यूपी बोर्ड परीक्षा-2027 में अपार आईडी अनिवार्य: अंबेडकरनगर के 461 स्कूलों में तैयारी तेज, कक्षा 9वीं-11वीं के अग्रिम पंजीकरण जरूरी - Ambedkarnagar News
- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Ambedkarnagar - UP Board Exam 2027 | Ambedkar Nagar School Apar ID Mandatory Update यूपी बोर्ड परीक्षा-2027 में अपार आईडी अनिवार्य:अंबेडकरनगर के 461 स्कूलों में तैयारी तेज, कक्षा 9व…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Ambedkarnagar
- UP Board Exam 2027 | Ambedkar Nagar School Apar ID Mandatory Update
यूपी बोर्ड परीक्षा-2027 में अपार आईडी अनिवार्य:अंबेडकरनगर के 461 स्कूलों में तैयारी तेज, कक्षा 9वीं-11वीं के अग्रिम पंजीकरण जरूरी
- कॉपी लिंक
अम्बेडकरनगर में यूपी बोर्ड परीक्षा-2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए अपार आईडी अनिवार्य कर दी गई है। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के ऑनलाइन परीक्षा आवेदन पत्र में विद्यार्थियों की अपार आईडी दर्ज करना जरूरी किया है।
इसके साथ ही कक्षा नौवीं और 11वीं के अग्रिम पंजीकरण में भी अपार आईडी का उल्लेख करना होगा। बोर्ड के निर्देश के बाद जिले के माध्यमिक विद्यालयों में विद्यार्थियों की अपार आईडी तैयार कराने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है।
जिले में 32 राजकीय, 60 अशासकीय सहायता प्राप्त और 369 वित्तविहीन विद्यालय हैं। इस तरह कुल 461 माध्यमिक विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों की अपार आईडी बनवाने की जिम्मेदारी संबंधित विद्यालयों को दी गई है। बोर्ड सचिव की ओर से जारी निर्देश के बाद प्रधानाचार्यों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत विद्यार्थियों की आईडी तैयार कराने का काम समय से पूरा कराने के निर्देश दिए गए हैं।
डिजिटल शैक्षणिक पहचान बनेगी अपार आईडी
अपार आईडी विद्यार्थियों की स्थायी डिजिटल शैक्षणिक पहचान के रूप में काम करेगी। इसके माध्यम से विद्यार्थियों के शैक्षणिक अभिलेख केंद्रीय डिजिटल प्लेटफार्म पर सुरक्षित रखे जा सकेंगे। उच्च शिक्षण संस्थानों में प्रवेश और नौकरी के दौरान दस्तावेजों के सत्यापन में भी इसका उपयोग किया जा सकेगा।
विद्यार्थियों के अंकपत्र और प्रमाणपत्रों को डिजीलॉकर खाते से लिंक करने की सुविधा भी मिलेगी। इससे प्रमाणपत्र खोने या खराब होने पर दस्तावेजों के लिए होने वाली परेशानी कम होगी। जिले में पिछले वर्ष कक्षा एक से 12 तक कुल 4,29,786 विद्यार्थी पंजीकृत थे।
इनमें करीब 1.41 लाख विद्यार्थी परिषदीय विद्यालयों के थे। परिषदीय विद्यालयों में विद्यार्थियों की अपार आईडी तैयार कराने का काम लगभग पूरा हो चुका है। अब माध्यमिक विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों की आईडी तैयार कराने पर जोर दिया जा रहा है।
Powered by शिक्षा खबर Skillogy
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
SSC exam schedule 2026 released: Check JE, Delhi Police SI and CHSL examination dates

इंदौर: एमपीपीएससी राज्य सेवा परीक्षा 2025 का रिजल्ट जल्द, अक्तूबर में परिणाम, 30-45 दिन बाद इंटरव्यू की तैयारी

Education Minister reviews NTA exam readiness, stresses secure and smooth conduct

NEET UG Round 3 Seat Allotment 2026: Check Your Result Today

आरपीएससी: असिस्टेंट प्रॉसिक्यूशन ऑफिसर परीक्षा का परिणाम जारी, ऐसे चेक करें रोल नंबर, कब होगा मेन्स एग्जाम

RPSC APO Result 2026 : प्रीलिम्स परिणाम घोषित, 5,780 अभ्यर्थी सफल, जानें कब हो सकती है मेन्स परीक्षा

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2027: 10वीं-12वीं की डेटशीट कब होगी जारी? पिछला ट्रेंड देखकर समझें पूरा टाइमलाइन

वेटरनरी कॉलेजों में बीवीएससी प्रवेश काउंसलिंग का पहला चरण पूरा - Bikaner News
ताज़ा ख़बरें
- Amroha News: जिस विषय में अटक रहे बच्चे, बोर्ड परीक्षा से पहले उसी पर होगा फोकस
- Hindu College protesters march to DU VC office, flag admission, governance issues | Delhi News - The Times of India
- बोर्ड परीक्षा में जिले को टॉप कराने की तैयारी, डीसी ने कसी शिक्षा विभाग की नकेल
- Ambedkar Nagar News: यूपी बोर्ड परीक्षा फार्म में अब अपार आईडी अनिवार्य
- 82,563 छात्र-छात्राएं देंगे यूपी बोर्ड परीक्षा
- CCSU में बीपीईएस और एमपीईएड में एडमिशन का आखिरी मौका, जानिए कब से कब तक ले सकते प्रवेश
- यूपी बोर्ड परीक्षा 2027:छात्रों के विवरण में सुधार का मौका: 10वीं-12वीं के छात्र 6 अक्टूबर तक, 9वीं-11वीं के छात्र 8 अक्टूबर तक कर सकेंगे संशोधन - Prayagraj (Allahabad) News
- ‘No curfews, fix the streets instead’: Delhi students spotlight safety outside campus

