होमएग्ज़ाम्ससीटेट के लाखों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर: दिसंबर में होगी परीक्षा, नोट करें तिथि, एडमिट कार्ड कब आएगा?
एग्ज़ाम्स

सीटेट के लाखों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर: दिसंबर में होगी परीक्षा, नोट करें तिथि, एडमिट कार्ड कब आएगा?

सीटेट के लाखों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर: दिसंबर में होगी परीक्षा, नोट करें तिथि, एडमिट कार्ड कब आएगा? CTET 2026 Exam Date: सीबीएसई ने सीटेट 2026 परीक्षा की तारीख घोषित कर दी है। परीक्षा दिसंबर में दो दिनों तक आयोजित क…

14 सितंबर 2026 को 01:02 pm बजे
सीटेट के लाखों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर: दिसंबर में होगी परीक्षा, नोट करें तिथि, एडमिट कार्ड कब आएगा?

सौजन्य से:- Amar Ujala

सीटेट के लाखों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर: दिसंबर में होगी परीक्षा, नोट करें तिथि, एडमिट कार्ड कब आएगा?

CTET 2026 Exam Date: सीबीएसई ने सीटेट 2026 परीक्षा की तारीख घोषित कर दी है। परीक्षा दिसंबर में दो दिनों तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा शहर की जानकारी 15 दिन पहले दे दी जाएगी। जानें परीक्षा की तिथियां और यह भी कि प्रवेश पत्र कब आएगा...

विस्तार

CTET 2026 Exam Date: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) 2026 की तारीख घोषित कर दी है। बोर्ड की ओर से 14 सितंबर 2026 को जारी सार्वजनिक सूचना के अनुसार, सीटीईटी की 22वीं परीक्षा 12 और 13 दिसंबर 2026 को आयोजित की जाएगी।

सीबीएसई ने परीक्षा से जुड़ी अहम तारीखों की जानकारी भी दी है। अभ्यर्थियों को परीक्षा शहर और उन्हें आवंटित परीक्षा की तारीख की जानकारी परीक्षा से 15 दिन पहले सीटीईटी पोर्टल पर उपलब्ध कराई जाएगी।

गौरतलब है कि शुरुआती नोटीफिकेशन के अनुसार यह परीक्षा 6 सितंबर 2026 को आयोजित की जानी तय हुई थी। लेकिन सुप्रीम कोर्ट के आदेश के चलते इसे पुनर्निर्धारित किया गया है।

12 और 13 दिसंबर को होगी परीक्षा

सीटीईटी का 22वां संस्करण 12 और 13 दिसंबर 2026 को आयोजित किया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा की तैयारी के साथ बोर्ड की ओर से जारी होने वाली आगे की सूचनाओं पर भी नजर रखनी होगी।

सीबीएसई ने स्पष्ट किया है कि प्रत्येक अभ्यर्थी को आवंटित परीक्षा शहर और परीक्षा की तारीख की जानकारी सीटीईटी पोर्टल पर परीक्षा से 15 दिन पहले उपलब्ध होगी।

परीक्षा से दो दिन पहले जारी होगा प्रवेश पत्र

- सीटीईटी 2026 का प्रवेश पत्र परीक्षा से दो दिन पहले डाउनलोड के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। प्रवेश पत्र में परीक्षा केंद्र से जुड़ी जानकारी दी जाएगी।

- अभ्यर्थियों को परीक्षा में शामिल होने से पहले अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड करना होगा और उसमें दी गई जानकारी की जांच करनी होगी।

जानिए पहले क्या-क्या हुआ

- प्रारंभिक अधिसूचना और आवेदन: सीबीएसई ने सीटीईटी 22वें संस्करण के लिए मई 2026 में अधिसूचना जारी की थी, जिसके तहत 11 मई से 10 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन मंगाए गए थे।

- शुरुआती परीक्षा तिथि: शुरुआती नोटीफिकेशन के अनुसार यह परीक्षा 6 सितंबर 2026 को आयोजित की जानी तय हुई थी।

