UPSSSC जूनियर असिस्टेंट रिजल्ट घोषित, 46,282 अभ्यर्थी टाइपिंग टेस्ट के लिए शॉर्टलिस्ट - upsssc junior assistant result declared 46282 shortlisted
UPSSSC जूनियर असिस्टेंट रिजल्ट घोषित, 46,282 अभ्यर्थी टाइपिंग टेस्ट के लिए शॉर्टलिस्ट उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने कनिष्ठ सहायक के 3279 पदों के लिए लिखित परीक्षा का परिणाम जारी कर ...और पढ़ें HighLights - कनिष्ठ…

सौजन्य से:- Jagran
UPSSSC जूनियर असिस्टेंट रिजल्ट घोषित, 46,282 अभ्यर्थी टाइपिंग टेस्ट के लिए शॉर्टलिस्ट
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने कनिष्ठ सहायक के 3279 पदों के लिए लिखित परीक्षा का परिणाम जारी कर ...और पढ़ें
HighLights
- कनिष्ठ सहायक के 3279 पदों का लिखित परीक्षा परिणाम घोषित।
- टाइपिंग टेस्ट के लिए 46,282 अभ्यर्थियों का चयन हुआ।
- ज्येष्ठ अनुदेशक भर्ती में शैक्षिक अर्हता में सुधार किया गया।
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने विभिन्न विभागों में कनिष्ठ सहायक के 3279 पदों पर भर्ती की लिखित परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। टाइपिंग परीक्षा के लिए 46,282 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। आयोग ने इन अभ्यर्थियों के कटआफ अंक अपनी वेबसाइट पर अपलोड कर दिए हैं। टाइपिंग परीक्षा की तिथि बाद में घोषित की जाएगी।
वहीं, आयोग ने राज्य ग्राम्य विकास संस्थान के ज्येष्ठ अनुदेशक संवर्ग की भर्ती के विज्ञापन में शैक्षिक अर्हता से जुड़ी गलती भी सुधार दी है। दीनदयाल उपाध्याय राज्य ग्राम्य विकास संस्थान, लखनऊ के नियंत्रणाधीन विभिन्न श्रेणियों के 132 पदों पर भर्ती का विज्ञापन 10 सितंबर को जारी हुआ था।
ज्येष्ठ अनुदेशक (सहकारिता) पद के लिए अब 50 प्रतिशत अंकों के साथ एमए अर्थशास्त्र, एमएससी कृषि अर्थशास्त्र या एमकाम की डिग्री मान्य होगी। आयोग के अनुसार, विज्ञापन में एमए अर्थशास्त्र की जगह गलती से एमएम अर्थशास्त्र प्रकाशित हो गया था। इसे संशोधित कर दिया गया है। भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन और शुल्क जमा करने की प्रक्रिया 14 सितंबर से शुरू हो चुकी है। आवेदन की अंतिम तिथि पांच अक्टूबर है। शुल्क समायोजन और आवेदन में संशोधन 12 अक्टूबर तक किया जा सकेगा।
Powered by शिक्षा खबर Skillogy
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
दारोगा बहाली धांधली: बीपीएसएससी की ओर से जारी मुख्य परीक्षा परिणाम में अभ्यर्थी ‘हॉल मैनेजमेंट’ और कतारबद्ध सेटिंग का आरोप लगा रहे - Patna News

NEET PG 2026: PIB calls Jaipur paper leak reports misleading, re-exam set for 2,445 candidates

UP Primary Teacher Exam Date 2026: 3 और 4 दिसंबर को होगी परीक्षा, आवेदन की तारीख भी जारी

Budaun News: हाईस्कूल में विज्ञान-गृह विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा भी कराएगा बोर्ड

CBSE बोर्ड परीक्षा 2027: छोटी सी गलती बन सकती है बड़ी परेशानी, बोर्ड ने स्कूलों को दी चेतावनी - The CSR Journal

RRB Section Controller Exam Date 2026 जारी, 12 और 13 अक्टूबर को होगी CBT परीक्षा

UPSSSC जूनियर असिस्टेंट 3279 भर्ती का परिणाम जारी, टाइपिंग के लिए 46282 शॉर्टलिस्ट, UR-ST की कटऑफ एक जैसी

Muzaffarnagar News: थाने पहुंचकर बोले छात्र- दाखिला नहीं दे रहा कॉलेज, भविष्य चौपट हो जाएगा
ताज़ा ख़बरें
- UPSSSC Junior Assistant Result 2026: 46,282 अभ्यर्थी टंकण परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट, देखें किस वर्ग की कितनी कटऑफ
- Educators call for rethink of India’s exam-heavy secondary education amid NEP’s skilling push
- देवप्रयाग में छात्रों ने परीक्षा परिणाम गड़बड़ी पर पुतला फूंका: श्रीदेव सुमन विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी, कुलपति के नाम सौंपा 7 सूत्री ज्ञापन - Tehri Garhwal (Tehri) News
- यूपीएसएसएससी: कनिष्ठ सहायक मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी, 46282 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट; कितनी गई कटऑफ?
- UP Board: पंजीयन तिथि बढ़ने के बाद केंद्र निर्धारण में होगा विलंब, हाईस्कूल व इंटर के परीक्षा शुल्क जमा करने की तिथि बढ़ी - up board exam dates extended center allocation delayed
- Medical Admission 2026: MBBS की 3000 से ज्यादा सीटें बढ़ीं, सबसे ज्यादा इन राज्यों में, NMC ने जारी किया डेटा
- Tamil Nadu NEET Counselling 2026 Round 2 Seat Allotment Result OUT: Direct Link
- CCSU में बड़ा विवाद: कैंपस में प्रवेश से बैन हुए छात्रों ने VC की 'नो एंट्री' की उठाई मांग - ccsu vc banned students demand campus ban on vice chancellor sangeeta shukla

