होम›एग्ज़ाम्स›नकलचियों पर बोर्ड का शिकंजा, अब तक 27 परीक्षार्थी धरे, चंबा में सबसे ज्यादा मामले
एग्ज़ाम्स

नकलचियों पर बोर्ड का शिकंजा, अब तक 27 परीक्षार्थी धरे, चंबा में सबसे ज्यादा मामले

नकलचियों पर बोर्ड का शिकंजा, अब तक 27 परीक्षार्थी धरे, चंबा में सबसे ज्यादा मामले बोर्ड का कहना है कि छात्र सफलता के लिए शॉर्टकट न अपनाएं. मेहनत और ईमानदारी के साथ अपनी परीक्षा दें. By ETV Bharat Himachal Pradesh Team Pu…

2 अक्टूबर 2026 को 02:02 pm बजे
नकलचियों पर बोर्ड का शिकंजा, अब तक 27 परीक्षार्थी धरे, चंबा में सबसे ज्यादा मामले

सौजन्य से:- ETV Bharat

नकलचियों पर बोर्ड का शिकंजा, अब तक 27 परीक्षार्थी धरे, चंबा में सबसे ज्यादा मामले

बोर्ड का कहना है कि छात्र सफलता के लिए शॉर्टकट न अपनाएं. मेहनत और ईमानदारी के साथ अपनी परीक्षा दें.

By ETV Bharat Himachal Pradesh Team

Published : October 2, 2026 at 6:56 PM IST

धर्मशाला: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की राज्य मुक्त विद्यालय (HPSOS) 2026 की परीक्षाओं में नकल करने वालों पर लगातार कार्रवाई हो रही है. परीक्षा में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए बोर्ड ने निगरानी व्यवस्था कड़ी कर दी है. हाईटेक सीसीटीवी कैमरों और फ्लाइंग स्क्वायड की निगरानी के बीच प्रदेशभर में अब तक अनुचित साधनों के इस्तेमाल (UMC) के 27 मामले पकड़े गए हैं. इन मामलों के सामने आने के बाद, बोर्ड की ओर से परीक्षा केंद्रों पर निगरानी और सख्त कर दी गई है. बोर्ड के अनुसार, प्रदेशभर में पकड़े गए 27 मामलों में से अकेले चंबा जिले में 11 परीक्षार्थी अनुचित साधनों का इस्तेमाल करते हुए पकड़े गए हैं. इसके अलावा कांगड़ा में 5, सिरमौर में 4, मंडी में 3, ऊना में 2 तथा कुल्लू और शिमला में एक-एक मामला सामने आया है. बोर्ड की निगरानी टीमें लगातार अलग-अलग जिलों में परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर रही हैं.

सीसीटीवी और फ्लाइंग स्क्वायड से निगरानी

परीक्षा केंद्रों पर नकल रोकने के लिए इस बार तकनीक का भी इस्तेमाल किया जा रहा है. हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने बताया कि परीक्षा की निष्पक्षता, पारदर्शिता और विश्वसनीयता बनाए रखना बोर्ड की प्राथमिकता है. संवेदनशील परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों के जरिए निगरानी की जा रही है. इसके साथ ही फ्लाइंग स्क्वायड की टीमें भी लगातार औचक निरीक्षण कर रही हैं, ताकि परीक्षा के दौरान किसी तरह की गड़बड़ी न हो.

अनुचित साधनों पर होगी कड़ी कार्रवाई

बोर्ड अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने कहा कि परीक्षा और शिक्षा की गरिमा के साथ किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाएगा. अनुचित साधनों का इस्तेमाल करते हुए पकड़े गए परीक्षार्थियों के खिलाफ बोर्ड के नियमों के तहत कार्रवाई की जा रही है. उन्होंने परीक्षार्थियों से अपील की कि वे परीक्षा में सफलता के लिए किसी तरह का शॉर्टकट न अपनाएं.

मेहनत और ईमानदारी से परीक्षा देने की अपील

डॉ. राजेश शर्मा ने कहा कि छात्र सफलता के लिए शॉर्टकट न अपनाएं. ईमानदारी, अनुशासन और अपनी मेहनत के बल पर परीक्षा दें और किसी भी प्रकार के अनुचित साधन का सहारा न लें. बोर्ड निष्पक्ष परीक्षा वातावरण बनाए रखने और परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता कायम रखने के लिए लगातार काम कर रहा है.

ये भी पढ़ें: हिमाचल में छात्राओं के साथ छेड़छाड़ के इतने मामले सामने आए, इन दो जिले में सबसे ज्यादा शिकायतें

ये भी पढ़ें: चयन आयोग में सेकंडमेंट आधार पर भरे जाएंगे 15 पद, 31 अक्तूबर तक कर सकेंगे आवेदन

Powered by शिक्षा खबर Skillogy

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
हरियाणा बोर्ड की पूरक परीक्षाएं 1 अक्टूबर से:  10वीं-12वीं और D.El.Ed. के 82 हजार परीक्षार्थी देंगे एग्जाम, 30 मिनट पहले पहुंचना जरूरी - Bhiwani News
एग्ज़ाम्स

हरियाणा बोर्ड की पूरक परीक्षाएं 1 अक्टूबर से: 10वीं-12वीं और D.El.Ed. के 82 हजार परीक्षार्थी देंगे एग्जाम, 30 मिनट पहले पहुंचना जरूरी - Bhiwani News

RRB JE परीक्षा 27-28 अक्टूबर 2026 को, एडमिट कार्ड जल्द
एग्ज़ाम्स

RRB JE परीक्षा 27-28 अक्टूबर 2026 को, एडमिट कार्ड जल्द

सहायक लोको पायलट की योग्यता परीक्षा 30 को
एग्ज़ाम्स

सहायक लोको पायलट की योग्यता परीक्षा 30 को

RRB ALP Result : एएलपी सीबीटी-2 का रिजल्ट घोषित, 4453 अभ्यर्थी तीसरे चरण के लिए शार्टलिस्ट, कटऑफ जारी
 - rrb alp cbt 2 result declared 4453 applicant shortlisted cutoff out
एग्ज़ाम्स

RRB ALP Result : एएलपी सीबीटी-2 का रिजल्ट घोषित, 4453 अभ्यर्थी तीसरे चरण के लिए शार्टलिस्ट, कटऑफ जारी - rrb alp cbt 2 result declared 4453 applicant shortlisted cutoff out

Gurugram News: बोर्ड परीक्षा में टॉप करने वाले विद्यार्थियों के लिए निशुल्क उज्जैन भ्रमण
एग्ज़ाम्स

Gurugram News: बोर्ड परीक्षा में टॉप करने वाले विद्यार्थियों के लिए निशुल्क उज्जैन भ्रमण

CBSE issues notice to promote digital payments in schools, releases key measures – check details
एग्ज़ाम्स

CBSE issues notice to promote digital payments in schools, releases key measures – check details

रेलवे: आरआरबी जेई भर्ती परीक्षा की तारीख बदली, अब नई तिथियों पर होगी, नोट करें नया कार्यक्रम
एग्ज़ाम्स

रेलवे: आरआरबी जेई भर्ती परीक्षा की तारीख बदली, अब नई तिथियों पर होगी, नोट करें नया कार्यक्रम

एमपी बोर्ड 12वीं अर्धवार्षिक परीक्षा 2026-27 टाइम टेबल चेक करें
एग्ज़ाम्स

एमपी बोर्ड 12वीं अर्धवार्षिक परीक्षा 2026-27 टाइम टेबल चेक करें

ताज़ा ख़बरें