होमएग्ज़ाम्सUGC NET Result 2026 Link: यूजीसी नेट में 24.31% कैंडिडेट्स पास, इस Direct Link से चेक करें 84 विषयों का रिजल्ट
एग्ज़ाम्स

UGC NET Result 2026 Link: यूजीसी नेट में 24.31% कैंडिडेट्स पास, इस Direct Link से चेक करें 84 विषयों का रिजल्ट

NTA UGC NET Result 2026: एनटीए ने यूजीसी नेट जून परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। जो उम्मीदवार नेट एग्जाम में बैठ थे, वे अब एनटीए यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इ…

29 अगस्त 2026 को 05:29 am बजे
UGC NET Result 2026 Link: यूजीसी नेट में 24.31% कैंडिडेट्स पास, इस Direct Link से चेक करें 84 विषयों का रिजल्ट

सौजन्य से:- Navbharat Times

NTA UGC NET Result 2026: एनटीए ने यूजीसी नेट जून परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। जो उम्मीदवार नेट एग्जाम में बैठ थे, वे अब एनटीए यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इस सेशन में 84 विषयों में कुल 1,47,579 उम्मीदवारों ने एग्जाम क्वालीफाई किया है।

UGC NET Result 2026 Direct Link: यूजीसी नेट जून सेशन 2026 में 24.31 प्रतिशत उम्मीदवारों ने तीनों कैटेगरी में क्वालीफाई किया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा का सरकारी रिजल्ट जारी कर दिया है। इंग्लिश, सोशियोलॉजी और कॉमर्स परीक्षा को छोड़कर, तीनों कैटेगरी (असिस्टेंट प्रोफेसर, पीएचडी एडमिशन और जूनियर रिसर्च फेलोशिप) के लिए 84 विषयों का नेट रिजल्ट जारी किया गया है। रिजल्ट के साथ, यूजीसी नेट की फाइनल आंसर-की भी जारी कर दी गई है।

NTA के एक सीनियर अधिकारी ने बताया, '84 विषयों में परीक्षा देने वाले 6.07 लाख उम्मीदवारों में से 97,000 से ज्यादा उम्मीदवार PhD में एडमिशन के लिए और 4,000 से ज्यादा उम्मीदवार JRF के लिए क्वालिफाई हुए हैं।'

जिन 84 विषयों के नतीजे घोषित किए गए हैं, उनके लिए 7,73,806 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था और 6,07,151 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए। कुल 4,241 उम्मीदवार जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) और असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए क्वालिफाई हुए।

यूजीसी नेट जून 2026 रिजल्ट के आंकड़े

यूजीसी नेट में 84 विषयों के परिणाम की आंकड़े यहां देख सकते हैं-

How to Check UGC NET 2026 Result: ऐसे चेक करें नेट रिजल्ट और आंसर-की

सबसे पहले UGC NET की ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।

अब विंडो ओपन होने पर होम पेज पर दिए गए UGC NET 2026 फाइनल आंसर-की और रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।

अब एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को अपनी लॉगिन डिटेल्स डालनी होंगी।

सबमिट पर क्लिक करें और आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।

रिजल्ट देखें और पेज को डाउनलोड कर लें।

आगे के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

अभी यूजीसी नेट रिजल्ट चेक करने के लिए इस Direct Linkपर क्लिक करें-

बता दें कि यूजीसी नेट परीक्षा 286 शहरों में 655 परीक्षा केंद्रों पर कंप्यूटर-बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की गई थी और इसमें 87 विषय शामिल थे। परीक्षा 22 जून, 23 जून, 24 जून, 25 जून, 29 जून, 30 जून और 5 जुलाई, 2026 को आयोजित की गई थी।

84 विषयों के क्वेश्चन पेपर, प्रोविजनल आंसर-की और रिकॉर्ड किए गए जवाब 16 से 18 अगस्त 2026 तक एनटीए की वेबसाइट पर उपलब्ध कराए गए थे ताकि उम्मीदवार आपत्तियां दर्ज करा सके। प्राप्त आपत्तियों का निपटारा करने के बाद एनटीए फाइनल आंसर-की और परिणाम घोषित किए हैं।

लेखक के बारे मेंअमन कुमारअमन कुमार, डिजिटल में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में नवभारतटाइम्स.कॉम में प्रिंसिपल डिजिटल कंटेंट प्रॉड्यूसर पद पर हैं। शिक्षा और रोजगार जगत की खबरों के अनुभवी लेखक अमन को न्यूज वर्ल्ड में करीब 10 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है। वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं। साल 2015 में साधना न्यूज चैनल से अपने करियर की शुरुआत करते हुए टीवी चैनल आउटपुट डेस्क और 'मानव को शांति कहां' मासिक पत्रिका से लेखन शैली को समझा। इसके बाद लाइव न्यूज हिंदी (लाइव इंडिया), जनसत्ता.कॉम, आजतक जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में रहकर ग्राउंड रिपोर्टिंग के साथ वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे। कई साल के अनुभव से अमन पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं। अमन रिपोर्ट्स बेस्ड, सटीक और विश्वसनीय जानकारियों को पाठकों तक पहुंचाने में विश्वास रखते हैं। उनकी प्राथमिकता यूजर्स तक सही जानकारी को सरल शब्दों में समझाना रही है।

