होमस्पोर्ट्स & कल्चरउत्तराखंड के सभी 11,580 प्राथमिक विद्यालयों में शुरू होगी बालवाटिका, बच्चों को मिलेगी खेल आधारित शिक्षा - uttarakhand balvatika 11580 primary schools to get preprimary
स्पोर्ट्स & कल्चर

उत्तराखंड के सभी 11,580 प्राथमिक विद्यालयों में शुरू होगी बालवाटिका, बच्चों को मिलेगी खेल आधारित शिक्षा - uttarakhand balvatika 11580 primary schools to get preprimary

उत्तराखंड के सभी 11,580 प्राथमिक विद्यालयों में शुरू होगी बालवाटिका, बच्चों को मिलेगी खेल आधारित शिक्षा उत्तराखंड में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत सभी 11,580 प्राथमिक विद्यालयों को बालवाटिका से जोड़ने की तैयारी तेज…

19 सितंबर 2026 को 12:02 pm बजे
उत्तराखंड के सभी 11,580 प्राथमिक विद्यालयों में शुरू होगी बालवाटिका, बच्चों को मिलेगी खेल आधारित शिक्षा
 - uttarakhand balvatika 11580 primary schools to get preprimary

सौजन्य से:- Jagran

उत्तराखंड के सभी 11,580 प्राथमिक विद्यालयों में शुरू होगी बालवाटिका, बच्चों को मिलेगी खेल आधारित शिक्षा

उत्तराखंड में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत सभी 11,580 प्राथमिक विद्यालयों को बालवाटिका से जोड़ने की तैयारी तेज हो गई ...और पढ़ें

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

अशोक केडियाल, जागरण, देहरादून। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत उत्तराखंड के सभी प्राथमिक विद्यालयों को बालवाटिका से जोड़ने की तैयारी तेज हो गई है। राज्य में 11,580 प्राथमिक विद्यालयों में से 5,585 में वर्तमान में बालवाटिका संचालित हो रही है।

शेष विद्यालयों में बालवाटिका शुरू करने के लिए शिक्षा निदेशालय स्तर पर मैपिंग का कार्य शुरू कर दिया गया है। विभाग का लक्ष्य शत प्रतिशत प्राथमिक विद्यालयों के साथ बालवाटिका संचालित करना है।

बालवाटिका में तीन से आठ वर्ष की आयु के प्री-प्राइमरी के बच्चों को खेल एवं गतिविधि आधारित शिक्षा दी जाएगी। 'जादू का पिटारा' और 'ई-जादू का पिटारा' के माध्यम से बच्चों में भाषा, अभिव्यक्ति और बुनियादी संख्या ज्ञान विकसित किया जाएगा।

शिक्षकों को दिया जा रहा प्रशिक्षण

जादू का पिटारा कार्यक्रम के जिला समन्वयक प्रणय बहुगुणा ने बताया कि सीएसईआरटी की ओर से बालवाटिका के लिए अभी तक करीब 200 प्राथमिक के शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है।

इसमें बच्चों की विकासात्मक जरूरतों को समझने, खेल एवं गतिविधियों के माध्यम से सीखने, भाषा विकास और बुनियादी संख्या ज्ञान के लिए सामग्री तैयार करने पर जोर है। स्थानीय एवं कम लागत वाली सामग्री से शिक्षण-अधिगम सामग्री विकसित करने का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।

ऐसे सीखते हैं नौनिहाल

प्रशिक्षण में बताया जा रहा है कि बच्चे देखकर, सुनकर, छूकर, खेलकर, प्रश्न पूछकर और दूसरों से बातचीत करके अधिक प्रभावी ढंग से सीखते हैं। इसलिए बाल केंद्रित एवं अनुभवात्मक अधिगम को दैनिक गतिविधियों में शामिल करने पर बल दिया जा रहा है।

राज्य के सभी प्राथमिक विद्यालयों को बालवाटिका से जोड़ने का कार्य चल रहा है। अभी करीब 50 प्रतिशत विद्यालयों में बालवाटिका चल रही हैं। समग्र शिक्षा के तहत प्रत्येक विद्यालय को जादू का पिटारा खरीदने के लिए धनराशि उपलब्ध कराई जा रही है। यह प्री-प्राइमरी के नौनिहालों के लिए लाभकारी होगा।

डा.धन सिंह रावत, शिक्षा मंत्री

Powered by शिक्षा खबर Skillogy

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
योगी सरकार का बेसिक शिक्षा पर फोकस: प्राइमरी स्कूलों में खेल-खेल में सीखेंगे बच्चे, TLM के लिए 56.36 करोड़ जारी - up basic education yogi govt releases 5636 cr for primary school tlm
स्पोर्ट्स & कल्चर

योगी सरकार का बेसिक शिक्षा पर फोकस: प्राइमरी स्कूलों में खेल-खेल में सीखेंगे बच्चे, TLM के लिए 56.36 करोड़ जारी - up basic education yogi govt releases 5636 cr for primary school tlm

5 लाख रुपये के पुरस्कार के साथ IIM बैंगलोर की राष्ट्रीय छात्र केस प्रतियोगिता क्या है?
स्पोर्ट्स & कल्चर

5 लाख रुपये के पुरस्कार के साथ IIM बैंगलोर की राष्ट्रीय छात्र केस प्रतियोगिता क्या है?

IIM बैंगलोर ने iimb.ac.in पर राष्ट्रीय छात्र केस प्रतियोगिता 2026 पंजीकरण शुरू किया
स्पोर्ट्स & कल्चर

IIM बैंगलोर ने iimb.ac.in पर राष्ट्रीय छात्र केस प्रतियोगिता 2026 पंजीकरण शुरू किया

आईआईएम बैंगलोर ने कॉलेज के छात्रों के लिए 5 लाख रुपये की राष्ट्रीय केस प्रतियोगिता की घोषणा की
स्पोर्ट्स & कल्चर

आईआईएम बैंगलोर ने कॉलेज के छात्रों के लिए 5 लाख रुपये की राष्ट्रीय केस प्रतियोगिता की घोषणा की

विद्यार्थी भवन में शिक्षक दिवस समारोह:  विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रम, 15 सितंबर से कक्षा 10वीं के लिए शुरू होगी विशेष टेस्ट सीरीज - arrah News
स्पोर्ट्स & कल्चर

विद्यार्थी भवन में शिक्षक दिवस समारोह: विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रम, 15 सितंबर से कक्षा 10वीं के लिए शुरू होगी विशेष टेस्ट सीरीज - arrah News

IIM बैंगलोर ने कॉलेज के छात्रों के लिए 5 लाख रुपये की राष्ट्रीय प्रतियोगिता शुरू की: पात्रता, समय सीमा और कैसे भाग लें
स्पोर्ट्स & कल्चर

IIM बैंगलोर ने कॉलेज के छात्रों के लिए 5 लाख रुपये की राष्ट्रीय प्रतियोगिता शुरू की: पात्रता, समय सीमा और कैसे भाग लें

जैसे-जैसे कौशल प्रमाणन को बढ़ावा मिलता है, खेल जीवन कौशल ढांचा स्कूलों से कॉलेजों तक विस्तारित होता है
स्पोर्ट्स & कल्चर

जैसे-जैसे कौशल प्रमाणन को बढ़ावा मिलता है, खेल जीवन कौशल ढांचा स्कूलों से कॉलेजों तक विस्तारित होता है

NE states push for region-specific NEP 2020 roadmap at Chümoukedima conclave - Hub News
कैंपस

NE states push for region-specific NEP 2020 roadmap at Chümoukedima conclave - Hub News

ताज़ा ख़बरें