होम›एग्ज़ाम्स›Bihar D.El.Ed Admission 2026: प्राइवेट कॉलेजों की 1st मेरिट लिस्ट जारी, जानें 6 अक्टूबर तक Admission Process
एग्ज़ाम्स

Bihar D.El.Ed Admission 2026: प्राइवेट कॉलेजों की 1st मेरिट लिस्ट जारी, जानें 6 अक्टूबर तक Admission Process

Bihar D.El.Ed Admission 2026: प्राइवेट कॉलेजों की 1st मेरिट लिस्ट जारी, जानें 6 अक्टूबर तक Admission Process Bihar D.El.Ed Admission 2026: बिहार बोर्ड (BSEB) ने सेशन 2026-28 के लिए प्राइवेट D.El.Ed कॉलेजों की पहली अलॉटमे…

6 अक्टूबर 2026 को 03:02 pm बजे
Bihar D.El.Ed Admission 2026: प्राइवेट कॉलेजों की 1st मेरिट लिस्ट जारी, जानें 6 अक्टूबर तक Admission Process

सौजन्य से:- Jagranjosh.com

Bihar D.El.Ed Admission 2026: प्राइवेट कॉलेजों की 1st मेरिट लिस्ट जारी, जानें 6 अक्टूबर तक Admission Process

Bihar D.El.Ed Admission 2026: बिहार बोर्ड (BSEB) ने सेशन 2026-28 के लिए प्राइवेट D.El.Ed कॉलेजों की पहली अलॉटमेंट लिस्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। जिन छात्रों का नाम पहली लिस्ट में है, वे 6 अक्टूबर 2026 तक अलॉटेड कॉलेज में एडमिशन ले सकते हैं। साथ ही, Slide-Up के ऑप्शन को चुन सकते हैं।

BSEB Bihar DElEd Private Allotment List 2026: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने डिप्लोमा इन एलिमेंट्री एजुकेशन (D.El.Ed) सेशन 2026-28 में एडमिशन के लिए गैर-सरकारी (प्राइवेट) शिक्षण संस्थानों की 1st Merit List और छात्रों का Intimation Letter ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। कॉमन एंट्रेंस एग्जाम 2026 पास हुए छात्र अपने एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड के माध्यम से आधिकारिक पोर्टल पर लॉग इन करके अलॉटमेंट लेटर को डाउनलोड कर सकते हैं।

बोर्ड के अनुसार, पहली मेरिट लिस्ट के आधार पर प्राइवेट कॉलेजों में एडमिशन प्रक्रिया 3 अक्टूबर से शुरू होकर 6 अक्टूबर 2026 तक आयोजित की जा रही है। जो छात्र पहली अलॉटमेंट लिस्ट से संतुष्ट नहीं हैं, तो वे स्लाइड-अप ऑप्शन को चुन सकते हैं। गैर-सरकारी कॉलेजो में खाली सीटों को भरने के लिए पूरी एडमिशन प्रक्रिया को कुल 3 Rounds में पूरा किया जाएगा।

Bihar D.El.Ed Private College Admission 2026 से जुड़ी डिटेल्स

छात्र अपना नाम 1st Merit List में देखकर अलगी प्रक्रिया में शामिल होने के लिए नीचे दी गई टेबल से सभी डिटेल्स को देखें।

3 राउंड में पूरी होगी एडमिशन प्रक्रिया: समझें पूरा शेड्यूल

बिहार बोर्ड द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार प्राइवेट कॉलेजो की सीटों को भरने के लिए तीन राउंड को आयोजित किया जाएगा।

- पहला राउंड: पहली मेरिट लिस्ट में चुनें छात्रों का एडमिशन 3 अक्टूबर से 6 अक्टूबर 2026 तक पूरा किया जाएगा।

- सेकेंड राउंड: पहली लिस्ट के बाद खाली बची सीटों के लिए छात्रों की 2nd Merit List और कट-ऑफ जारी की जाएगी।

- तीसरा राउंड: दूसरे राउंड के बाद बची हुई सीटों को भरने के लिए 3rd Allotment List भी जारी की जाएगी।

- स्पॉट राउंड (Spot Admission): तीनों राउंड पूरे होने के बाद यदि सीटें खाली रहती हैं, तो छात्रों को सीधे कॉलेज लेवल पर स्पॉट राउंड का मौका दिया जाएगा।

Bihar D.El.Ed Admission 2026 Official Tweet

#Bihar #BSEB #BiharBoard @BiharEducation_ @mkrtiwari_bjp @samrat4bjp https://t.co/r4Fab7h1yA

— Bihar School Examination Board (@officialbseb) October 4, 2026

स्लाइड-अप (Slide-Up) ऑप्शन का उपयोग कैसे करें?

