स्कूल की छुट्टियां: अक्तूबर में कब-कब बंद रहेंगे विद्यालय? गांधी जयंती से दशहरा तक... देखें पूरी लिस्ट
{"_id":"6ab8ce3fad13a3e4bc08a071","slug":"school-holidays-october-2026-check-state-wise-holidays-from-gandhi-jayanti-to-dussehra-2026-09-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"स्कूल की छुट्टियां: अक्तू…

सौजन्य से:- Amar Ujala
{"_id":"6ab8ce3fad13a3e4bc08a071","slug":"school-holidays-october-2026-check-state-wise-holidays-from-gandhi-jayanti-to-dussehra-2026-09-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"स्कूल की छुट्टियां: अक्तूबर में कब-कब बंद रहेंगे विद्यालय? गांधी जयंती से दशहरा तक... देखें पूरी लिस्ट","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
स्कूल की छुट्टियां: अक्तूबर में कब-कब बंद रहेंगे विद्यालय? गांधी जयंती से दशहरा तक... देखें पूरी लिस्ट
Sun, 27 Sep 2026 06:20 PM IST
शाहीन परवीन
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: शाहीन परवीन
Updated Sun, 27 Sep 2026 06:20 PM IST
सार
अक्तूबर में गांधी जयंती, दशहरा समेत कई त्योहार पड़ रहे हैं, जिनके चलते अलग-अलग राज्यों में स्कूल बंद रहेंगे। हालांकि, छुट्टियों की तारीख, संख्या राज्य और स्कूल के कैलेंडर के अनुसार अलग हो सकती है।
विज्ञापन
विस्तार
अक्तूबर का महीना स्कूली छात्रों के लिए छुट्टियों के लिहाज से खास रहने वाला है। इस दौरान गांधी जयंती, दशहरा समेत कई त्योहार पड़ रहे हैं, जिनके चलते अलग-अलग राज्यों में स्कूलों में अवकाश रहेगा। हालांकि, सभी राज्यों में छुट्टियों की तारीख और संख्या एक जैसी नहीं होगी। यह संबंधित राज्य के शिक्षा विभाग, स्कूल बोर्ड और स्कूल के वार्षिक कैलेंडर पर निर्भर करेगी।
विज्ञापन
छात्रों और अभिभावकों को यह ध्यान रखना जरूरी है कि किसी त्योहार को सरकारी या राजपत्रित अवकाश घोषित किए जाने का मतलब यह नहीं है कि देशभर के सभी स्कूल उस दिन बंद रहेंगे। स्कूल की छुट्टी को लेकर अंतिम जानकारी के लिए संबंधित शिक्षा विभाग या स्कूल की ओर से जारी आधिकारिक नोटिस जरूर देखें।
विज्ञापन
अक्तूबर में इन राज्यों में रहेंगी स्कूलों की छुट्टियां
- दिल्ली: त्योहारों के चलते दिल्ली के स्कूली छात्रों को अक्तूबर में कुछ छुट्टियां मिलेंगी। 2 अक्तूबर को गांधी जयंती और 20 अक्तूबर को दशहरा है। इसके अलावा 26 और 29 अक्तूबर को प्रतिबंधित अवकाश की सूची में रखा गया है। दशहरा या शरदकालीन अवकाश के तहत इससे ज्यादा दिन स्कूल बंद रहेंगे या नहीं, इसकी जानकारी स्कूल के अपने कैलेंडर से मिलेगी।
- उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में भी अक्तूबर की प्रमुख छुट्टियों में गांधी जयंती और दशहरा शामिल हैं। 2 अक्तूबर को गांधी जयंती और 20 अक्तूबर को विजयादशमी का अवकाश है। हालांकि, स्कूलों में दशहरा ब्रेक कितने दिन का होगा, यह राज्य के शैक्षणिक कैलेंडर और संबंधित स्कूल द्वारा तय कार्यक्रम पर निर्भर करेगा।
- तेलंगाना: तेलंगाना में अक्तूबर त्योहारों के कारण छुट्टियों वाला महीना रहेगा। यहां 2 अक्तूबर को गांधी जयंती के साथ 18 अक्तूबर को सद्दुला बथुकम्मा, 19 अक्तूबर को महार्णवमी, 20 अक्तूबर को विजयादशमी और 21 अक्तूबर को विजयादशमी के अगले दिन का अवकाश है। 26 अक्तूबर को हजरत सैयद मोहम्मद का जन्मदिन, जुवानपुरी भी अवकाश सूची में शामिल है।
- पश्चिम बंगाल: पश्चिम बंगाल में अक्तूबर में गांधी जयंती के साथ दशहरा और दुर्गा पूजा से जुड़े अवकाश रहेंगे। 2 अक्तूबर को गांधी जयंती, जबकि 19 और 20 अक्तूबर को दशहरा से संबंधित छुट्टियां हैं। दुर्गा पूजा के कारण स्कूलों में छुट्टियों का सिलसिला इन तारीखों से आगे भी चल सकता है। इसकी पूरी जानकारी स्कूल शिक्षा विभाग के कैलेंडर से देखी जा सकती है।
Powered by शिक्षा खबर Skillogy
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
Delhi University SFI holds Campus Justice March, demands safer spaces for women

DMIHER gets nod to become Adani Institute of Higher Education and Research | Nagpur News - The Times of India

Dispute ongoing at 3 DU colleges: Student safety issue at Lady Shri Ram; demand to remove Hindu College principal, scuffle at Motilal Nehru

Germany’s ‘free’ education can still cost up to Rs 70 lakh: What Indian students miss

नई शिक्षा नीति के प्रति छात्रों के अभिभावकों को किया जागरूक - Ludhiana News

झारखंड के सरकारी स्कूलों में राजस्थान मॉडल से चमकेगी शिक्षा की तस्वीर

Udhampur News: सरकारी डिग्री कॉलेजों में दाखिले का अंतिम मौका

IIT-Bombay student death case: Parents say they were not allowed to enter campus; announce protest at Azad Maidan
ताज़ा ख़बरें
- नई शिक्षा नीति के क्रियान्वयन पर साहिबगंज कॉलेज में बैठक
- कक्षा 9 के छात्रों के लिए बड़ी खबर: NCERT का नया सिलेबस समझिए, अक्टूबर में जारी होगा गणित के फाइनल सिलेबस - class 9 students ncert new syllabus understand maths final syllabus to be released in october
- Education ministry opens applications for IIT Delhi director’s post; send documents by Oct 31
- NCERT clarifies Grade 9 maths syllabus: Topics not dropped, concepts redistributed across chapters
- NCERT Releases New Class 9 Maths & Social Science Textbooks for 2026-27 — Here's What's Changed
- Jind News: दाखिले से वंचित विद्यार्थियों को राहत, अब 6 अक्तूबर तक ले सकेंगे प्रवेश
- IIM Jammu, Ladakh administration join hands for satellite campus in Leh
- बिहार: विद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा 2026 का नोटिफिकेशन जारी, एक अक्तूबर से होंगे ऑनलाइन आवेदन