- सुप्रीम कोर्ट का आदेश और आवेदन दोबारा खुलना: परीक्षा प्रक्रिया के दौरान सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद सीबीएसई को आवेदन प्रक्रिया दोबारा खोलनी पड़ी, ताकि छूटे हुए योग्य अभ्यर्थियों को मौका मिल सके। इसके तहत 25 अगस्त से 1 सितंबर 2026 तक पोर्टल पुनः खोला गया।

- परीक्षा का स्थगन और री-शेड्यूलिंग: आवेदन पोर्टल दोबारा खुलने से अभ्यर्थियों की संख्या बढ़ी और सितंबर में प्रस्तावित परीक्षा को आगे बढ़ाने का फैसला लिया गया।

- दिसंबर की तिथि: सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के बाद सीबीएसई ने 14 सितंबर 2026 को आधिकारिक नोटिस जारी कर 12 और 13 दिसंबर 2026 को परीक्षा कराने की जानकारी दी।

Powered by शिक्षा खबर Skillogy

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
दारोगा बहाली धांधली:  बीपीएसएससी की ओर से जारी मुख्य परीक्षा परिणाम में अभ्यर्थी ‘हॉल मैनेजमेंट’ और कतारबद्ध सेटिंग का आरोप लगा रहे - Patna News
एग्ज़ाम्स

दारोगा बहाली धांधली: बीपीएसएससी की ओर से जारी मुख्य परीक्षा परिणाम में अभ्यर्थी ‘हॉल मैनेजमेंट’ और कतारबद्ध सेटिंग का आरोप लगा रहे - Patna News

NEET PG 2026: PIB calls Jaipur paper leak reports misleading, re-exam set for 2,445 candidates
एग्ज़ाम्स

NEET PG 2026: PIB calls Jaipur paper leak reports misleading, re-exam set for 2,445 candidates

UP Primary Teacher Exam Date 2026: 3 और 4 दिसंबर को होगी परीक्षा, आवेदन की तारीख भी जारी
एग्ज़ाम्स

UP Primary Teacher Exam Date 2026: 3 और 4 दिसंबर को होगी परीक्षा, आवेदन की तारीख भी जारी

UPSSSC जूनियर असिस्टेंट रिजल्ट घोषित, 46,282 अभ्यर्थी टाइपिंग टेस्ट के लिए शॉर्टलिस्ट
 - upsssc junior assistant result declared 46282 shortlisted
एग्ज़ाम्स

UPSSSC जूनियर असिस्टेंट रिजल्ट घोषित, 46,282 अभ्यर्थी टाइपिंग टेस्ट के लिए शॉर्टलिस्ट - upsssc junior assistant result declared 46282 shortlisted

Budaun News: हाईस्कूल में विज्ञान-गृह विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा भी कराएगा बोर्ड
एग्ज़ाम्स

Budaun News: हाईस्कूल में विज्ञान-गृह विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा भी कराएगा बोर्ड

CBSE बोर्ड परीक्षा 2027: छोटी सी गलती बन सकती है बड़ी परेशानी, बोर्ड ने स्कूलों को दी चेतावनी - The CSR Journal
एग्ज़ाम्स

CBSE बोर्ड परीक्षा 2027: छोटी सी गलती बन सकती है बड़ी परेशानी, बोर्ड ने स्कूलों को दी चेतावनी - The CSR Journal

RRB Section Controller Exam Date 2026 जारी, 12 और 13 अक्टूबर को होगी CBT परीक्षा
एग्ज़ाम्स

RRB Section Controller Exam Date 2026 जारी, 12 और 13 अक्टूबर को होगी CBT परीक्षा

UPSSSC जूनियर असिस्टेंट 3279 भर्ती का परिणाम जारी, टाइपिंग के लिए 46282 शॉर्टलिस्ट, UR-ST की कटऑफ एक जैसी
एग्ज़ाम्स

UPSSSC जूनियर असिस्टेंट 3279 भर्ती का परिणाम जारी, टाइपिंग के लिए 46282 शॉर्टलिस्ट, UR-ST की कटऑफ एक जैसी

ताज़ा ख़बरें