स्कूल टीचर्स के लिए NCERT का नया डिप्लोमा कोर्स, क्लास 6 से 8वीं शिक्षकों की लगेगी 280 दिन की क्लास
NCERT Diploma course for Teachers: एनसीईआरटी ने स्कूल टीचर्स के लिए लगभग 280 दिन का नया डिप्लोमा कोर्स शुरू किया है। कोर्स के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 12 अक्टूबर से शुरू होगी, जो 12 नवंबर तक चलेगी। कैंडिडेट्स एनस…

सौजन्य से:- Navbharat Times
NCERT Diploma course for Teachers: एनसीईआरटी ने स्कूल टीचर्स के लिए लगभग 280 दिन का नया डिप्लोमा कोर्स शुरू किया है। कोर्स के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 12 अक्टूबर से शुरू होगी, जो 12 नवंबर तक चलेगी। कैंडिडेट्स एनसीईआरटी की आधिकारिक वेबसाइट ncertx.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं।
NCERT Launches New Diploma Course : नेशनल काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग (NCERT) स्कूल टीचर्स के लिए नया डिप्लोमा कोर्स शुरू करने जा रहा है। यह कोर्स खासतौर पर उन शिक्षकों के लिए लॉन्च किया जा रहा है, जो क्लास 6 से 8वीं तक के स्टूडेंट्स को साइंस पढ़ाते हैं। यह कोर्स 40 हफ्ते का होगा यानी टीचर्स को 280 दिन की क्लास लेनी होगी। NCERT ने नोटिफिकेशन जारी कर इसकी जानकारी दी है।
स्कूल टीचर्स के लिए शुरू किए जा रहे इस खास कोर्स का नाम 'Teaching of Science at Middle Stage' रखा गया है। 2026–27 बैच के लिए रजिस्ट्रेशन 12 अक्टूबर 2026 को शुरू होगा। टीचर्स, एनसीईआरटीकी आधिकारिक वेबसाइट ncertx.in पर NCERTX ऑनलाइन लर्निंग प्लेटफॉर्म के जरिए ऑनलाइन एनरोल हो सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 12 नवंबर 2026 है।
क्या है NCERT का 'टीचिंग ऑफ साइंस इन मिडिल स्टेज' कोर्स?
यह कोर्स स्पेशली उन टीचर्स के लिए शुरू किया जा रहा है, जो मिडिल स्टेज यानी क्लास 6 से 8वीं तक के बच्चों को साइंस विषय पढ़ाते हैं। इस कोर्स को साइंस विषय की जानकारी और पढ़ाने के स्किल, दोनों को बेहतर बनाने के लिए डिजाइन किया गया है।
16 नवंबर से शुरू होगी क्लास, पढ़ाए जाएंगे 40 मॉड्यूल
यह प्रोग्राम 16 नवंबर को शुरू होगा और संभावित रूप से 31 अगस्त 2027 को खत्म होगा। इसमें 40 मॉड्यूल हैं, और हर सोमवार को एक नया मॉड्यूल जारी किया जाएगा। उम्मीद है कि प्रतिभागी लर्निंग मटीरियल को पूरा करने में हर हफ्ते लगभग छह से आठ घंटे लगाएंगे। NCERT इस प्रोग्राम को एक प्रोफेशनल-डेवलपमेंट कोर्स बताता है जिसमें इंटरैक्टिव, मल्टीमीडिया-आधारित लर्निंग रिसोर्स का इस्तेमाल किया जाता है।
सभी 40 मॉड्यूल में एक ऑब्जेक्टिव टेस्ट शामिल है। जो प्रतिभागी सभी मॉड्यूल पूरे करेंगे और सभी 40 टेस्ट देंगे, वे फाइनल एग्जाम के लिए योग्य होंगे। जो शिक्षक प्रोग्राम पूरा करेंगे, उन्हें NCERT से 'Teaching of Science at Middle Stage' नाम का ई-सर्टिफिकेट मिलेगा।
कौन अप्लाई कर सकता है?
यह प्रोग्राम कई तरह के लोगों के लिए खुला है, जिनमें शामिल हैं-
बैचलर ऑफ साइंस (BSc) डिग्री वाले उम्मीदवार
कक्षा 6–8 में साइंस पढ़ाने वाले सेवारत शिक्षक
शिक्षा (एजुकेशन) में डिप्लोमा या डिग्री वाले उम्मीदवार
शिक्षा डिप्लोमा या डिग्री कर रहे प्री-सर्विस शिक्षक (भावी शिक्षक)
कोर्स की फीस कितनी है?
एक बार की एनरोलमेंट फीस 2,000 रुपये है। NCERT का कहना है कि इसके अलावा कोई कोर्स फीस नहीं है। पेमेंट के बाद, उम्मीदवारों को NCERTX से एक इनविटेशन ईमेल मिलेगा जिसमें एनरोलमेंट पूरा करने के निर्देश होंगे।
शिक्षक भर्ती के लिए कोई योग्यता कोर्स नहीं
NCERT ने यह भी साफ किया है कि यह कोर्स सिर्फ एक एकेडमिक या प्रोफेशनल-डेवलपमेंट प्रोग्राम है। यह कोर्स शिक्षक भर्ती के लिए कोई योग्यता नहीं है। इसलिए इसे शिक्षक के तौर पर नियुक्ति के लिए जरूरी किसी दूसरी योग्यता के बराबर नहीं माना जा सकता है।
