होम›एग्ज़ाम्स›इंदौर: एमपीपीएससी राज्य सेवा परीक्षा 2025 का रिजल्ट जल्द, अक्तूबर में परिणाम, 30-45 दिन बाद इंटरव्यू की तैयारी
एग्ज़ाम्स

इंदौर: एमपीपीएससी राज्य सेवा परीक्षा 2025 का रिजल्ट जल्द, अक्तूबर में परिणाम, 30-45 दिन बाद इंटरव्यू की तैयारी

{"_id":"6abf248e73cac0b7d8009571","slug":"indore-mppsc-state-service-exam-2025-result-likely-in-october-interviews-planned-within-30-45-days-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदौर: एमपीपीएससी राज…

2 अक्टूबर 2026 को 04:02 am बजे
इंदौर: एमपीपीएससी राज्य सेवा परीक्षा 2025 का रिजल्ट जल्द, अक्तूबर में परिणाम, 30-45 दिन बाद इंटरव्यू की तैयारी

सौजन्य से:- Amar Ujala

{"_id":"6abf248e73cac0b7d8009571","slug":"indore-mppsc-state-service-exam-2025-result-likely-in-october-interviews-planned-within-30-45-days-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदौर: एमपीपीएससी राज्य सेवा परीक्षा 2025 का रिजल्ट जल्द, अक्तूबर में परिणाम, 30-45 दिन बाद इंटरव्यू की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}

इंदौर: एमपीपीएससी राज्य सेवा परीक्षा 2025 का रिजल्ट जल्द, अक्तूबर में परिणाम, 30-45 दिन बाद इंटरव्यू की तैयारी

Fri, 02 Oct 2026 08:57 AM IST

प्रिया वर्मा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

Published by: प्रिया वर्मा

Updated Fri, 02 Oct 2026 08:57 AM IST

सार

MPPSC राज्य सेवा परीक्षा 2025 के अभ्यर्थियों का इंतजार जल्द खत्म हो सकता है। आयोग अक्टूबर के पहले या दूसरे सप्ताह में मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी करने की तैयारी में है। इसके 30 से 45 दिन के भीतर इंटरव्यू कराने की योजना है।

विज्ञापन

विस्तार

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग राज्य सेवा परीक्षा-2025 की मुख्य परीक्षा का परिणाम अक्तूबर के पहले या दूसरे सप्ताह में घोषित करने की तैयारी कर रहा है। परिणाम जारी करने के बाद आयोग 30 से 45 दिनों के भीतर साक्षात्कार आयोजित करने की योजना पर काम कर रहा है। दूसरी ओर आयोग राज्य सेवा परीक्षा, 2026 की मुख्य परीक्षा का परिणाम अक्तूबर के अंत या नवंबर के पहले सप्ताह में जारी कर सकता है। आयोग ने 7 से 12 सितंबर तक इस मुख्य परीक्षा का आयोजन किया था और इसके साक्षात्कार 15 दिसंबर के बाद शुरू करने की संभावना है।

विज्ञापन

परिणाम और साक्षात्कार की योजना

कोर्ट से अनुमति मिलने के बाद आयोग ने राज्य सेवा परीक्षा 2025 की मुख्य परीक्षा 7 से 12 अगस्त तक आयोजित की थी। उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य में देरी के कारण परिणाम जारी करने में समय लगा है। अभ्यर्थी चयन प्रक्रिया में हो रहे विलंब का मुद्दा लगातार उठा रहे हैं। आयोग ने वर्ष 2019 की चयन सूची 2023 में जारी की थी, जबकि 2020 और 2021 की चयन सूचियां भी निर्धारित समय के बाद सामने आईं। वर्ष 2022 और 2023 की परीक्षाओं की चयन सूचियां 2025 में जारी हुईं। आयोग अब दोनों वर्षों की चयन प्रक्रिया जल्द पूरी करने का प्रयास कर रहा है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: इंदौर: दुबई-इजराइल प्लेन क्रेश साजिश को टालने वाले स्मित के लिए खजराना मंदिर में प्रार्थना

