होमएग्ज़ाम्सदुनिया के सबसे टफ एग्जाम की तरह होगा NEET? दूसरे BRICS देशों से सीखेगा NTA, बदलने वाला है सिस्टम
एग्ज़ाम्स

दुनिया के सबसे टफ एग्जाम की तरह होगा NEET? दूसरे BRICS देशों से सीखेगा NTA, बदलने वाला है सिस्टम

एनटीए डीजी अभिषेक सिंह ने कहा कि एजेंसी सबसे पहले यह सुनिश्चित करना चाहती है कि भारतीय परीक्षाएं बिना किसी गड़बड़ी या गलती के निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से आयोजित की जा सकें। उन्होंने कहा कि पहले देश के अंदर के एग्जाम सि…

14 सितंबर 2026 को 10:02 am बजे
दुनिया के सबसे टफ एग्जाम की तरह होगा NEET? दूसरे BRICS देशों से सीखेगा NTA, बदलने वाला है सिस्टम

सौजन्य से:- navbharattimes.indiatimes.com

एनटीए डीजी अभिषेक सिंह ने कहा कि एजेंसी सबसे पहले यह सुनिश्चित करना चाहती है कि भारतीय परीक्षाएं बिना किसी गड़बड़ी या गलती के निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से आयोजित की जा सकें।

उन्होंने कहा कि पहले देश के अंदर के एग्जाम सिस्टम को मजबूत करने पर फोकस है। इसके बाद, ब्रिक्स देशों से मदद ली सकती है और फिर एनटीए अपना टेस्टिंग सिस्टम भारत के बाहर भी फैला सकता है।

ऐसा एग्जाम सिस्टम बनाएंगे, जिसे दूसरे देश भी अपना सकें

NTA के DG अभिषेक सिंह ने कहा कि एजेंसी इस बात पर भी विचार कर रही है कि कैसे उसके टेस्टिंग सिस्टम को एक 'डिजिटल पब्लिक गुड' बनाया जाए, जिसे दूसरे देश भी अपना सकें। उन्होंने 12 और 13 सितंबर को नई दिल्ली में आयोजित 2026 BRICS समिट के दौरान एएनआई को बताया, 'अभी हम अपने टेस्टिंग सिस्टम को और मजबूत करने की कोशिश कर रहे हैं।'

उन्होंने कहा, 'सबसे पहले भारत के अंदर के सिस्टम को बेहतर बनाना और प्रक्रियाओं को मजबूत करना जरूरी है, ताकि हम बिना किसी गलती के पूरी तरह निष्पक्ष तरीके से परीक्षाएं आयोजित कर सकें।' उन्होंने यह भी कहा कि आखिरकार मकसद ऐसी व्यवस्था बनाना है जिसे BRICS देशों सहित अन्य देश भी अपना सकें।

दुनिया के सबसे टफ एग्जाम की तर्ज पर NEET

एजेंसी को परीक्षा सुरक्षा और प्रश्न-पत्र तकनीक के मामले में BRICS देशों के साथ सहयोग की भी गुंजाइश दिखती है। एनटीए डीजी ने दुनिया की सबसे कठिन परीक्षा माने जाने वाली चीन की 'गाओकाओ' (Gaokao) परीक्षा का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि चीन की गाओकाओ, जो यूनिवर्सिटी में दाखिले के लिए वहां का नेशनल कॉलेज एंट्रेंस एग्जाम है। यह बड़े पैमाने पर आयोजित होने वाला एग्जाम सिस्टम है, जिससे सीख ली जा सकती है।

'गाओकाओ' पूरे चीन में बहुत बड़े स्तर पर आयोजित की जाती है और परीक्षा के दौरान व्यापक सुरक्षा और लॉजिस्टिकल इंतजामों के लिए जानी जाती है। इसलिए एटीए डीजी की यह बात इस ओर इशारा करती है कि आने वाले समय में नीट एग्जाम का सिक्योरिटी सिस्टम चीन की गाओकाओ की तर्ज पर हो सकता है।

उन्होंने कहा, 'हर एग्जाम के लिए क्वेश्चन पेपर तैयार करने की जरूरत होती है। इसलिए ऐसे कई क्षेत्र हैं जिन पर हम एक-दूसरे से चर्चा कर सकते हैं, सहयोग कर सकते हैं और जानकारी शेयर कर सकते हैं।'

बदलने वाला है NEET का एग्जाम सिस्टम

बीते कुछ सालों में नीट परीक्षा में अनियमितताओं को लेकर उठे सवाल के बाद, बड़े बदलाव की तैयार की जा रही है। संसदीय और हाई लेवल एक्सपर्ट कमेटी जैसे के. राधाकृष्णन समिति और नंदन नीलेकणि टास्क फोर्स लीक प्रूफ और ट्रांसपेरेंट एग्जाम सिस्मट बनाने पर काम कर रही है।

