होम›एग्ज़ाम्स›यूपी बोर्ड : परीक्षा को केंद्र निर्धारण के लिए भेजा स्कूलों का डाटा
एग्ज़ाम्स

यूपी बोर्ड : परीक्षा को केंद्र निर्धारण के लिए भेजा स्कूलों का डाटा

यूपी बोर्ड : परीक्षा को केंद्र निर्धारण के लिए भेजा स्कूलों का डाटा यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए परीक्षा केन्द्र तय की जा रही है। परीक्षा में 82,563 छात्र-छात्राएं बैठेंगे। इस बार पिछले वर्ष की तुलना में छात्र संख्या कम है,…

6 अक्टूबर 2026 को 07:02 pm बजे
यूपी बोर्ड : परीक्षा को केंद्र निर्धारण के लिए भेजा स्कूलों का डाटा

सौजन्य से:- Hindustan

यूपी बोर्ड : परीक्षा को केंद्र निर्धारण के लिए भेजा स्कूलों का डाटा

यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए परीक्षा केन्द्र तय की जा रही है। परीक्षा में 82,563 छात्र-छात्राएं बैठेंगे। इस बार पिछले वर्ष की तुलना में छात्र संख्या कम है, जिसके चलते परीक्षा केन्द्रों की संख्या में कमी संभव है। 20 से 22 अक्तूबर तक परीक्षा केन्द्रों की सूची जिला मुख्यालय पर उपलब्ध होगी।

यूपी बोर्ड परीक्षा देने वाले छात्रों की स्थिति क्लियर हो गई। बोर्ड परीक्षा के लिए परीक्षा केन्द्र बनाए जाने केलिए स्कूलों का डाटा माध्यमिक शिक्षा बोर्ड को भेज दिया गया है। 20 से 22 अक्तूबर तक परीक्षा केंद्रों की सूची जिला मुख्यालय पर अधिकारियों को मिलने की उम्मीद है। छात्र संख्या कम होने पर इस बार परीक्षा केन्द्र गत वर्ष से कम बनाए जाने की संभावना है। गत वर्ष यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए 119 परीक्षा केन्द्र बनाए गए थे। इस बार करीब 4 हजार छात्र-छात्राएं कम है। यूपी बोर्ड परीक्षा में 82,563 छात्र-छात्राएं बैठेंगे। यूपी बोर्ड परीक्षा से पहले विभागीय अधिकारी तैयारी में जुट गए हैं।

हाईस्कूल में 44568 और इंटरमीडिएट में 37995 छात्र-छात्रा परीक्षा में बैठेंगे। यूपी बोर्ड परीक्षा में केंद्र निर्धारण के लिए माध्यमिक शिक्षा बोर्ड को स्कूलों का डाटा भेज दिया गया है। समस्त सरकारी, एडेड और वित्तविहीन करीब 410 स्कूलों का डाटा शासन को भेजा गया है। ऐसा माना जा रहा है कि 20 से 22 अक्तूबर तक माध्यमिक शिक्षा बोर्ड परीक्षा केन्द्र निर्धारित कर जिला मुख्यालय भेजेगा। इन परीक्षा केंद्रों पर अभिभावक से लेकर स्कूल आपत्ति दर्ज कराएंगे और डीएम की अध्यक्षता में अधिकारियों की टीम आपत्तियों का निस्तारण का परीक्षा केन्द्रों की सूची माध्यमिक शिक्षा बोर्ड को भेजेंगी। उसके करीब एक माह बाद यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्र फाइनल होंगे। बतादें कि गत वर्ष करीब 119 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इस बार गत वर्ष से छात्र संख्या करीब 4 हजार कम होने पर 119 परीक्षा केंद्रों के सापेक्ष कम परीक्षा केंद्र बनेंगे।जिला विद्यालय निरीक्षक डीके सक्सेना ने बताया कि यूपी बोर्ड परीक्षा में 82,563 छात्र-छात्राएं बैठेंगे। यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्र बनाए जाने के लिए समस्त स्कूलों का डाटा माध्यमिक शिक्षा बोर्ड को भेज दिया गया है।

Powered by शिक्षा खबर Skillogy

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
Mental health strain: IIT-H sees 74% surge in students seeking counselling
एग्ज़ाम्स

Mental health strain: IIT-H sees 74% surge in students seeking counselling

Unnao News: 152 परीक्षा केंद्र बनाने के लिए बोर्ड को भेजी 405 स्कूलों की सूची
एग्ज़ाम्स

Unnao News: 152 परीक्षा केंद्र बनाने के लिए बोर्ड को भेजी 405 स्कूलों की सूची

झारखंड में स्वास्थ्य शिक्षा के लिए परीक्षा से परिणाम तक एकीकृत डिजिटल प्लेटफॉर्म, 14.41 करोड़ की परियोजना
 - jharkhand approves 1441 cr digital medical education platform
एग्ज़ाम्स

झारखंड में स्वास्थ्य शिक्षा के लिए परीक्षा से परिणाम तक एकीकृत डिजिटल प्लेटफॉर्म, 14.41 करोड़ की परियोजना - jharkhand approves 1441 cr digital medical education platform

Hamirpur News: यूपी बोर्ड के परीक्षा फॉर्म में अपार आईडी अनिवार्य नहीं
एग्ज़ाम्स

Hamirpur News: यूपी बोर्ड के परीक्षा फॉर्म में अपार आईडी अनिवार्य नहीं

RBSE 10वीं परीक्षा: साल में 2 बार मौका, सुधार की नई व्यवस्था
एग्ज़ाम्स

RBSE 10वीं परीक्षा: साल में 2 बार मौका, सुधार की नई व्यवस्था

India Post GDS Result Direct Link 2026 and Merit List Date
एग्ज़ाम्स

India Post GDS Result Direct Link 2026 and Merit List Date

बीएड द्वितीय सेमेस्टर परीक्षा परिणाम में छात्राओं का शानदार प्रदर्शन
एग्ज़ाम्स

बीएड द्वितीय सेमेस्टर परीक्षा परिणाम में छात्राओं का शानदार प्रदर्शन

बीटेक एडमिशन 2026: टॉप इंजीनियरिंग कॉलेजों और प्लेसमेंट रिकॉर्ड जानें
एग्ज़ाम्स

बीटेक एडमिशन 2026: टॉप इंजीनियरिंग कॉलेजों और प्लेसमेंट रिकॉर्ड जानें

ताज़ा ख़बरें