उत्तराखंड के स्कूली छात्रों और शिक्षकों की अब एआई दक्षता बढ़ाने की तैयारी, डिजिटल शिक्षा और ऑनलाइन पाठ्यक्रम से जुड़ेंगे - uttarakhand students embrace ai education online learning
उत्तराखंड के स्कूली छात्रों और शिक्षकों की अब एआई दक्षता बढ़ाने की तैयारी, डिजिटल शिक्षा और ऑनलाइन पाठ्यक्रम से जुड़ेंगे उत्तराखंड के स्कूली छात्र अब कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) और ऑनलाइन पाठ्यक्रमों से जुड़ेंगे। एससीईआरटी…

सौजन्य से:- Jagran
उत्तराखंड के स्कूली छात्रों और शिक्षकों की अब एआई दक्षता बढ़ाने की तैयारी, डिजिटल शिक्षा और ऑनलाइन पाठ्यक्रम से जुड़ेंगे
उत्तराखंड के स्कूली छात्र अब कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) और ऑनलाइन पाठ्यक्रमों से जुड़ेंगे। एससीईआरटी उत्तराखंड और कोटक एजुकेशन फाउंडेशन ने ...और पढ़ें
HighLights
- स्कूली छात्र एआई और ऑनलाइन शिक्षा से जुड़ेंगे।
- एससीईआरटी उत्तराखंड और कोटक एजुकेशन फाउंडेशन ने एमओयू किया।
- डिजिटल शिक्षा और नवाचार को बढ़ावा देना मुख्य उद्देश्य।
राज्य ब्यूरो, जागरण, देहरादून। प्रदेश के स्कूली छात्र अब कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआइ), आनलाइन पाठ्यक्रम और नवाचार आधारित शिक्षा से जुड़ेंगे। डिजिटल एवं तकनीक आधारित शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) उत्तराखंड और कोटक एजुकेशन फाउंडेशन (केईएफ) के बीच समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए हैं।
इसके तहत शिक्षकों और विद्यार्थियों के लिए आनलाइन पाठ्यक्रम तैयार करने, ई-सामग्री विकसित करने, तकनीकी सहयोग देने और पाठ्यक्रमों के प्रसार में दोनों संस्थाएं मिलकर कार्य करेंगी।
समझौते के तहत तैयार आनलाइन पाठ्यक्रमों को आवश्यकता के अनुसार दीक्षा, यूके ई-सृजन और मिशन कर्मयोगी जैसे डिजिटल मंचों से जोड़ा जाएगा। साथ ही भविष्य में कृत्रिम बुद्धिमत्ता और आधुनिक डिजिटल तकनीकों पर आधारित शिक्षण माडल विकसित करने में भी सहयोग किया जाएगा।
इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में तकनीकी दक्षता के साथ रचनात्मक एवं नवाचारी सोच को बढ़ावा देना है। कोटक एजुकेशन फाउंडेशन की मुख्य परिचालन अधिकारी जैश्री रमेश ने ‘इनोवेट उत्तराखंड हैकाथन 3.0’ में सहयोग और विजेताओं को पुरस्कार देने की घोषणा की।
उन्होंने विशेषज्ञों को समीक्षक और निर्णायक मंडल के सदस्य के रूप में जोड़ने तथा चयनित विद्यार्थियों के नवाचारी विचारों को विचार-विकास से नमूना तैयार करने तक आगे बढ़ाने में सहयोग की बात कही।
यह भी पढ़ें- फर्जी MBBS दाखिला रैकेट: देहरादून में दो और आरोपी गिरफ्तार, अब तक कुल पांच पकड़े गए
बैठक में बालिका शिक्षा, बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान (एफएलएन) और अंग्रेजी संवाद कौशल के क्षेत्र में भी संभावित सहयोग पर चर्चा हुई। इस अवसर पर निदेशक अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण बंदना गर्ब्याल, एससीईआरटी उपनिदेशक विनोद मथुरा, सहायक निदेशक डा. केएन बिजल्वाण सहित दोनों संस्थाओं के अधिकारी उपस्थित रहे।
बंदना गर्ब्याल ने साझेदारी का स्वागत करते हुए कहा कि इससे डिजिटल शिक्षा, शिक्षक क्षमता संवर्धन और विद्यार्थी नवाचार को नई दिशा मिलेगी।
यह भी पढ़ें- देहरादून: डीएवी पीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का मतदान शुरू होते ही हंगामा, पुलिस से भिड़े NSUI कार्यकर्ता
यह भी पढ़ें- पर्वतीय क्षेत्रों से दिल्ली-देहरादून के लिए एसी बस सेवा की तैयारी तेज, मार्गवार प्रस्ताव मांगे
Powered by शिक्षा खबर Skillogy
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
EdTech for Good Framework 2.0 strengthens digital and AI enabled tools for learning and teaching

ShikshaNext Selects 11 EdTech and AI Solutions, Targets Reach of 13 Million Children

NSW EdTech heads to India as Study NSW opens trade mission

Amazon joins global coalition to advance AI education and digital skills for students

IIT Kanpur to train 900 UP school teachers in digital skills

सम्मेलन में शिक्षा नीति से एआई तक चर्चा - Sirohi News

बिहार के स्कूली बच्चों के लिए सम्राट के मंत्री ने केंद्र से मांगी मदद, दिल्ली में प्रह्लाद जोशी से की मुलाकात - bihar seeks central funds for school infrastructure digital education

EdTech Companies Changing How India Learns, From Classrooms to Careers - techinfoBiT
ताज़ा ख़बरें
- Education Technology Trends 2027: AI Tutors, Skills, Digital Learning
- UNIVO becomes first major Indian EdTech brand to advertise on ChatGPT - Elets digitalLEARNING - Elets Digital Learning
- 2026 में 10 सबसे आशाजनक कौशल-आधारित एडटेक कंपनियां
- आईआईटी मद्रास ने कक्षा 9 से 12 के छात्रों के लिए एआई से लेकर साइबर सुरक्षा तक 17 पाठ्यक्रम खोले हैं
- प्राचीन गुरुकुल से लेकर एआई फ्रंटियर तक: सीएम योगी ने यूपी के युवाओं के लिए शिक्षा ब्लूप्रिंट का अनावरण किया
- How Jaro Education Redefines Best MBA Edtech in India 2026
- फ्रेशर्स सावधान: एआई भारत की नियुक्ति प्रक्रिया पर कब्ज़ा कर रहा है
- Delhi NCR News: चाय-बागान समुदायों के कौशल विकास पर जामिया में मंथन

