होम›एग्ज़ाम्स›DU कॉलेज में तय सीटों से ज्यादा एडमिशन पर विवाद: टीचर्स ने कुलपति को चिट्ठी लिखी, कमान अपने हाथ में लें
एग्ज़ाम्स

DU कॉलेज में तय सीटों से ज्यादा एडमिशन पर विवाद: टीचर्स ने कुलपति को चिट्ठी लिखी, कमान अपने हाथ में लें

- Hindi News - Career - Delhi University Hindu College Admission Controversy | Staff Protest DU कॉलेज में तय सीटों से ज्यादा एडमिशन पर विवाद:टीचर्स ने कुलपति को चिट्ठी लिखी, कमान अपने हाथ में लें - कॉपी लिंक DU के हिंदू…

6 अक्टूबर 2026 को 02:02 pm बजे
DU कॉलेज में तय सीटों से ज्यादा एडमिशन पर विवाद:  टीचर्स ने कुलपति को चिट्ठी लिखी, कमान अपने हाथ में लें

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Career

- Delhi University Hindu College Admission Controversy | Staff Protest

DU कॉलेज में तय सीटों से ज्यादा एडमिशन पर विवाद:टीचर्स ने कुलपति को चिट्ठी लिखी, कमान अपने हाथ में लें

- कॉपी लिंक

DU के हिंदू कॉलेज में एडमिशन में धांधली को लेकर घमासान मचा हुआ है। इसके विरोध में खुद दिल्ली यूनिवर्सिटी के शिक्षक और हिंदू कॉलेज स्टाफ एसोसिएशन (HCSA) सड़क पर उतर आए हैं और एडमिशन में धांधली की बात कर रहे हैं।

दरअसल शिक्षकों और HCSA का आरोप है कि एडमिशन कमेटी और डिपार्टमेंट हेडस के कड़े विरोध के बाद भी 20% की तय लिमिट से ज्यादा एडमिशन कर दिए गए हैं।

शिक्षक- DU कुलपति कॉलेज कमान अपने हाथ में लें

DU के ही शिक्षकों और HCSA ने मिलकर DU कुलपति प्रोफेसर योगेश सिंह को एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें एडमिशन में हुई धांधली की जांच की मांग की गई है। साथ ही इस ज्ञापन में कुलपति से दिल्ली यूनिवर्सिटी के हिंदू कॉलेज का कंट्रोल अपने हाथ में लेने की रिक्वेस्ट भी है।

एडमिशन में धांधली, लिमिट से ज्यादा एडमिशन का आरोप

हिंदू कॉलेज में विवाद एडमिशन में धांधली के चलते हो हो रहा है। दरअसल ये पूरा मामला एक्सस्ट्रा करिकुलम एक्टिविटी और स्पोर्ट्स कोटे से हुए एडमिशन को लेकर है। हिंदू कॉलेज स्टाफ एसोसिएशन (HCSA) के मुताबिक ‘एडमिशन के लिए स्पोर्ट्स और एक्स्ट्रा कैरिकुलम एक्टिविटीज (ECA) कोटे के तहत निर्धारित सीमा से ज्यादा सीटें अलॉट की गई हैं।

हिंदू कॉलेज स्टाफ एसोसिएशन (HCSA) ने आरोप लगाया था कि BCom (ऑनर्स) और BA (ऑनर्स) पॉलिटिकल साइंस में स्पोर्ट्स और ECA (एक्स्ट्रा करिकुलम एक्टिविटीज) कोटे के तहत एडमिशन, किसी एक अंडरग्रेजुएट प्रोग्राम के लिए तय 20% की लिमिट से ज्यादा किए गए हैं।

10 सीटों पर 17 एडमिशन अलॉट करने का आरोप

असल में हिंदू कॉलेज में ECA और स्पोर्ट्स कोटे के तहत कुल 48 सुपरन्यूमेरेरी सीटें हैं। जिनमें 33 स्पोर्ट्स की और 15 ECA कैटेगरी की। जिनका 20% यानी 9.6 एडमिशन दिए जा सकेंगे। इस नियम के मुताबिक एक सिलेबस में अधिकतम 10 सीटें तय हैं, लेकिन इसके उलट ECA और स्पोर्ट्स कोटे से कॉमर्स में 17 और पॉलिटिकल साइंस में 15 सीटें अलॉट की गई। इसी आधार पर HCSA ने आपत्ति उठाई है।

