Vikasnagar News: परीक्षा परिणामों में त्रुटियों को लेकर धरने दे रहे छात्रों ने कॉलेज के गेट पर जड़ा ताला
Vikasnagar News: परीक्षा परिणामों में त्रुटियों को लेकर धरने दे रहे छात्रों ने कॉलेज के गेट पर जड़ा ताला Vikasnagar News: वीर शहीद केसरी चंद महाविद्यालय के छात्रों ने परीक्षा परिणामों में त्रुटियों और 13 मांगों के मुद्दे…

सौजन्य से:- Hindustan
Vikasnagar News: परीक्षा परिणामों में त्रुटियों को लेकर धरने दे रहे छात्रों ने कॉलेज के गेट पर जड़ा ताला
Vikasnagar News: वीर शहीद केसरी चंद महाविद्यालय के छात्रों ने परीक्षा परिणामों में त्रुटियों और 13 मांगों के मुद्दे पर धरना दिया। छात्रों ने गेट पर ताला जड़कर अध्यापकों को रोक लिया। तहसीलदार ने बातचीत के बाद ताला खुलवाया। छात्रों की मांगों में नए विषयों का संचालन और परीक्षा परिणामों में सुधार शामिल हैं।
Vikasnagar News: परीक्षा परिणामों में हुई त्रुटियों को दुरुस्त नहीं किए जाने समेत 13 सूत्री मांगों को लेकर गुरुवार को वीर शहीद केसरी चंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डाकपत्थर में धरना दे रहे छात्रों का गुस्सा भड़क गया। नाराज छात्रों ने पहले नारेबाजी की। बाद में कॉलेज गेट पर ताला जड़कर वहीं धरने पर बैठ गए। गेट पर ताला जड़े जाने से अध्यापक काफी देर तक कॉलेज के अंदर ही फंसे रहे। दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे प्रशासन की ओर से तहसीलदार विवके राजौरी मौके पर पहुंचे और छात्रों से बात कर ताला खुलवाया। छात्रों ने कहा कि जब तक उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं होती है,तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
बता दें कि 31 अगस्त से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं, छात्रसंघ पदाधिकारियों और छात्र-छात्राओं ने विभिन्न मांगों को लेकर डाकपत्थर पीजी कॉलेज में धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। छात्रों ने विश्वविद्यालय की ओर से जारी परीक्षा परिणामों में सामने आ रही त्रुटियों को जल्द दूर करने के और महाविद्यालय में नए विषयों का संचालन शुरू करने समेत 13 सूत्रीय मांगें उठाई हैं। छात्रों की प्रमुख मांगों में स्नातक स्तर पर कला संकाय में भूगोल, फाइन आर्ट्स, समाजशास्त्र, दर्शनशास्त्र, सैन्य विज्ञान तथा विज्ञान संकाय में कंप्यूटर साइंस विषय शुरू करना शामिल है। इसके अलावा स्नातकोत्तर स्तर पर शिक्षाशास्त्र, संस्कृत, गृह विज्ञान और मानव विज्ञान विषय खोले जाने की मांग कर रहे हैं। छात्र संघ अध्यक्ष तुषार कपूर ने कहा कि वर्ष 2014-15 में कला संकाय में अर्थशास्त्र तथा विज्ञान संकाय में जंतु विज्ञान एवं वनस्पति विज्ञान विषय शुरू करने की अनुमति मिलने के बावजूद अब तक पद सृजित नहीं होने के कारण इन विषयों का संचालन शुरू नहीं हो पाया है। इसके साथ ही बीएड पाठ्यक्रम को स्ववित्तपोषित से पूर्णतः सरकारी करने, बीबीए में स्वीकृत सीटों की संख्या बढ़ाने, महाविद्यालय में सफाईकर्मी एवं चौकीदार के पद बढ़ाने तथा एलएलबी और एमबीए पाठ्यक्रम शुरू करने की छात्रों की मांग है। छात्रसंघ अध्यक्ष ने कहा कि परीक्षा परिणामों में त्रुटियों के कारण विद्यार्थियों का भविष्य प्रभावित हो रहा है। बताया कि धरना-प्रदर्शन करते हुए छात्रों को गुरुवार को चार दिन हो चुके हैं, लेकिन अभी तक उनकी मांगों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है, जिससे कारण उन्हें तालाबंदी जैसा कदम उठाना पड़ा। इस दौरान धरना-प्रदर्शन में छात्रसंघ सहसचिव खुशी, कोषाध्यक्ष टीना, उपाध्यक्ष नकुल, आदित्य गुरुंग,नकुल एवं पूर्व सचिव राहुल तोमर,राहुल विद्वान,पलक खन्ना, शुभम तोमर, विक्की पवार, करिश्मा, प्रियांशी, अनीश, वंश, आरुषि सृष्टि, विशाल, उस्मान आदि मौजूद रहे।
Powered by शिक्षा खबर Skillogy
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
Budaun News: हाईस्कूल में विज्ञान-गृह विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा भी कराएगा बोर्ड

CBSE बोर्ड परीक्षा 2027: छोटी सी गलती बन सकती है बड़ी परेशानी, बोर्ड ने स्कूलों को दी चेतावनी - The CSR Journal

RRB Section Controller Exam Date 2026 जारी, 12 और 13 अक्टूबर को होगी CBT परीक्षा

UPSSSC जूनियर असिस्टेंट 3279 भर्ती का परिणाम जारी, टाइपिंग के लिए 46282 शॉर्टलिस्ट, UR-ST की कटऑफ एक जैसी

Muzaffarnagar News: थाने पहुंचकर बोले छात्र- दाखिला नहीं दे रहा कॉलेज, भविष्य चौपट हो जाएगा

UPSSSC Junior Assistant Result 2026: 46,282 अभ्यर्थी टंकण परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट, देखें किस वर्ग की कितनी कटऑफ

Educators call for rethink of India’s exam-heavy secondary education amid NEP’s skilling push

देवप्रयाग में छात्रों ने परीक्षा परिणाम गड़बड़ी पर पुतला फूंका: श्रीदेव सुमन विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी, कुलपति के नाम सौंपा 7 सूत्री ज्ञापन - Tehri Garhwal (Tehri) News
ताज़ा ख़बरें
- यूपीएसएसएससी: कनिष्ठ सहायक मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी, 46282 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट; कितनी गई कटऑफ?
- UP Board: पंजीयन तिथि बढ़ने के बाद केंद्र निर्धारण में होगा विलंब, हाईस्कूल व इंटर के परीक्षा शुल्क जमा करने की तिथि बढ़ी - up board exam dates extended center allocation delayed
- Medical Admission 2026: MBBS की 3000 से ज्यादा सीटें बढ़ीं, सबसे ज्यादा इन राज्यों में, NMC ने जारी किया डेटा
- Tamil Nadu NEET Counselling 2026 Round 2 Seat Allotment Result OUT: Direct Link
- हिमाचल में अर्थशास्त्र शिक्षक भर्ती का अंतिम परिणाम घोषित, 85 अभ्यर्थी सफल; 1032 ने दी परीक्षा - himachal pradesh economics teacher final result declared 85 candidates successful out of 1032
- कृषक PG कॉलेज के छात्रों ने थाने में दी शिकायत: मवाना में बोले- जानबूझकर एडमिशन नहीं ले रहा कॉलेज प्रशासन - Mawana News
- पाकिस्तान की 10वीं बोर्ड परीक्षा में सिख छात्र बना 2nd टॉपर, भारत के SGPC ने किया इनाम का ऐलान
- NEET PG 2026 Result: Direct Link, Official Website, How to Download

