CBSE Class 12 Special Exam Date 2026: परीक्षा 23 अक्टूबर से.
CBSE Class 12 Special Exam: पश्चिम एशिया के छात्रों के लिए परीक्षा का नया शेड्यूल जारी, यहां देखें पूरा टाइमटेबल पढ़ाई करते हुए स्टूडेंट्स की AI जनरेटेड फोटाे CBSE Class 12 Special Exam Date 2026: CBSE ने पश्चिम एशिया के…

सौजन्य से:- Prabhat Khabar
CBSE Class 12 Special Exam: पश्चिम एशिया के छात्रों के लिए परीक्षा का नया शेड्यूल जारी, यहां देखें पूरा टाइमटेबल
पढ़ाई करते हुए स्टूडेंट्स की AI जनरेटेड फोटाे
CBSE Class 12 Special Exam Date 2026: CBSE ने पश्चिम एशिया के छात्रों के लिए कक्षा 12वीं की विशेष परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है। परीक्षाएं 23 अक्टूबर से शुरू होंगी. आइए इस आर्टिकल में जानते हैं कि किस विषय की परीक्षा कब होगी.
CBSE Class 12 Special Exam Date 2026: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने पश्चिम एशिया के छात्रों के लिए कक्षा 12वीं की विशेष परीक्षाओं का शेड्यूल 2026 जारी कर दिया है. ये परीक्षाएं उन विषयों के लिए आयोजित की जा रही हैं, जिनकी परीक्षा पश्चिम एशिया में किसी कारणवश मार्च और अप्रैल में नहीं हो सकी थी. बोर्ड ने परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों के लिए तारीखों की घोषणा कर दी है. यह घोषणा बोर्ड की ओर से अपनी ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर नोटिफिकेशन जारी करके की गई है.
CBSE Class 12 Special Exam Date 2026 Official Notice Check Here
CBSE Class 12 Special Exam 2026 Schedule: कब होगी किस विषय की परीक्षा?
CBSE की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर जारी नोटिफिकेशन के अनुसार 12वीं की विशेष परीक्षाएं 23 अक्टूबर से शुरू होकर 28 अक्टूबर 2026 तक चलेंगी. पहले दिन यानी 23 अक्टूबर को पॉलिटिकल साइंस, इकोनॉमिक्स, मैथ्स और एप्लाइड मैथमेटिक्स की परीक्षा आयोजित की जाएगी. वहीं 24 अक्टूबर को साइकोलाॅजी, बिजनेस स्टडीज और फिजिकल एक्टिविटी ट्रेनर की परीक्षा होगी. 26 अक्टूबर को बायोलाॅजी, इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, मार्केटिंग, मल्टिमीडिया और AI की परीक्षा होगी. 27 अक्टूबर को होम साइंस, इन्फॉर्मेटिक्स प्रैक्टिसेज और कंप्यूटर साइंस की परीक्षा होगी. विशेष परीक्षा का आखिरी पेपर 28 अक्टूबर को अंग्रेजी कोर का आयोजित किया जाएगा.
ये भी पढ़ें: Jadavpur University News: दुर्गा पूजा से पहले कर्मचारियों की नौकरी पर संकट, 15 अक्टूबर को खत्म होगा कार्यकाल
CBSE Special Exam Admit Card 2026: कब से डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड
CBSE की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, कक्षा 12वीं की विशेष परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र 12 अक्टूबर 2026 से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे. इसके लिए उन्हें उसी लॉगिन विवरण का इस्तेमाल करना होगा, जिसका उपयोग उन्होंने परीक्षा में शामिल न हो पाने से संबंधित जानकारी जमा करते समय किया था. स्टूडेंट्स एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें दर्ज अपना नाम, विषय और परीक्षा केंद्र से जुड़ी जानकारी ध्यान से जरूर देख लें.
ये भी पढ़ें: Mahalaya School Holiday 2026: महालया पर कहां बंद रहेंगे स्कूल? बिहार, झारखंड और बंगाल का लेटेस्ट अपडेट
CBSE 12th Exam Cancellation Reason: क्यों कैंसिल हुई थी परीक्षा?
पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध और क्षेत्रीय तनाव के कारण CBSE 12वीं की परीक्षा रद्द करनी पड़ी थीं. इजरायल, ईरान और आस-पास के देशों के बीच बढ़ते सैन्य तनाव और युद्ध जैसी परिस्थितियों के कारण छात्रों की सुरक्षा को देखते हुए यह फैसला लिया गया था.
ये भी पढ़ें: NIOS Date Sheet 2026: ओपन स्कूलिंग बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा 22 अक्टूबर से, देखें पूरा शेड्यूल
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Powered by शिक्षा खबर Skillogy
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
RPSC वरिष्ठ अध्यापक प्रतियोगी परीक्षा 2025: सामाजिक विज्ञान का परिणाम जारी, 880 अभ्यर्थी अयोग्य घोषित

बोर्ड परीक्षा में स्कूलों का 100% रिजल्ट दिलाने प्राचार्य भी लेंगे कक्षा - Dhamtari News

CBSE Class 12 Exam Pattern 2026-27: Check Marking Scheme, Internal Assessment & Question Breakdown

Kodarma News: मध्यावधि परीक्षा में डीएवी कोडरमा का शानदार प्रदर्शन

Amroha News: यूपी बोर्ड परीक्षा का मॉडल पेपर जारी, अब परखें अपनी तैयारी

Campus alert: Classes online, exams on hold

यूपीएससी एनडीए-II रिजल्ट: लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित, पास हुए या नहीं, पीडीएफ में देखें रोल नंबर

Major Changes To Be Expected in CUET 2027 Exam Pattern - Duration, Number Of Questions
ताज़ा ख़बरें
- बिहार बोर्ड: 10वीं-12वीं परीक्षा 2028 रजिस्ट्रेशन की बढ़ी...
- केएसईएबी: 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा की समय-सारणी जारी, जानें कर्नाटक में कब होंगी परीक्षाएं?
- CBSE स्पेशल परीक्षा की डेटशीट जारी, 12 अक्टूबर से मिलेंगे एडमिट कार्ड
- दो बार इंटरव्यू में चूके, तीसरे प्रयास में HCS एग्जाम में किया टॉप, सोनीपत के अभिषेक सरोहा के संघर्ष की कहानी
- CBSE Board Exam: 10वीं-12वीं के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, 23 अक्टूबर तक बिना लेट फीस भर लें फॉर्म - cbse board exam private student application
- UGC NET December 2026 Exam Date: परीक्षा 14 से 19 दिसंबर तक, आवेदन और एडमिट कार्ड की पूरी जानकारी
- सीबीएसई स्पेशल एग्जाम डेटशीट जारी: 23 अक्तूबर से होंगी पश्चिम एशिया में परीक्षाएं; नोट करें पूरा कार्यक्रम
- Future beyond education: Green card move rattles US-bound students in Bengaluru