लेखक के बारे मेंअमन कुमारअमन कुमार, डिजिटल में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में नवभारतटाइम्स.कॉम में प्रिंसिपल डिजिटल कंटेंट प्रॉड्यूसर पद पर हैं। शिक्षा और रोजगार जगत की खबरों के अनुभवी लेखक अमन को न्यूज वर्ल्ड में करीब 10 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है। वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं। साल 2015 में साधना न्यूज चैनल से अपने करियर की शुरुआत करते हुए टीवी चैनल आउटपुट डेस्क और 'मानव को शांति कहां' मासिक पत्रिका से लेखन शैली को समझा। इसके बाद लाइव न्यूज हिंदी (लाइव इंडिया), जनसत्ता.कॉम, आजतक जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में रहकर ग्राउंड रिपोर्टिंग के साथ वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे। कई साल के अनुभव से अमन पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं। अमन रिपोर्ट्स बेस्ड, सटीक और विश्वसनीय जानकारियों को पाठकों तक पहुंचाने में विश्वास रखते हैं। उनकी प्राथमिकता यूजर्स तक सही जानकारी को सरल शब्दों में समझाना रही है।
अमन, शिक्षा और रोजगार से जुड़े विषयों जैसे स्कूल-कॉलेज एडमिशन, बोर्ड परीक्षा, प्रवेश परीक्षा, सरकारी नौकरी, सरकारी रिजल्ट, कॉम्पिटिटिव एग्जाम, करियर टिप्स एंड ऑप्शंस, करेंट अफेयर्स, जनरल नॉलेज, सक्सेस स्टोरीज समेत कई टॉपिक्स पर गहरी सोच और समझ के साथ व्यापक कवरेज करते हैं। टीचर्स, प्रोफेसर्स, एक्सपर्ट्स, करियर काउंसलर की सलाह और टिप्स के जरिए स्कूल की खबरों से लेकर IIT-JEE, NEET, GATE, CLAT, CUET जैसे नेशनल लेवल एंट्रेंस एग्जाम से जुड़े विषयों पर काम करते हैं। इसके अलावा एसससी, यूपीएससी, बैंक, पुलिस समेत भारत और राज्य स्तर की सरकारी नौकरियों के बारे में विस्तार और गहराई से लिखते हैं।
गवर्नमेंट जॉब, प्राइवेट जॉब, स्कूल एजुकेशन से लेकर हायर एजुकेशन तक की फील्ड में काम करते हुए अमन ने भारत के प्रमुख शिक्षा बोर्ड CBSE के एग्जाम कंट्रोलर डॉ. संयम भारद्वाज, दिल्ली यूनिवर्सिटी की डीन ऑफ एडमिशन्स प्रोफेसर हनीत गांधी और यूजीसी के पूर्व अध्यक्ष प्रो. एम. जगदीश कुमार का खास इंटरव्यू कर स्टूडेंट्स के लिए क्वालिटी कंटेंट वाले ऑथेंटिक आर्टिकल्स लिखे हैं। इसके अलावा ABVP और NSUI जैसे छात्र संगठनों के प्रवक्ताओं का इंटरव्यू लिया है। सीबीएसई, रीट, नीट, यूपीएससी जैसी परीक्षाओं में अच्छा प्रदर्शन करने वाले टॉपर्स से बातचीत कर रिपोर्ट तैयार करते रहे हैं। ताकि उनके टिप्स और सलाह से बाकी युवाओं के करियर को बेहतर बनाने में मदद मिल सके।
दिल्ली में जन्मे अमन कुमार की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है। इसके बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में B.A. ऑनर्स की डिग्री हासिल की। फिर डीयू के साउथ कैंपस से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया। उसके बाद गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, हिसार से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है। ये डिग्रियां अमन को हिंदी पत्रकारिता की वो एक्सपर्टीज देती हैं जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल (5 Ws+1H) यानी क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के पैमानों के आधार पर न्यूज राइटिंग के लिए जरूरी हैं... और पढ़ें
कन्वर्सेशन शुरू करें
Educationकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by शिक्षा खबर Skillogy
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
Prayagraj News: नई शिक्षा नीति के अनुरूप प्रशिक्षण शुरू