विज्ञापन

विज्ञापित पद और भावी परीक्षा का प्रारूप

राज्य सेवा परीक्षा में पदों की कम संख्या पर भी अभ्यर्थी सवाल उठा रहे हैं। आयोग ने वर्ष 2024 की परीक्षा में 110 पद, 2025 में 158 और 2026 में 156 पद घोषित किए हैं। इन तीनों परीक्षाओं में मिलाकर कुल 424 पद होते हैं, जबकि वर्ष 2022 की एकल परीक्षा में आयोग ने 457 पद विज्ञापित किए थे। आयोग वर्ष 2025 और 2026 की चयन प्रक्रिया पूरी करने के तुरंत बाद वर्ष 2027 की राज्य सेवा परीक्षा के रिक्त पदों की घोषणा 30 दिसंबर तक करने का लक्ष्य लेकर चल रहा है।

परीक्षा कैलेंडर और नई भर्तियों की स्थिति

एमपीपीएससी का नया परीक्षा कैलेंडर इस बार नवंबर में जारी हो सकता है। विभिन्न शासकीय विभागों में लगभग 85 हजार पदोन्नतियां होने के कारण कई पद खाली हुए हैं, जिसके चलते कैलेंडर प्रकाशन में देरी हो रही है। वित्त विभाग से मंजूरी प्राप्त करने के बाद आयोग इन पदों पर भर्तियां शुरू करेगा। राज्य के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव स्वयं इस पूरी प्रक्रिया और व्यवस्था की मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

Powered by शिक्षा खबर Skillogy

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
SSC exam schedule 2026 released: Check JE, Delhi Police SI and CHSL examination dates
एग्ज़ाम्स

SSC exam schedule 2026 released: Check JE, Delhi Police SI and CHSL examination dates

यूपी बोर्ड परीक्षा-2027 में अपार आईडी अनिवार्य:  अंबेडकरनगर के 461 स्कूलों में तैयारी तेज, कक्षा 9वीं-11वीं के अग्रिम पंजीकरण जरूरी - Ambedkarnagar News
एग्ज़ाम्स

यूपी बोर्ड परीक्षा-2027 में अपार आईडी अनिवार्य: अंबेडकरनगर के 461 स्कूलों में तैयारी तेज, कक्षा 9वीं-11वीं के अग्रिम पंजीकरण जरूरी - Ambedkarnagar News

Education Minister reviews NTA exam readiness, stresses secure and smooth conduct
एग्ज़ाम्स

Education Minister reviews NTA exam readiness, stresses secure and smooth conduct

NEET UG Round 3 Seat Allotment 2026: Check Your Result Today
एग्ज़ाम्स

NEET UG Round 3 Seat Allotment 2026: Check Your Result Today

आरपीएससी: असिस्टेंट प्रॉसिक्यूशन ऑफिसर परीक्षा का परिणाम जारी, ऐसे चेक करें रोल नंबर, कब होगा मेन्स एग्जाम
एग्ज़ाम्स

आरपीएससी: असिस्टेंट प्रॉसिक्यूशन ऑफिसर परीक्षा का परिणाम जारी, ऐसे चेक करें रोल नंबर, कब होगा मेन्स एग्जाम

RPSC APO Result 2026 : प्रीलिम्स परिणाम घोषित, 5,780 अभ्यर्थी सफल, जानें कब हो सकती है मेन्स परीक्षा
एग्ज़ाम्स

RPSC APO Result 2026 : प्रीलिम्स परिणाम घोषित, 5,780 अभ्यर्थी सफल, जानें कब हो सकती है मेन्स परीक्षा

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2027: 10वीं-12वीं की डेटशीट कब होगी जारी? पिछला ट्रेंड देखकर समझें पूरा टाइमलाइन
एग्ज़ाम्स

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2027: 10वीं-12वीं की डेटशीट कब होगी जारी? पिछला ट्रेंड देखकर समझें पूरा टाइमलाइन

वेटरनरी कॉलेजों में बीवीएससी प्रवेश काउंसलिंग का पहला चरण पूरा - Bikaner News
एग्ज़ाम्स

वेटरनरी कॉलेजों में बीवीएससी प्रवेश काउंसलिंग का पहला चरण पूरा - Bikaner News

ताज़ा ख़बरें