सीमावर्ती युवाओं के लिए कौशल विकास प्रशिक्षण शुरू: 30 युवाओं को हैंडीक्राफ्ट और सोलर टेक्नीशियन का 20 दिवसीय प्रशिक्षण मिलेगा - Shravasti News
- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Shrawasti - Shravasti SSB Skill Development Training | Handicraft Solar Technician सीमावर्ती युवाओं के लिए कौशल विकास प्रशिक्षण शुरू:30 युवाओं को हैंडीक्राफ्ट और सोलर टेक्नीशियन का…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Shrawasti
- Shravasti SSB Skill Development Training | Handicraft Solar Technician
सीमावर्ती युवाओं के लिए कौशल विकास प्रशिक्षण शुरू:30 युवाओं को हैंडीक्राफ्ट और सोलर टेक्नीशियन का 20 दिवसीय प्रशिक्षण मिलेगा
- कॉपी लिंक
श्रावस्ती में भारत-नेपाल सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल (SSB) भिनगा ने सीमावर्ती युवाओं और ग्रामीणों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए दो कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किए हैं। यह पहल नागरिक कल्याण कार्यक्रम 2026-27 के तहत की गई है।SSB ने शनिवार 4:00 बजे बताया की रियर हेडक्वार्टर भैंसाईनाका में भिनगा विधायक इंद्राणी वर्मा ने इन कार्यक्रमों की शुरुआत की।
इन प्रशिक्षण कार्यक्रमों में कुल 30 युवा शामिल होंगे। समवाय गुज्जरगौरी क्षेत्र की 15 महिलाओं और पुरुषों को 20 दिन का कुटीर उद्योग (हैंडीक्राफ्ट आइटम्स) का प्रशिक्षण दिया जाएगा। वहीं, समवाय भैंसाईनाका क्षेत्र के 15 युवाओं को 20 दिन का सोलर टेक्नीशियन प्रशिक्षण मिलेगा।
मुख्य अतिथि विधायक इंद्राणी वर्मा ने SSB के नागरिक कल्याण कार्यों की तारीफ की। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण युवाओं और ग्रामीणों को तकनीकी और व्यावसायिक हुनर देकर आत्मनिर्भर बनने में मदद करेंगे। विधायक ने सभी प्रशिक्षुओं से अपील की कि वे इस प्रशिक्षण का पूरा फायदा उठाएं।
तकनीकी कामों का प्रैक्टिकल प्रशिक्षण दिया जाएगा
हैंडीक्राफ्ट प्रशिक्षण में लोगों को हस्तशिल्प उत्पाद बनाना, उनकी क्वालिटी सुधारना और उन्हें बाजार से जोड़कर कमाई के तरीके सिखाए जाएंगे। सोलर टेक्नीशियन प्रशिक्षण में सौर ऊर्जा उपकरणों को लगाना, उनकी देखभाल करना और उनसे जुड़े तकनीकी कामों का प्रैक्टिकल प्रशिक्षण दिया जाएगा।
यह कार्यक्रम 62वीं वाहिनी के कमांडेंट अमरेन्द्र कुमार वरुण के निर्देश पर हुआ। वाहिनी ने बताया कि सीमावर्ती इलाकों में युवाओं और ग्रामीणों को उनकी स्थानीय जरूरतों और रोजगार की संभावनाओं के हिसाब से लगातार अलग-अलग तरह के प्रशिक्षण दिए जा रहे हैं। इसका मकसद कौशल विकास के साथ-साथ स्वरोजगार, आत्मनिर्भरता और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करना है।
Powered by शिक्षा खबर Skillogy
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
SSB की पहल: 155 युवाओं को स्वरोजगार ट्रेनिंग

Chaudhary Sarwan Kumar Himachal Pradesh Krishi Vishvavidyalaya hosts skill development training for women - The Tribune

बिहार संग्रहालय और कौशल विकास मिशन के बीच समझौता

गोरखपुर एम्स 120 युवाओं को बनाएगा स्किल्ड हेल्थ वर्कर, ट्रेनिंग के साथ मिलेंगे पैसे, जानिए क्या है प्लान

रामपुर में छात्रों को नई शिक्षा नीति की जानकारी दी: गोचर महाविद्यालय में NSS और SWAYAM-NPTEL पोर्टल के बारे में बताया - Rampur Maniharan News

कुम्हारों के लिए 10 दिवसीय कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम खत्म: लखीमपुर-खीरी में पारंपरिक कारीगरों को स्वरोजगार के गुर सिखाए गए - Lakhimpur dehat(Sadar tehsil) News

AIIMS holds workshop on strengthening health education for cardiometabolic diseases

कौशल विकास मिशन की 500 कंपनियां 3 साल के लिए डिबार, यूपी सरकार का बड़ा एक्शन
ताज़ा ख़बरें
- Solan News: नौणी विवि में 49 वोकेशनल ट्रेनर्स के लिए कौशल विकास प्रशिक्षण शुरू
- Skill development needs better outcome measurement | Policy Circle
- झारखंड में 1400 स्कूलों और 2.25 लाख छात्रों के शिक्षण स्तर का ऑडिट पूरा, गोल्ड रेटिंग पर प्राचार्यों को मिलेगा अवार्ड - jharkhand school certification 225 lakh students evaluated
- बिहार के स्कूलों में पढ़ाई के साथ रोजगार के गुर, 6वीं के बाद छात्रों को मिलेगी वोकेशनल ट्रेनिंग - bihar schools to offer vocational education from class 6
- माकपा का दो दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर संपन्न: CPM नेता का आरोप, नई शिक्षा नीति के नाम पर शिक्षा का निजीकरण जारी - Samastipur News
- खीरी में कौशल विकास के बच्चों को मिली मुफ्त ड्रेस: जिला कौशल विकास मिशन के अधिकारी अभिषेक शुक्ला ने बांटी, आत्मविश्वास बढ़ाने की पहल - Meja News
- National workshop on NEP 2020 redefines sports in higher education
- NE states push for region-specific NEP 2020 roadmap at Chümoukedima conclave - Hub News