हिंदू कॉलेज- एडमिशन एल्गोरिदम में गलती हुई

हिंदू कॉलेज ने एडमिशन के इस पूरे मामले पर कहा कि ये उसके अधिकार से बाहर है। साथ ही DU एडमिशन डिपार्टमेंट इसके लिए एडमिशन एल्गोरिदम में हुई गलती को जिम्मेदार बता रहा है। वहीं यूनिवर्सिटी ने ज्यादा एडमिशन को अपने एडमिशन एल्गोरिदम में हुई एक गलती बताया।

बता दें कि ECA एडमिशन में डिबेट, म्यूजिक, डांस, थिएटर और फाइन आर्ट्स जैसी एक्टिविटीज में मिली मान्यता प्राप्त उपलब्धियों को शामिल किया जाता है।

DU प्रिंसिपल की सफाई- एडमिशन सेल करती है सीट अलॉट

DU हिन्दू कॉलेज के प्रिंसिपल ने इस एडमिशन प्रोसेस पर सफाई दी है। DU में एडमिशन प्रोसेस सेंट्रालाइज्ड होता है, जिसके तहत UG और PG सिलेबस में एडमिशन के लिए DU एडमिशन सेल एप्लीकेशन इनवाइट भेजता है।

स्टूडेंट्स की पसंद के आधार पर कॉलेज और सब्जेक्ट अलॉटमेंट का फैसला यूनिवर्सिटी करती है। एप्लीकेशन प्रोसेस पूरा होने के बाद CUET स्कोर के आधार पर कैंडिडेट्स को कॉलेज अलॉट किए जाते हैं। वहीं ECA और स्पोर्ट्स कोटे से एडमिशन के लिए भी CUET स्कोर जरूरी होता है।

DU ने ये भी कहा कि मेरिट वॉयलेशन नहीं हुआ, क्योंकि जिन स्टूडेंट्स को एडमिशन मिला है, स्पोर्ट्स/ECA के मेरिट स्कोर के आधार पर एलिजिबल थे। दूसरी ओर HCSA ने प्रिंसिपल के खिलाफ नो-कॉन्फिडेंस मोशन पास किया और पूरे मामले की जांच की मांग की है। गवर्निंग बॉडी के चेयरमैन TC A रंगाचारी और प्रिंसिपल अंजू श्रीवास्तव को हटाने की भी मांग की है।

जिन स्टूडेंट्स को एडमिशन मिल वो कैंसिल होंगे

इन सीटों को भरने के लिए 3 दिन के लिए दोबारा एडमिशन सेल खोला जाना चाहिए और स्टूडेंट्स को मौका मिलना चाहिए।

बता दें कि यूनिवर्सिटी एडमिशन रूल के मुताबिक कैटेगरी वायज अनरिजर्व कैटेगरी में 50.5% ओबीसी में 27%, अनुसूचित जाति (SC) 15%, अनुसूचित जनजाति (ST) की 7.5%, EWS के लिए 10% और दिव्यांग (PwD) के लिए 5% सीट भरना जरूरी होता होता है।

स्टूडेंट्स और टीचर्स को धमकाने का भी आरोप

एसोसिएशन ने छात्र और शिक्षक प्रदर्शनकारियों को डराने-धमकाने का आरोप भी लगाया है। आरोप है कि अनियमित बैठकों और समानांतर समितियों के माध्यम से इसे दरकिनार कर दिया गया था। इसने स्टडी लीव, चाइल्ड केयर लीव, सबैटिकल लीव और प्रमोशन में देरी, और तय कार्यकाल से अधिक समय तक पद पर बने रहने वालों को लेकर भी चिंता जताई है।

—----------

ये खबर भी पढ़ें..

NEET PG में 258 स्टूडेंट्स के 0 या नेगेटिव नंबर:क्या फिर माइनस नंबर वाले होंगे क्वालिफाई? एक्सपर्ट बोले-सीटें भरने का नहीं, बेचने का फॉर्मूला

24 सितंबर को जारी हुए NEET-PG 2026 रिजल्ट में इस बार कुल 2,63,535 कैंडिडेट्स ने क्वालिफाई किया है। पूरी खबर पढ़ें..

