होमएग्ज़ाम्सSuccess Story: गांव से आई जिस लड़की पर हंसते थे, आज है IAS अफसर, BARC, ISRO, PCS, SSC समेत कई एग्जाम पास
एग्ज़ाम्स

Success Story: गांव से आई जिस लड़की पर हंसते थे, आज है IAS अफसर, BARC, ISRO, PCS, SSC समेत कई एग्जाम पास

पिता वकील, मां टीचर सुरभि गौतम, मध्य प्रदेश के सतना जिले के छोटे से गांव अमदारा के साधारण परिवार से आती हैं। उनका जन्म 21 अगस्त 1991 को हुआ था। पिता वकील हैं और मां एक टीचर हैं। उनकी स्कूलिंग गांव के सरकारी स्कूल से हुई…

8 सितंबर 2026 को 04:29 am बजे
Success Story: गांव से आई जिस लड़की पर हंसते थे, आज है IAS अफसर, BARC, ISRO, PCS, SSC समेत कई एग्जाम पास

सौजन्य से:- Navbharat Times

पिता वकील, मां टीचर

सुरभि गौतम, मध्य प्रदेश के सतना जिले के छोटे से गांव अमदारा के साधारण परिवार से आती हैं। उनका जन्म 21 अगस्त 1991 को हुआ था। पिता वकील हैं और मां एक टीचर हैं। उनकी स्कूलिंग गांव के सरकारी स्कूल से हुई है। सुरभि गौतम गांव से निकलकर शहर की लाइफ, कॉलेज और फिर UPSC समेत एक के बाद एक कई परीक्षाओं में सफलता के बारे में बात कर चुकी हैं।

बोर्ड परीक्षा में मैथ्स में 100% मार्क्स

सुरभि बचपन से पढ़ाई में काफी होशियार रही हैं। बोर्ड परीक्षाओं में फर्स्ट डिवीजन से पास होती थीं। एमपी बोर्ड 5वीं के रिजल्ट में उन्हें मैथ्स में 100 में से 100 नंबर मिले थे। तब उनकी टीचर ने उन्हें बुलाकर काफी तारीफ की थी और भविष्य में एकेडमिक में जाने की सलाह दी थी। शिक्षिका का वही एप्रिसिएशन सुरभि के लिए मोटिवेशन बन गया।

छोटी सी सुरभि को लगा कि प्रशंसा पाने का सिर्फ एक ही रास्ता है हर परीक्षा में अच्छे नंबर लाना। 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में भी उन्होंने 90 प्रतिशत से ज्यादा मार्क्स हासिल किए। जिसकी वजह से कॉलेज में आसानी से एडमिशन मिल गया।

गांव से आई लड़की की इंग्लिश का उड़ाते थे मजाक

गांव के हिंदी मीडियम स्कूल से पढ़ी सुरभि जब शहर के बड़े कॉलेज पहुंची, तो अंग्रेजी उनकी सबसे बड़ी कमजोरी बन गई। कॉलेज के पहले दिन जब उनसे अंग्रेजी में इंट्रोडक्शन मांगा गया, तो वे सही से नहीं बोल पाई और स्टूडेंट्स ने उनकी इंग्लिश का मजाक बनाया। यहां तक कि टीचर ने भी उनकी योग्यता पर सवाल उठाए।

उस समय सुरभि ने आंसू बहाने के बजाय इस कमजोरी को दूर करने का फैसला लिया। वे रोजाना अंग्रेजी के 10 नए शब्द सीखती थीं, दीवार के सामने और खुद से शीशे के सामने खड़ी होकर बात करती थीं। लगातार प्रैक्टिस से अंग्रेजी भाषा पर उनकी पकड़ जल्द ही अच्छी हो गई।

इंजीनियरिंग के बाद UPSC के लिए छोड़ी TCS की जॉब

सुरभि गौतम ने मध्य प्रदेश के प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग कॉलेज राजीव गांधी टेक्निकल यूनिवर्सिटी (RGPV), भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन में बी.ई की डिग्री हासिल की है। उन्हें अपने कॉलेज में टॉपर थीं और चांसलर अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया था।

अच्छे एकेडमिक स्कोर के चलते इंजीनियरिंग के बाद आईटी कंपनी TCS में अच्छी सैलरी वाली जॉब मिल गई। लेकिन सुरभि ने UPSC के लिए जॉब छोड़ने का फैसला लिया। उनका सपना सिविल सेवा में जाने का था।