छात्रों को नई शिक्षा नीति से रोजगार के अवसर बताए: कौशल विकास और स्वरोजगार पर जोर, 9वीं से 12वीं के छात्र हुए शामिल - Meetai(Hathras) News

धौलाना में आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न: नई शिक्षा नीति के तहत बच्चों को प्राथमिक शिक्षा के लिए तैयार किया गया - Hasanpur(Dahaulana) News

यूपी कौशल विकास मिशन के सर्टिफिकेट DigiLocker से होगा लिंक, अब प्रमाणपत्र दिखाकर नहीं ले सकेंगे रोजगार का लाभ - up skill certificates now on digilocker for easy verification

अब व्यक्तिगत आयकर की गणना सीखेंगे कक्षा नौ के बच्चे, NCERT ने पहली बार स्कूली कोर्स में शामिल किया नया पाठ्यक्रम - class 9 students will now learn how to calculate personal income tax ncert

गोड्डा में अदाणी कौशल विकास की नई शुरुआत, फिटर-मैकेनिकल और डाटा एंट्री के चार प्रशिक्षण बैच शुरू

आईटीआई गंगेश्वरी में युवाओं को मिली कौशल विकास की जानकारी: केंद्र-राज्य की योजनाओं और रोजगार के अवसरों पर हुआ संवाद - Burawali(Gangeshwari) News

सीबीएसई कौशल विकास प्रशिक्षण में 13 स्कूलों के 53 शिक्षकों ने लिया हिस्सा - Ludhiana News
ताज़ा ख़बरें
- कौशल विकास प्रशिक्षण में शिक्षकों को दिए उपयोगी टिप्स
- Delhi NCR News: चाय-बागान समुदायों के कौशल विकास पर जामिया में मंथन
- Nawada News: प्रशिक्षण से स्कूली शिक्षा में सकारात्मक बदलाव होगा संभव
- प्रशिक्षण से स्कूली शिक्षा में सकारात्मक बदलाव होगा संभव
- Una News: भटोली कॉलेज में विद्यार्थियों को दिया रोजगारपरक प्रशिक्षण
- गोपालगंज: ग्राम विकास योजनाओं का प्रशिक्षण शुरू
- गाजीपुर में 'हुनर की पाठशाला' चलेगी: नई शिक्षा नीति के तहत व्यावसायिक प्रशिक्षण मिलेगा, ड्रीम लैब और फ्यूचर स्किल हब भी बनेंगे - Karahiya(Sevrai) News
- डीएलएड प्रवेश प्रक्रिया 2027 ( DElEd Admission Process 2027 In Hindi)- पात्रता, आवेदन, काउंसलिंग

