अवसर या कम लागत वाला श्रम?

SARIP 2026 Internship Program for PG Students at IIT Kanpur | Life Sciences | Apply Online

Google says apprenticeship offers skills, not guaranteed jobs

टीएसयू ने नए एमबीए प्रोग्राम के लिए 100% ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप प्लेसमेंट रिकॉर्ड किया

Pega Launches Its First-Ever National Internship Program To Build AI-Ready Talent Across India. - TRIPURA STAR NEWS

खूंटी 16 उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला कौशल समिति की बैठक आयोजितकौशल विकास केंद्रों से अधिक युवाओं को जोड़ें : डीसी
ताज़ा ख़बरें
- NE seeks PM special package for NEP 2020 implementation | Arunachal Observer
- Trained, certified, but still jobless: India’s skilling gap widens
- Bilaspur News: कौशल प्रशिक्षण पूरा करने वाले प्रशिक्षणार्थियों को बांटे प्रमाणपत्र
- पॉलिटेक्निक की छात्राओं का कौशल विकास कार्यक्रम
- Bihar Board Half-Yearly Exam 2026 Date Sheet जारी, Class 11 और 12 का पूरा शेड्यूल देखें
- संबोधन: शिक्षा नीति का लाभ दूरदराज के छात्रों तक पहुंचनी चाहिए: बर्मन
- Shravasti News: सीमावर्ती युवाओं को मिलेगा कौशल प्रशिक्षण
- एम.ए. प्रथम वर्ष का परीक्षा परिणाम घोषित वांशिका ने प्रथम स्थान हासिल किया