अमन, शिक्षा और रोजगार से जुड़े विषयों जैसे स्कूल-कॉलेज एडमिशन, बोर्ड परीक्षा, प्रवेश परीक्षा, सरकारी नौकरी, सरकारी रिजल्ट, कॉम्पिटिटिव एग्जाम, करियर टिप्स एंड ऑप्शंस, करेंट अफेयर्स, जनरल नॉलेज, सक्सेस स्टोरीज समेत कई टॉपिक्स पर गहरी सोच और समझ के साथ व्यापक कवरेज करते हैं। टीचर्स, प्रोफेसर्स, एक्सपर्ट्स, करियर काउंसलर की सलाह और टिप्स के जरिए स्कूल की खबरों से लेकर IIT-JEE, NEET, GATE, CLAT, CUET जैसे नेशनल लेवल एंट्रेंस एग्जाम से जुड़े विषयों पर काम करते हैं। इसके अलावा एसससी, यूपीएससी, बैंक, पुलिस समेत भारत और राज्य स्तर की सरकारी नौकरियों के बारे में विस्तार और गहराई से लिखते हैं।

गवर्नमेंट जॉब, प्राइवेट जॉब, स्कूल एजुकेशन से लेकर हायर एजुकेशन तक की फील्ड में काम करते हुए अमन ने भारत के प्रमुख शिक्षा बोर्ड CBSE के एग्जाम कंट्रोलर डॉ. संयम भारद्वाज, दिल्ली यूनिवर्सिटी की डीन ऑफ एडमिशन्स प्रोफेसर हनीत गांधी और यूजीसी के पूर्व अध्यक्ष प्रो. एम. जगदीश कुमार का खास इंटरव्यू कर स्टूडेंट्स के लिए क्वालिटी कंटेंट वाले ऑथेंटिक आर्टिकल्स लिखे हैं। इसके अलावा ABVP और NSUI जैसे छात्र संगठनों के प्रवक्ताओं का इंटरव्यू लिया है। सीबीएसई, रीट, नीट, यूपीएससी जैसी परीक्षाओं में अच्छा प्रदर्शन करने वाले टॉपर्स से बातचीत कर रिपोर्ट तैयार करते रहे हैं। ताकि उनके टिप्स और सलाह से बाकी युवाओं के करियर को बेहतर बनाने में मदद मिल सके।

दिल्ली में जन्मे अमन कुमार की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है। इसके बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में B.A. ऑनर्स की डिग्री हासिल की। फिर डीयू के साउथ कैंपस से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया। उसके बाद गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, हिसार से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है। ये डिग्रियां अमन को हिंदी पत्रकारिता की वो एक्सपर्टीज देती हैं जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल (5 Ws+1H) यानी क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के पैमानों के आधार पर न्यूज राइटिंग के लिए जरूरी हैं... और पढ़ें

कन्वर्सेशन शुरू करें

Educationकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर

Powered by शिक्षा खबर Skillogy

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
Budaun News: हाईस्कूल में विज्ञान-गृह विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा भी कराएगा बोर्ड
एग्ज़ाम्स

Budaun News: हाईस्कूल में विज्ञान-गृह विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा भी कराएगा बोर्ड

CBSE बोर्ड परीक्षा 2027: छोटी सी गलती बन सकती है बड़ी परेशानी, बोर्ड ने स्कूलों को दी चेतावनी - The CSR Journal
एग्ज़ाम्स

CBSE बोर्ड परीक्षा 2027: छोटी सी गलती बन सकती है बड़ी परेशानी, बोर्ड ने स्कूलों को दी चेतावनी - The CSR Journal

RRB Section Controller Exam Date 2026 जारी, 12 और 13 अक्टूबर को होगी CBT परीक्षा
एग्ज़ाम्स

RRB Section Controller Exam Date 2026 जारी, 12 और 13 अक्टूबर को होगी CBT परीक्षा

UPSSSC जूनियर असिस्टेंट 3279 भर्ती का परिणाम जारी, टाइपिंग के लिए 46282 शॉर्टलिस्ट, UR-ST की कटऑफ एक जैसी
एग्ज़ाम्स

UPSSSC जूनियर असिस्टेंट 3279 भर्ती का परिणाम जारी, टाइपिंग के लिए 46282 शॉर्टलिस्ट, UR-ST की कटऑफ एक जैसी

Muzaffarnagar News: थाने पहुंचकर बोले छात्र- दाखिला नहीं दे रहा कॉलेज, भविष्य चौपट हो जाएगा
एग्ज़ाम्स

Muzaffarnagar News: थाने पहुंचकर बोले छात्र- दाखिला नहीं दे रहा कॉलेज, भविष्य चौपट हो जाएगा

UPSSSC Junior Assistant Result 2026: 46,282 अभ्यर्थी टंकण परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट, देखें किस वर्ग की कितनी कटऑफ
एग्ज़ाम्स

UPSSSC Junior Assistant Result 2026: 46,282 अभ्यर्थी टंकण परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट, देखें किस वर्ग की कितनी कटऑफ

Educators call for rethink of India’s exam-heavy secondary education amid NEP’s skilling push
एग्ज़ाम्स

Educators call for rethink of India’s exam-heavy secondary education amid NEP’s skilling push

देवप्रयाग में छात्रों ने परीक्षा परिणाम गड़बड़ी पर पुतला फूंका:  श्रीदेव सुमन विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी, कुलपति के नाम सौंपा 7 सूत्री ज्ञापन - Tehri Garhwal (Tehri) News
एग्ज़ाम्स

देवप्रयाग में छात्रों ने परीक्षा परिणाम गड़बड़ी पर पुतला फूंका: श्रीदेव सुमन विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी, कुलपति के नाम सौंपा 7 सूत्री ज्ञापन - Tehri Garhwal (Tehri) News

ताज़ा ख़बरें