खूंटी 16 उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला कौशल समिति की बैठक आयोजितकौशल विकास केंद्रों से अधिक युवाओं को जोड़ें : डीसी
By Hindustan | Bureau हिन्दुस्तान, रांची खूंटी में उपायुक्त मो. जावेद हुसैन की अध्यक्षता में जिला कौशल समिति की बैठक हुई, जिसमें कौशल विकास कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। युवा-युवतियों को रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़ने के…

सौजन्य से:- Hindustan
By Hindustan | Bureau हिन्दुस्तान, रांची
खूंटी में उपायुक्त मो. जावेद हुसैन की अध्यक्षता में जिला कौशल समिति की बैठक हुई, जिसमें कौशल विकास कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। युवा-युवतियों को रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़ने के लिए प्रशिक्षण की योजना बनाई गई। कौशल विकास केंद्रों से जुड़े विभिन्न सेक्टरों में प्रशिक्षण के प्रस्तावों पर भी चर्चा की गई।
खूंटी, संवाददाता। समाहरणालय सभागार में उपायुक्त मो. जावेद हुसैन की अध्यक्षता में जिला कौशल समिति की बैठक हुई। बैठक में जिले में संचालित कौशल विकास कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए अधिक से अधिक युवक-युवतियों को प्रशिक्षण देकर रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़ने पर चर्चा की गई। बैठक में श्रम विभाग ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से जिले में संचालित 11 कौशल विकास केंद्रों की जानकारी दी। बताया गया कि विभिन्न सेक्टरों में 18 वर्ष से अधिक आयु के युवक-युवतियों को प्रशिक्षण दिया जाता है। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद उन्हें रोजगार उपलब्ध कराने के लिए प्लेसमेंट से जोड़ा जाता है। उपायुक्त ने ग्राम एवं पंचायत स्तर पर व्यापक जागरूकता अभियान चलाकर युवाओं को कौशल प्रशिक्षण से जोड़ने का निर्देश दिया।
Dumka News: स्थानीय जरूरत और रोजगार की संभावनाओं के अनुरूप हो कौशल विकास : उपायुक्त
उन्होंने प्रशिक्षण के बाद प्लेसमेंट की प्रक्रिया को प्रभावी बनाने पर भी जोर दिया। उपायुक्त ने कौशल विकास केंद्रों से जेएसएलपीएस और आरसेटी को सक्रिय रूप से जोड़ने का निर्देश दिया, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में युवाओं को प्रशिक्षण की जानकारी मिल सके और उन्हें इसका लाभ मिल सके। फूड प्रोसेसिंग, बेकरी सहित अन्य ट्रेड में प्रशिक्षण और प्लेसमेंट की भी समीक्षा की गई।
डीसी ने जेएसएलपीएस से जुड़ी उन महिलाओं को कौशल विकास केंद्रों से जोड़ने का निर्देश दिया, जो बेकरी यूनिट अथवा लाह की चूड़ियों का निर्माण कर रही हैं। उन्होंने कहा कि बेहतर प्रशिक्षण के माध्यम से महिलाओं की गतिविधियों को और प्रभावी बनाकर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त किया जा सकता है। बैठक में कंस्ट्रक्शन, टेक्नीशियन, कृषि सहित नए ट्रेड में प्रशिक्षण शुरू करने के प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई।
उपायुक्त ने युवाओं की रुचि और आवश्यकता के अनुरूप प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। जिला नियोजन के कार्यक्रमों और शिक्षा विभाग के वोकेशनल ट्रेनिंग की भी समीक्षा की गई। विद्यालयों में भी प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित करने को लेकर निर्देश दिए गए। बैठक में डीडीसी प्रवीण कुमार प्रकाश, जिला शिक्षा पदाधिकारी दीप्ति कुमारी, जिला शिक्षा अधीक्षक सुरेश महतो, जिला श्रम अधीक्षक, जिला नियोजन पदाधिकारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, एलडीएम, जेएसएलपीएस, उद्योग विभाग के पदाधिकारी समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे।
✦जिला कौशल समिति की बैठक में किसकी अध्यक्षता में चर्चा हुई?
बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त मो. जावेद हुसैन ने की।
✦युवाओं को कौशल विकास कार्यक्रमों से जोड़ने के लिए क्या निर्देश दिए गए?
उपायुक्त ने ग्राम एवं पंचायत स्तर पर व्यापक जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया।
✦बैठक में महिलाओं को किस प्रकार से कौशल विकास से जोड़ा गया?
बैठक में जेएसएलपीएस से जुड़ी महिलाओं को कौशल विकास केंद्रों से जोड़ने का निर्देश दिया गया।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
अगला लेख
Powered by शिक्षा खबर Skillogy
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
Trained, certified, but still jobless: India’s skilling gap widens

Bilaspur News: कौशल प्रशिक्षण पूरा करने वाले प्रशिक्षणार्थियों को बांटे प्रमाणपत्र

पॉलिटेक्निक की छात्राओं का कौशल विकास कार्यक्रम

Shravasti News: सीमावर्ती युवाओं को मिलेगा कौशल प्रशिक्षण

भिनगा में 62वीं वाहिनी SSB के दो प्रशिक्षण शुरू: सीमावर्ती युवाओं को हुनरमंद बनाने और रोजगार से जोड़ने के लिए, भिनगा विधायक ने किया शुभारंभ - Khairy Kalan(Bhinga) News

सीमावर्ती युवाओं के लिए कौशल विकास प्रशिक्षण शुरू: 30 युवाओं को हैंडीक्राफ्ट और सोलर टेक्नीशियन का 20 दिवसीय प्रशिक्षण मिलेगा - Shravasti News

SSB की पहल: 155 युवाओं को स्वरोजगार ट्रेनिंग

Chaudhary Sarwan Kumar Himachal Pradesh Krishi Vishvavidyalaya hosts skill development training for women - The Tribune
ताज़ा ख़बरें
- बिहार संग्रहालय और कौशल विकास मिशन के बीच समझौता
- गोरखपुर एम्स 120 युवाओं को बनाएगा स्किल्ड हेल्थ वर्कर, ट्रेनिंग के साथ मिलेंगे पैसे, जानिए क्या है प्लान
- रामपुर में छात्रों को नई शिक्षा नीति की जानकारी दी: गोचर महाविद्यालय में NSS और SWAYAM-NPTEL पोर्टल के बारे में बताया - Rampur Maniharan News
- कुम्हारों के लिए 10 दिवसीय कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम खत्म: लखीमपुर-खीरी में पारंपरिक कारीगरों को स्वरोजगार के गुर सिखाए गए - Lakhimpur dehat(Sadar tehsil) News
- AIIMS holds workshop on strengthening health education for cardiometabolic diseases
- कौशल विकास मिशन की 500 कंपनियां 3 साल के लिए डिबार, यूपी सरकार का बड़ा एक्शन
- Solan News: नौणी विवि में 49 वोकेशनल ट्रेनर्स के लिए कौशल विकास प्रशिक्षण शुरू
- NE seeks PM special package for NEP 2020 implementation | Arunachal Observer

