एसआई भर्ती 2025 की मुख्य परीक्षा दस महीने में तय नहीं
एसआई भर्ती 2025 की मुख्य परीक्षा दस महीने में तय नहीं एसएससी सीपीओ एसआई भर्ती 2025 के अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा की तारीख घोषित होने का इंतजार कर रहे हैं। प्रथम चरण की परीक्षा दिसंबर में हुई थी और परिणाम 30 मार्च को आया था।…

सौजन्य से:- Hindustan
एसआई भर्ती 2025 की मुख्य परीक्षा दस महीने में तय नहीं
एसएससी सीपीओ एसआई भर्ती 2025 के अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा की तारीख घोषित होने का इंतजार कर रहे हैं। प्रथम चरण की परीक्षा दिसंबर में हुई थी और परिणाम 30 मार्च को आया था। पीईटी/पीएसटी भी हो चुका है, लेकिन मुख्य परीक्षा की तिथि अब तक तय नहीं हुई। 2023 और 2024 की भर्तियों में भी मुख्य परीक्षा में देरी हुई थी।
एसएससी सीपीओ भर्ती की मुख्य परीक्षा का इंतजार
प्रयागराज। दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीपीओ) में सब-इंस्पेक्टर (एसआई) और सीआईएसएफ में असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर बनने का ख्वाब देख रहे युवाओं का इंतजार खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) एसआई सीपीओ 2025 भर्ती के प्रथम चरण की कंप्यूटर आधारित परीक्षा कराने के दस महीने बाद अब तक दूसरे चरण की परीक्षा तिथि तय नहीं कर सका है। आयोग ने 26 सितंबर को अधिसूचना जारी की थी और प्रथम चरण की परीक्षा नौ से 12 दिसंबर तक कराई गई थी। प्रथम चरण का परिणाम 30 मार्च को घोषित हुआ था और उसके बाद शारीरिक सहनशक्ति परीक्षण (पीईटी)/शारीरिक मानक परीक्षण (पीएसटी) भी हो चुका है। हजारों अभ्यर्थी तैयारी में जुटे हैं लेकिन यह नहीं पता है कि मुख्य परीक्षा कब होगी। परेशान अभ्यर्थी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अभियान भी चला रहे हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। जानकारों की मानें तो पीईटी और पीएसटी का परिणाम घोषित होने के बाद मुख्य परीक्षा की तिथि जारी होगी। इससे पहले एसआई भर्ती 2024 में भी देरी ने अभ्यर्थियों को खासा परेशान किया था।
भर्तियों में बढ़ती देरी से अभ्यर्थी परेशान
साल-दर-साल बढ़ता जा रही अभ्यर्थियों का इंतजार
सीपीओ एसआई भर्ती के अभ्यर्थियों का इंतजार साल-दर-साल बढ़ता जा रहा है। 2023 की भर्ती में अधिसूचना जारी होने के 170 दिन बाद पेपर-टू (मुख्य परीक्षा) कराई गई थी जबकि 2024 की भर्ती में अधिसूचना जारी होने के 369 दिन बाद मुख्य परीक्षा का आयोजन हुआ था। 2025 की भर्ती में गुरुवार तक 377 दिन बीत चुके हैं लेकिन अब तक मुख्य परीक्षा की तिथि घोषित नहीं हो सकी है।
Powered by शिक्षा खबर Skillogy
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
बिहार बोर्ड: 10वीं-12वीं का परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि बढ़ी, अब इस दिन तक भर सकते हैं फॉर्म?

CBSE Class 12 Special Exam Date 2026: परीक्षा 23 अक्टूबर से.

RPSC वरिष्ठ अध्यापक प्रतियोगी परीक्षा 2025: सामाजिक विज्ञान का परिणाम जारी, 880 अभ्यर्थी अयोग्य घोषित

बोर्ड परीक्षा में स्कूलों का 100% रिजल्ट दिलाने प्राचार्य भी लेंगे कक्षा - Dhamtari News

CBSE Class 12 Exam Pattern 2026-27: Check Marking Scheme, Internal Assessment & Question Breakdown

Kodarma News: मध्यावधि परीक्षा में डीएवी कोडरमा का शानदार प्रदर्शन

Amroha News: यूपी बोर्ड परीक्षा का मॉडल पेपर जारी, अब परखें अपनी तैयारी

Campus alert: Classes online, exams on hold
ताज़ा ख़बरें
- यूपीएससी एनडीए-II रिजल्ट: लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित, पास हुए या नहीं, पीडीएफ में देखें रोल नंबर
- Major Changes To Be Expected in CUET 2027 Exam Pattern - Duration, Number Of Questions
- बिहार बोर्ड: 10वीं-12वीं परीक्षा 2028 रजिस्ट्रेशन की बढ़ी...
- केएसईएबी: 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा की समय-सारणी जारी, जानें कर्नाटक में कब होंगी परीक्षाएं?
- CBSE स्पेशल परीक्षा की डेटशीट जारी, 12 अक्टूबर से मिलेंगे एडमिट कार्ड
- दो बार इंटरव्यू में चूके, तीसरे प्रयास में HCS एग्जाम में किया टॉप, सोनीपत के अभिषेक सरोहा के संघर्ष की कहानी
- CBSE Board Exam: 10वीं-12वीं के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, 23 अक्टूबर तक बिना लेट फीस भर लें फॉर्म - cbse board exam private student application
- सरकारी स्कूल में कांवेंट जैसी पढ़ाई करा रही पल्लवी: हाथरस में संवार रहीं स्कूली बच्चों का भविष्य, राज्य अध्यापक पुरस्कार से हो चुकीं सम्मानित - Hathras News

