होमएग्ज़ाम्स‘बाप बनाता है मकान, बेटी ने बनाया मुकाम!’ पलामू की सपना ने GNM प्रवेश परीक्षा में लाया 99.39 अंक - palamu sapna kumari mason daughter tops gnm exam with 99 percent
एग्ज़ाम्स

‘बाप बनाता है मकान, बेटी ने बनाया मुकाम!’ पलामू की सपना ने GNM प्रवेश परीक्षा में लाया 99.39 अंक - palamu sapna kumari mason daughter tops gnm exam with 99 percent

‘बाप बनाता है मकान, बेटी ने बनाया मुकाम!’ पलामू की सपना ने GNM प्रवेश परीक्षा में लाया 99.39% अंक राजमिस्त्री की बेटी सपना कुमारी ने जीएनएम प्रवेश परीक्षा में 99.39% अंक प्राप्त कर पलामू का मान बढ़ाया है। सीमित ...और पढ़…

14 सितंबर 2026 को 06:02 am बजे
‘बाप बनाता है मकान, बेटी ने बनाया मुकाम!’ पलामू की सपना ने GNM प्रवेश परीक्षा में लाया 99.39 अंक
 - palamu sapna kumari mason daughter tops gnm exam with 99 percent

सौजन्य से:- jagran.com

‘बाप बनाता है मकान, बेटी ने बनाया मुकाम!’ पलामू की सपना ने GNM प्रवेश परीक्षा में लाया 99.39% अंक

राजमिस्त्री की बेटी सपना कुमारी ने जीएनएम प्रवेश परीक्षा में 99.39% अंक प्राप्त कर पलामू का मान बढ़ाया है। सीमित ...और पढ़ें

HighLights

- सपना कुमारी ने जीएनएम प्रवेश परीक्षा में 99.39 प्रतिशत अंक हासिल किए।

- पलामू में परिवार और आसपास के लोगों में खुशी का माहौल है।

संवाद सहयोगी, जागरण मेदिनीनगर (पलामू)। सीमित संसाधनों के बीच पढ़ाई का सफर तय करते हुए बैंक कालोनी निवासी सपना कुमारी ने अपनी मेहनत से परिवार का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है।

नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या दो निवासी अशोक प्रसाद की बेटी सपना कुमारी ने जीएनएम प्रवेश परीक्षा में 99.39 प्रतिशत अंक हासिल कर शानदार सफलता प्राप्त की है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार के साथ आसपास के लोगों में भी खुशी का माहौल है।

झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा बोर्ड की ओर से 23 अगस्त को जीएनएम प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई थी। नौ सितंबर को परीक्षा परिणाम जारी हुआ। परिणाम सामने आया तो सपना ने 99.39 प्रतिशत अंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

सपना ने अपनी सफलता का श्रेय कड़ी मेहनत, लगन और निरंतर प्रयास को दिया। उनका कहना है कि सही दिशा में पूरी मेहनत और लगातार प्रयास कभी विफल नहीं होता। सपना ने राजकीयकृत ब्राह्मण प्लस टू उच्च विद्यालय से इंटरमीडिएट की पढ़ाई पूरी की है।

सपना की सफलता इसलिए भी खास है, क्योंकि उनके पिता अशोक प्रसाद राजमिस्त्री का काम करते हैं। परिवार के सीमित संसाधनों के बीच बेटी ने अपनी पढ़ाई और मेहनत के दम पर यह मुकाम हासिल किया है। बेटी की सफलता से पिता अशोक प्रसाद और पूरा परिवार बेहद खुश है।

सपना की इस उपलब्धि पर पिता अशोक प्रसाद, माता सविता देवी, भाई आशीष और बहन प्रियंका व संध्या ने प्रसन्नता जताई। परिवार के सदस्यों ने सपना के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

सपना की कहानी मेहनत और लगन की उस ताकत को दिखाती है, जो सीमित संसाधनों के बावजूद सपनों को आगे बढ़ाने का हौसला देती है। 99.39 प्रतिशत अंक के साथ जीएनएम प्रवेश परीक्षा में सफलता हासिल कर सपना ने न सिर्फ अपनी प्रतिभा साबित की, बल्कि अपने परिवार की खुशियों को भी नई वजह दे दी है।

Powered by शिक्षा खबर Skillogy

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
दारोगा बहाली धांधली:  बीपीएसएससी की ओर से जारी मुख्य परीक्षा परिणाम में अभ्यर्थी ‘हॉल मैनेजमेंट’ और कतारबद्ध सेटिंग का आरोप लगा रहे - Patna News
एग्ज़ाम्स

दारोगा बहाली धांधली: बीपीएसएससी की ओर से जारी मुख्य परीक्षा परिणाम में अभ्यर्थी ‘हॉल मैनेजमेंट’ और कतारबद्ध सेटिंग का आरोप लगा रहे - Patna News

NEET PG 2026: PIB calls Jaipur paper leak reports misleading, re-exam set for 2,445 candidates
एग्ज़ाम्स

NEET PG 2026: PIB calls Jaipur paper leak reports misleading, re-exam set for 2,445 candidates

UP Primary Teacher Exam Date 2026: 3 और 4 दिसंबर को होगी परीक्षा, आवेदन की तारीख भी जारी
एग्ज़ाम्स

UP Primary Teacher Exam Date 2026: 3 और 4 दिसंबर को होगी परीक्षा, आवेदन की तारीख भी जारी

UPSSSC जूनियर असिस्टेंट रिजल्ट घोषित, 46,282 अभ्यर्थी टाइपिंग टेस्ट के लिए शॉर्टलिस्ट
 - upsssc junior assistant result declared 46282 shortlisted
एग्ज़ाम्स

UPSSSC जूनियर असिस्टेंट रिजल्ट घोषित, 46,282 अभ्यर्थी टाइपिंग टेस्ट के लिए शॉर्टलिस्ट - upsssc junior assistant result declared 46282 shortlisted

Budaun News: हाईस्कूल में विज्ञान-गृह विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा भी कराएगा बोर्ड
एग्ज़ाम्स

Budaun News: हाईस्कूल में विज्ञान-गृह विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा भी कराएगा बोर्ड

CBSE बोर्ड परीक्षा 2027: छोटी सी गलती बन सकती है बड़ी परेशानी, बोर्ड ने स्कूलों को दी चेतावनी - The CSR Journal
एग्ज़ाम्स

CBSE बोर्ड परीक्षा 2027: छोटी सी गलती बन सकती है बड़ी परेशानी, बोर्ड ने स्कूलों को दी चेतावनी - The CSR Journal

RRB Section Controller Exam Date 2026 जारी, 12 और 13 अक्टूबर को होगी CBT परीक्षा
एग्ज़ाम्स

RRB Section Controller Exam Date 2026 जारी, 12 और 13 अक्टूबर को होगी CBT परीक्षा

UPSSSC जूनियर असिस्टेंट 3279 भर्ती का परिणाम जारी, टाइपिंग के लिए 46282 शॉर्टलिस्ट, UR-ST की कटऑफ एक जैसी
एग्ज़ाम्स

UPSSSC जूनियर असिस्टेंट 3279 भर्ती का परिणाम जारी, टाइपिंग के लिए 46282 शॉर्टलिस्ट, UR-ST की कटऑफ एक जैसी

ताज़ा ख़बरें