UPSC, BARC, GATE, ISRO समेत कई परीक्षाएं क्लियर कीं

पढ़ाई में होनहार के सामने जो भी परीक्षा आई, वे उसे पास करती गईं। साल 2013 में यूपीएससी की इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा में AIR-1 हासिल की। इसके बाद MPPSC, PCS, ISRO, भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र (BARC) में साइंटिस्ट की परीक्षा, GATE, SAIL, SSC CGL, दिल्ली पुलिस दारोगा (SI) और FCI जैसी कई प्रतियोगी परीक्षाएं शामिल हैं, जिन्हें सुरभि गौतम ने क्वालीफाई किया है।

UPSC CSE में 50वीं रैंक लाकर बनीं IAS ऑफिसर

लगातार कई परीक्षाओं में सफलता के बाद भी सुरभि का वो सपना अधूरा था, जिसे उन्होंने बहुत पहले देखा था। यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2016 में वो भी पूरा हो गया। उन्होंने इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग को ऑप्शनल सब्जेक्ट के तौर पर चुना और इंग्लिश मीडियम से यूपीएससी सीएसई एग्जाम दिया।

2016 की यूपीएससी परीक्षा में 50वीं ऑल इंडिया रैंक (UPSC AIR) हासिल करके आईएएस ऑफिसर के रूप में चयनित हुईं। बता दें कि वर्तमान में आईएएस ऑफिसर सुरभि गौतम गुजरात के दाहोद जिले में कलेक्टर और जिला मजिस्ट्रेट के पद पर कार्यरत हैं।

(All Photos Credit: Insta/surbhigautam65)

Powered by शिक्षा खबर Skillogy

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
Budaun News: हाईस्कूल में विज्ञान-गृह विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा भी कराएगा बोर्ड
एग्ज़ाम्स

Budaun News: हाईस्कूल में विज्ञान-गृह विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा भी कराएगा बोर्ड

CBSE बोर्ड परीक्षा 2027: छोटी सी गलती बन सकती है बड़ी परेशानी, बोर्ड ने स्कूलों को दी चेतावनी - The CSR Journal
एग्ज़ाम्स

CBSE बोर्ड परीक्षा 2027: छोटी सी गलती बन सकती है बड़ी परेशानी, बोर्ड ने स्कूलों को दी चेतावनी - The CSR Journal

RRB Section Controller Exam Date 2026 जारी, 12 और 13 अक्टूबर को होगी CBT परीक्षा
एग्ज़ाम्स

RRB Section Controller Exam Date 2026 जारी, 12 और 13 अक्टूबर को होगी CBT परीक्षा

UPSSSC जूनियर असिस्टेंट 3279 भर्ती का परिणाम जारी, टाइपिंग के लिए 46282 शॉर्टलिस्ट, UR-ST की कटऑफ एक जैसी
एग्ज़ाम्स

UPSSSC जूनियर असिस्टेंट 3279 भर्ती का परिणाम जारी, टाइपिंग के लिए 46282 शॉर्टलिस्ट, UR-ST की कटऑफ एक जैसी

Muzaffarnagar News: थाने पहुंचकर बोले छात्र- दाखिला नहीं दे रहा कॉलेज, भविष्य चौपट हो जाएगा
एग्ज़ाम्स

Muzaffarnagar News: थाने पहुंचकर बोले छात्र- दाखिला नहीं दे रहा कॉलेज, भविष्य चौपट हो जाएगा

UPSSSC Junior Assistant Result 2026: 46,282 अभ्यर्थी टंकण परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट, देखें किस वर्ग की कितनी कटऑफ
एग्ज़ाम्स

UPSSSC Junior Assistant Result 2026: 46,282 अभ्यर्थी टंकण परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट, देखें किस वर्ग की कितनी कटऑफ

Educators call for rethink of India’s exam-heavy secondary education amid NEP’s skilling push
एग्ज़ाम्स

Educators call for rethink of India’s exam-heavy secondary education amid NEP’s skilling push

देवप्रयाग में छात्रों ने परीक्षा परिणाम गड़बड़ी पर पुतला फूंका:  श्रीदेव सुमन विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी, कुलपति के नाम सौंपा 7 सूत्री ज्ञापन - Tehri Garhwal (Tehri) News
एग्ज़ाम्स

देवप्रयाग में छात्रों ने परीक्षा परिणाम गड़बड़ी पर पुतला फूंका: श्रीदेव सुमन विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी, कुलपति के नाम सौंपा 7 सूत्री ज्ञापन - Tehri Garhwal (Tehri) News

ताज़ा ख़बरें