अपने परीक्षा सिस्टम को मजबूत करने की NTA की योजनाओं में अपनी अधिक से अधिक परीक्षाओं को कंप्यूटर-बेस्ड टेस्टिंग (CBT) में बदलना भी शामिल है। NEET-UG अगली बड़ी परीक्षा होगी जिसे इस नए सिस्टम में बदला जाएगा।

एजेंसी के डीजी अभिषेक सिंह ने कहा, 'NEET परीक्षा को छोड़कर हमारी सभी परीक्षाएं CBT मोड में होती हैं। NEET के लिए भी हम बहुत जल्द CBT मोड अपनाएंगे।'

हालांकि, सीबीटी अपनाने का मतलब सिर्फ आंसर शीट की जगह कंप्यूटर का इस्तेमाल करना नहीं होगा। इसमें सुरक्षित टेस्टिंग सेंटर्स की अधिक संख्या, कंप्यूटिंग एबिलिटी सुनिश्चित करना, भरोसेमंद कनेक्टिविटी बनाना भी शामिल होगा। पेपर लीक, डमी कैंडिडेट और दूसरी तरह की गड़बड़ियों से निपटने के लिए सुरक्षा उपाय किए जाएंगे।

Powered by शिक्षा खबर Skillogy

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
दारोगा बहाली धांधली:  बीपीएसएससी की ओर से जारी मुख्य परीक्षा परिणाम में अभ्यर्थी ‘हॉल मैनेजमेंट’ और कतारबद्ध सेटिंग का आरोप लगा रहे - Patna News
एग्ज़ाम्स

दारोगा बहाली धांधली: बीपीएसएससी की ओर से जारी मुख्य परीक्षा परिणाम में अभ्यर्थी ‘हॉल मैनेजमेंट’ और कतारबद्ध सेटिंग का आरोप लगा रहे - Patna News

NEET PG 2026: PIB calls Jaipur paper leak reports misleading, re-exam set for 2,445 candidates
एग्ज़ाम्स

NEET PG 2026: PIB calls Jaipur paper leak reports misleading, re-exam set for 2,445 candidates

UP Primary Teacher Exam Date 2026: 3 और 4 दिसंबर को होगी परीक्षा, आवेदन की तारीख भी जारी
एग्ज़ाम्स

UP Primary Teacher Exam Date 2026: 3 और 4 दिसंबर को होगी परीक्षा, आवेदन की तारीख भी जारी

UPSSSC जूनियर असिस्टेंट रिजल्ट घोषित, 46,282 अभ्यर्थी टाइपिंग टेस्ट के लिए शॉर्टलिस्ट
 - upsssc junior assistant result declared 46282 shortlisted
एग्ज़ाम्स

UPSSSC जूनियर असिस्टेंट रिजल्ट घोषित, 46,282 अभ्यर्थी टाइपिंग टेस्ट के लिए शॉर्टलिस्ट - upsssc junior assistant result declared 46282 shortlisted

Budaun News: हाईस्कूल में विज्ञान-गृह विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा भी कराएगा बोर्ड
एग्ज़ाम्स

Budaun News: हाईस्कूल में विज्ञान-गृह विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा भी कराएगा बोर्ड

CBSE बोर्ड परीक्षा 2027: छोटी सी गलती बन सकती है बड़ी परेशानी, बोर्ड ने स्कूलों को दी चेतावनी - The CSR Journal
एग्ज़ाम्स

CBSE बोर्ड परीक्षा 2027: छोटी सी गलती बन सकती है बड़ी परेशानी, बोर्ड ने स्कूलों को दी चेतावनी - The CSR Journal

RRB Section Controller Exam Date 2026 जारी, 12 और 13 अक्टूबर को होगी CBT परीक्षा
एग्ज़ाम्स

RRB Section Controller Exam Date 2026 जारी, 12 और 13 अक्टूबर को होगी CBT परीक्षा

UPSSSC जूनियर असिस्टेंट 3279 भर्ती का परिणाम जारी, टाइपिंग के लिए 46282 शॉर्टलिस्ट, UR-ST की कटऑफ एक जैसी
एग्ज़ाम्स

UPSSSC जूनियर असिस्टेंट 3279 भर्ती का परिणाम जारी, टाइपिंग के लिए 46282 शॉर्टलिस्ट, UR-ST की कटऑफ एक जैसी

ताज़ा ख़बरें