होमएग्ज़ाम्सUPPSC कंप्यूटर सहायक परीक्षा-2025 का रिजल्ट जारी: 14 पदों में 13 अभ्यर्थी चयनित, हाईकोर्ट के आदेश से एक पद का परिणाम रोका गया - Prayagraj (Allahabad) News
एग्ज़ाम्स

UPPSC कंप्यूटर सहायक परीक्षा-2025 का रिजल्ट जारी: 14 पदों में 13 अभ्यर्थी चयनित, हाईकोर्ट के आदेश से एक पद का परिणाम रोका गया - Prayagraj (Allahabad) News

- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Prayagraj - UPPSC Computer Assistant Exam Result Declared | Uttar Pradesh News UPPSC कंप्यूटर सहायक परीक्षा-2025 का रिजल्ट जारी:14 पदों में 13 अभ्यर्थी चयनित, हाईकोर्ट के आदेश से एक…

2 सितंबर 2026 को 01:29 pm बजे
UPPSC कंप्यूटर सहायक परीक्षा-2025 का रिजल्ट जारी:  14 पदों में 13 अभ्यर्थी चयनित, हाईकोर्ट के आदेश से एक पद का परिणाम रोका गया - Prayagraj (Allahabad) News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Uttar pradesh

- Prayagraj

- UPPSC Computer Assistant Exam Result Declared | Uttar Pradesh News

UPPSC कंप्यूटर सहायक परीक्षा-2025 का रिजल्ट जारी:14 पदों में 13 अभ्यर्थी चयनित, हाईकोर्ट के आदेश से एक पद का परिणाम रोका गया

- कॉपी लिंक

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने कंप्यूटर सहायक परीक्षा-2025 का अंतिम चयन परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा में 14 रिक्त पदों के मुकाबले 13 अभ्यर्थियों को प्रोविजनल रूप से सफल घोषित किया गया है। अभ्यर्थी अपना परिणाम आयोग की वेबसाइट पर देख सकते हैं।

कंप्यूटर सहायक पदों पर चयन के लिए लिखित परीक्षा 6 फरवरी 2026 को आयोजित की गई थी। इसमें सफल 169 अभ्यर्थियों को हिंदी कंप्यूटर टाइपिंग परीक्षा के लिए बुलाया गया था। इसके बाद 18 अगस्त 2026 को लखनऊ में टाइपिंग टेस्ट कराया गया।

14 में से 13 पदों का चयन, एक पर हाईकोर्ट का आदेश

आयोग के सचिव गिरजेश कुमार त्यागी के अनुसार, कुल 14 रिक्तियों में से 13 पर अभ्यर्थियों को प्रोविजनल रूप से सफल घोषित किया गया है। एक पद का परिणाम फिलहाल रोक दिया गया है।

यह मामला हाईकोर्ट में दाखिल रिट याचिका संख्या 12741/2026 और 12869/2026 में दिए गए न्यायिक आदेशों से जुड़ा है। इस पद पर चयन को लेकर स्थिति न्यायालय के अगले आदेश के बाद ही स्पष्ट होगी।

दस्तावेज सत्यापन के बाद आगे भेजी जाएगी सिफारिश

आयोग ने स्पष्ट किया है कि जारी किया गया परिणाम प्रोविजनल है। चयनित अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेजों का सत्यापन अभी होना बाकी है। सत्यापन में अभिलेख सही पाए जाने के बाद ही चयनित अभ्यर्थियों की सिफारिश आगे की कार्रवाई के लिए भेजी जाएगी।

बाद में जारी होंगे कटऑफ और प्राप्तांक

आयोग मूल दस्तावेजों के सत्यापन की तारीख और प्रक्रिया के संबंध में अलग से प्रेस विज्ञप्ति जारी करेगा। परीक्षा में अभ्यर्थियों के प्राप्तांक और कटऑफ अंक भी आयोग की वेबसाइट पर बाद में उपलब्ध कराए जाएंगे।

रिजल्ट देखने के लिए: अभ्यर्थी UPPSC की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर कंप्यूटर सहायक परीक्षा-2025 का परिणाम देख सकते हैं।

Powered by शिक्षा खबर Skillogy

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
Budaun News: हाईस्कूल में विज्ञान-गृह विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा भी कराएगा बोर्ड
एग्ज़ाम्स

Budaun News: हाईस्कूल में विज्ञान-गृह विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा भी कराएगा बोर्ड

CBSE बोर्ड परीक्षा 2027: छोटी सी गलती बन सकती है बड़ी परेशानी, बोर्ड ने स्कूलों को दी चेतावनी - The CSR Journal
एग्ज़ाम्स

CBSE बोर्ड परीक्षा 2027: छोटी सी गलती बन सकती है बड़ी परेशानी, बोर्ड ने स्कूलों को दी चेतावनी - The CSR Journal

RRB Section Controller Exam Date 2026 जारी, 12 और 13 अक्टूबर को होगी CBT परीक्षा
एग्ज़ाम्स

RRB Section Controller Exam Date 2026 जारी, 12 और 13 अक्टूबर को होगी CBT परीक्षा

UPSSSC जूनियर असिस्टेंट 3279 भर्ती का परिणाम जारी, टाइपिंग के लिए 46282 शॉर्टलिस्ट, UR-ST की कटऑफ एक जैसी
एग्ज़ाम्स

UPSSSC जूनियर असिस्टेंट 3279 भर्ती का परिणाम जारी, टाइपिंग के लिए 46282 शॉर्टलिस्ट, UR-ST की कटऑफ एक जैसी

Muzaffarnagar News: थाने पहुंचकर बोले छात्र- दाखिला नहीं दे रहा कॉलेज, भविष्य चौपट हो जाएगा
एग्ज़ाम्स

Muzaffarnagar News: थाने पहुंचकर बोले छात्र- दाखिला नहीं दे रहा कॉलेज, भविष्य चौपट हो जाएगा

UPSSSC Junior Assistant Result 2026: 46,282 अभ्यर्थी टंकण परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट, देखें किस वर्ग की कितनी कटऑफ
एग्ज़ाम्स

UPSSSC Junior Assistant Result 2026: 46,282 अभ्यर्थी टंकण परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट, देखें किस वर्ग की कितनी कटऑफ

Educators call for rethink of India’s exam-heavy secondary education amid NEP’s skilling push
एग्ज़ाम्स

Educators call for rethink of India’s exam-heavy secondary education amid NEP’s skilling push

देवप्रयाग में छात्रों ने परीक्षा परिणाम गड़बड़ी पर पुतला फूंका:  श्रीदेव सुमन विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी, कुलपति के नाम सौंपा 7 सूत्री ज्ञापन - Tehri Garhwal (Tehri) News
एग्ज़ाम्स

देवप्रयाग में छात्रों ने परीक्षा परिणाम गड़बड़ी पर पुतला फूंका: श्रीदेव सुमन विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी, कुलपति के नाम सौंपा 7 सूत्री ज्ञापन - Tehri Garhwal (Tehri) News

ताज़ा ख़बरें