UGC NET 2026: कोर्ट ने यूजीसी नेट री-एग्जाम पर NTA और केंद्र सरकार से जवाब मांगा, नियम उल्लंघन का आरोप
दरअसल,यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा में तीन विषयों पर काफी बवाल हुआ था। पिछले वर्षों के सवाल हूबहू रिपीट होने से लेकर क्वेश्चन पेपर्स में कई बड़ी गलतियां देखी गईं। विपक्ष और छात्रों के विरोध के बाद, एनटीए ने यूजीसी नेट इंग…

सौजन्य से:- navbharattimes.indiatimes.com
दरअसल,यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा में तीन विषयों पर काफी बवाल हुआ था। पिछले वर्षों के सवाल हूबहू रिपीट होने से लेकर क्वेश्चन पेपर्स में कई बड़ी गलतियां देखी गईं। विपक्ष और छात्रों के विरोध के बाद, एनटीए ने यूजीसी नेट इंग्लिश, कॉर्मस और सॉशियोलॉजी की परीक्षा रद्द करके दोबारा कराने का फैसला लिया था। इंग्लिश और कॉमर्स के पेपर 9 सितंबर को दोबारा होंगे, जबकि सोशियोलॉजी का पेपर 10 सितंबर को होगा।
दिल्ली HC ने केंद्र और NTA से जवाब मांगा
दिल्ली हाई कोर्ट ने UGC-NET जून 2026 की इंग्लिश विषय की परीक्षा दोबारा कराने के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका पर नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) और केंद्र सरकार से जवाब मांगा है। जस्टिस जसमीत सिंह ने UGC-NET जून 2026 परीक्षा में शामिल हुए एक उम्मीदवार की याचिका पर केंद्र सरकार और नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) को नोटिस जारी किया।
यूजीसी नेट री-एग्जाम पर क्या है मांग?
हाई कोर्ट ने 31 अगस्त को अधिकारियों को संबंधित परीक्षा की फीस रिफंड करने के बारे में फैसला लेने का निर्देश भी दिया। कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 6 अक्टूबर की तारीख तय की। याचिकाकर्ता पारुल शेओरान ने कोर्ट से NTA के 16 अगस्त के उस नोटिस को रद्द करने का निर्देश देने की मांग की, जिसमें इंग्लिश के लिए UGC-NET जून 2026 परीक्षा दोबारा कराने का आदेश दिया गया था।
NTA के फैसले पर लगाए आरोप
याचिका में इस फैसले को मनमाना, अनुचित, प्रक्रिया के लिहाज से गलत और संविधान के अनुच्छेद 14 (समानता का अधिकार) का उल्लंघन करने वाला घोषित करने की मांग की गई। इसमें दावा किया गया कि परीक्षा दोबारा कराने का फैसला इसके आधार बने तथ्यों का खुलासा किए बिना और UGC-NET जून 2026 इंफॉर्मेशन बुलेटिन में बताई गई प्रक्रिया का पालन किए बिना लिया गया।
पहला नेट रिजल्ट या कार्रवाई हो
याचिका में अधिकारियों को निर्देश देने की मांग की गई कि वे इंग्लिश में पहले ही हो चुकी परीक्षा के नतीजों को लागू प्रक्रिया के अनुसार घोषित करें या उन पर कार्रवाई करें। आगे कहा गया कि अगर कोर्ट इंग्लिश पेपर दोबारा कराने की इजाजत देता है या इसे सही ठहराता है, तो अधिकारियों को निर्देश दिया जाए कि वे याचिकाकर्ताओं द्वारा मूल परीक्षा के लिए पहले ही दी गई परीक्षा फीस वापस करें। साथ ही, उन्हें बिना किसी अतिरिक्त फीस के दोबारा होने वाली परीक्षा में शामिल होने का अधिकार भी बना रहे।
3 विषयों के नेट एग्जाम में क्या-क्या गलतियां थीं?
एक पब्लिक नोटिस में, NTA ने कहा है कि उसे तीन विषयों के प्रश्न पत्रों में कई गलतियों के बारे में शिकायतें मिली थीं और उसने इन मुद्दों की जांच के लिए एक कमेटी बनाई थी। कमेटी की रिपोर्ट के मुताबिक तीनों पेपर में कई तरह की गलतियां थीं - जैसे तथ्यों, टाइपिंग और अनुवाद में गलतियां, इनमें जाने-माने विद्वानों के नामों की गलत स्पेलिंग, किताबों के गलत नाम, सवालों की भाषा में गलतियां, व्याकरण की गलतियां, लिंग और वचन से जुड़ी गलतियां, विराम-चिह्नों की गलतियां और स्थापित कॉन्सेप्ट के लिए गैर-मानक शब्द शामिल थे। साथ ही, पहले पूछे जा चुके कई सवालों को भी दोहराया गया था।"
बता दें कि NTA ने जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF), असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए योग्यता और PhD प्रोग्राम में एडमिशन के लिए 22 से 30 जून तक 87 विषयों में UGC-NET जून 2026 परीक्षा आयोजित की थी। तीनों विषयों को छोड़कर 84 विषयों का नेट रिजल्ट 29 अगस्त को जारी किया गया था। 6.07 लाख उम्मीदवारों में से 97,000 से ज्यादा उम्मीदवार PhD में एडमिशन के लिए और 4,000 से ज्यादा उम्मीदवार JRF के लिए क्वालिफाई हुए हैं।
Powered by शिक्षा खबर Skillogy
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
Budaun News: हाईस्कूल में विज्ञान-गृह विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा भी कराएगा बोर्ड