- अब देश में पांच यूनिवर्सिटी 'क्लासिकल लैंग्वेज' पढ़ाएंगी: शिक्षा मंत्रालय ने असमिया, बंगाली, मराठी, पाली और प्राकृत भाषा को मंजूरी दी

- SSC 2026 एग्जाम शेड्यूल जारी: IBPS PO मेन्स और BPSC समेत कई एग्जाम से डेट क्लैश, सेंटर दूर - दूर होने से पहुंचना मुश्किल

- बिना एक भी क्लास लगे मिड टर्म एग्जाम हुए: SIR ड्यूटी में लगे सारे टीचर, स्टूडेंट्स ने कहा यूट्यूब से पढ़ने को मजबूर

Powered by शिक्षा खबर Skillogy

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
जुलाई में परीक्षा, अब आया रिजल्ट; RU ने MA सेमेस्टर-3 का परिणाम किया जारी
एग्ज़ाम्स

जुलाई में परीक्षा, अब आया रिजल्ट; RU ने MA सेमेस्टर-3 का परिणाम किया जारी

Karnataka NEET UG counselling 2026: Round 3 provisional seat allotment result out, check details
एग्ज़ाम्स

Karnataka NEET UG counselling 2026: Round 3 provisional seat allotment result out, check details

LNMU UG Admission: तीन कॉलेज और पांच विषय चुनने का मौका, आज से आवेदन
 - bihar top news lnmu spot admission 2026 to 30 last chance for ug enrollment
एग्ज़ाम्स

LNMU UG Admission: तीन कॉलेज और पांच विषय चुनने का मौका, आज से आवेदन - bihar top news lnmu spot admission 2026 to 30 last chance for ug enrollment

Delhi Govt Job: न एग्जाम- न फीस, सैलरी ₹70000 महीना, DCPCR ने ग्रेजुएट्स के लिए निकाली सीधी भर्ती
एग्ज़ाम्स

Delhi Govt Job: न एग्जाम- न फीस, सैलरी ₹70000 महीना, DCPCR ने ग्रेजुएट्स के लिए निकाली सीधी भर्ती

इंटेलिजेंस ब्यूरो: एमटीएस भर्ती का अंतिम परिणाम जारी, 12 जुलाई को हुई थी टियर-2 परीक्षा, देखें रिजल्ट पीडीएफ
एग्ज़ाम्स

इंटेलिजेंस ब्यूरो: एमटीएस भर्ती का अंतिम परिणाम जारी, 12 जुलाई को हुई थी टियर-2 परीक्षा, देखें रिजल्ट पीडीएफ

IIT Admission 2026: बिना JEE आईआईटी दिल्ली से पढ़ने का मौका, हेल्थकेयर में AI का यूज सीखेंगे छात्र, आवेदन शुरू
एग्ज़ाम्स

IIT Admission 2026: बिना JEE आईआईटी दिल्ली से पढ़ने का मौका, हेल्थकेयर में AI का यूज सीखेंगे छात्र, आवेदन शुरू

RBSE 10th Board Exam 2027: राजस्थान बोर्ड दो बार आयोजित करेगा 10वीं की परीक्षाएं, सप्लीमेंट्री समाप्त; पढ़ें पूरी डिटेल
 - rbse 10th board exam 2027 rajasthan board to conduct class 10 exams twice supplementary exams scrapped read full details
एग्ज़ाम्स

RBSE 10th Board Exam 2027: राजस्थान बोर्ड दो बार आयोजित करेगा 10वीं की परीक्षाएं, सप्लीमेंट्री समाप्त; पढ़ें पूरी डिटेल - rbse 10th board exam 2027 rajasthan board to conduct class 10 exams twice supplementary exams scrapped read full details

डीएलएड प्रवेश प्रक्रिया 2027 ( DElEd Admission Process 2027 In Hindi)- पात्रता, आवेदन, काउंसलिंग
एग्ज़ाम्स

डीएलएड प्रवेश प्रक्रिया 2027 ( DElEd Admission Process 2027 In Hindi)- पात्रता, आवेदन, काउंसलिंग

ताज़ा ख़बरें