CBSE बोर्ड परीक्षा 2027: छोटी सी गलती बन सकती है बड़ी परेशानी, बोर्ड ने स्कूलों को दी चेतावनी - The CSR Journal

RRB Section Controller Exam Date 2026 जारी, 12 और 13 अक्टूबर को होगी CBT परीक्षा

UPSSSC जूनियर असिस्टेंट 3279 भर्ती का परिणाम जारी, टाइपिंग के लिए 46282 शॉर्टलिस्ट, UR-ST की कटऑफ एक जैसी

Muzaffarnagar News: थाने पहुंचकर बोले छात्र- दाखिला नहीं दे रहा कॉलेज, भविष्य चौपट हो जाएगा

UPSSSC Junior Assistant Result 2026: 46,282 अभ्यर्थी टंकण परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट, देखें किस वर्ग की कितनी कटऑफ

Educators call for rethink of India’s exam-heavy secondary education amid NEP’s skilling push

देवप्रयाग में छात्रों ने परीक्षा परिणाम गड़बड़ी पर पुतला फूंका: श्रीदेव सुमन विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी, कुलपति के नाम सौंपा 7 सूत्री ज्ञापन - Tehri Garhwal (Tehri) News
ताज़ा ख़बरें
- यूपीएसएसएससी: कनिष्ठ सहायक मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी, 46282 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट; कितनी गई कटऑफ?
- UP Board: पंजीयन तिथि बढ़ने के बाद केंद्र निर्धारण में होगा विलंब, हाईस्कूल व इंटर के परीक्षा शुल्क जमा करने की तिथि बढ़ी - up board exam dates extended center allocation delayed
- Medical Admission 2026: MBBS की 3000 से ज्यादा सीटें बढ़ीं, सबसे ज्यादा इन राज्यों में, NMC ने जारी किया डेटा
- Tamil Nadu NEET Counselling 2026 Round 2 Seat Allotment Result OUT: Direct Link
- हिमाचल में अर्थशास्त्र शिक्षक भर्ती का अंतिम परिणाम घोषित, 85 अभ्यर्थी सफल; 1032 ने दी परीक्षा - himachal pradesh economics teacher final result declared 85 candidates successful out of 1032
- कृषक PG कॉलेज के छात्रों ने थाने में दी शिकायत: मवाना में बोले- जानबूझकर एडमिशन नहीं ले रहा कॉलेज प्रशासन - Mawana News
- पाकिस्तान की 10वीं बोर्ड परीक्षा में सिख छात्र बना 2nd टॉपर, भारत के SGPC ने किया इनाम का ऐलान
- NEET PG 2026 Result: Direct Link, Official Website, How to Download