छात्रों को अलॉटेड प्राइवेट कॉलेज पसंद नहीं आया हो तो साथ ही, छात्र किसी बेहतर कॉलेज में जाना चाहते हैं, तो बोर्ड आपको Slide-Up Process का ऑप्शन का इस्तेमाल कर सकते हैं।

- अनिवार्य शर्त: स्लाइड-अप का लाभ उठाने के लिए आपको पहली लिस्ट में अलॉटेड कॉलेज में 6 अक्टूबर तक अपना नामांकन जरूर कराना होगा।

- अगले राउंड का मौका: यदि आप पहली लिस्ट के आधार पर एडमिशन नहीं लेते हैं, तो आपका दावा रद्द हो सकता है। साथ ही, आप अगले राउंड की प्रक्रिया से बाहर हो सकते हैं।

- एडमिशन लेने के बाद पोर्टल पर जाकर Slide-Up ऑप्शन को चुन सकते हैं। साथ ही, 2nd या 3rd लिस्ट में आपका बेहतर ऑप्शन अलॉट हो सके।

1st Allotment Letter डाउनलोड करने की स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

- बिहार बोर्ड D.El.Ed की ऑफिशियल वेबसाइट bsebdeled.com पर विजिट करें।

- होमपेज पर मौजूद Private College 1st Merit List / Intimation Letter 2026 लिंक पर क्लिक करें।

- अपना Application Number और Password को फिल करके लॉग इन करें।

- आपकी स्क्रीन पर आपका Intimation Letter यानी अलॉटमेंट लेटर दिखाई देगा।

- इसे डाउनलोड कर लें।

- फिर, इसका प्रिंटआउट निकाल लें।

एडमिशन के लिए Document Checklist

कॉलेज रिपोर्टिंग के समय छात्र नीचे दिए गए इन डॉक्यूमेंट्स की ओरिजिनल कॉपी और उनकी फोटोकॉपी को अपने साथ ले जाना न भूलें।

- D.El.Ed कॉमन एंट्रेंस एग्जाम 2026 का Score Card / Rank Card

- Intimation Letter

- 10वीं (मैट्रिक) और 12वीं (इंटरमीडिएट) के मार्कशीट और सर्टिफिकेट

- कैटेगरी सर्टिफिकेट

- आधार कार्ड और अन्य ओरिजिनल पहचान पत्र

- हाल ही में खींची गई पासपोर्ट साइज फोटो

- कॉलेज लीविंग सर्टिफिकेट (CLC)

- ट्रांसफर सर्टिफिकेट (TC)

यहां भी पढ़े: UP Board 12th Geography Syllabus 2026-27: यूपी बोर्ड कक्षा 12 इतिहास सिलेबस जारी, जानें एग्जाम पैटर्न और पाएं फ्री PDF

Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

Powered by शिक्षा खबर Skillogy

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
बीएड द्वितीय सेमेस्टर परीक्षा परिणाम में छात्राओं का शानदार प्रदर्शन
एग्ज़ाम्स

बीएड द्वितीय सेमेस्टर परीक्षा परिणाम में छात्राओं का शानदार प्रदर्शन

बीटेक एडमिशन 2026: टॉप इंजीनियरिंग कॉलेजों और प्लेसमेंट रिकॉर्ड जानें
एग्ज़ाम्स

बीटेक एडमिशन 2026: टॉप इंजीनियरिंग कॉलेजों और प्लेसमेंट रिकॉर्ड जानें

पंजाब 10-12वीं बोर्ड परीक्षा 2027 का शेड्यूल जारी, जानें कब होंगे पेपर
एग्ज़ाम्स

पंजाब 10-12वीं बोर्ड परीक्षा 2027 का शेड्यूल जारी, जानें कब होंगे पेपर

RBSE: अब साल में 2 बार होगी राजस्थान बोर्ड 10वीं परीक्षा! फरवरी-मार्च में होंगे पहले मेन एग्जाम
एग्ज़ाम्स

RBSE: अब साल में 2 बार होगी राजस्थान बोर्ड 10वीं परीक्षा! फरवरी-मार्च में होंगे पहले मेन एग्जाम

DU कॉलेज में तय सीटों से ज्यादा एडमिशन पर विवाद:  टीचर्स ने कुलपति को चिट्ठी लिखी, कमान अपने हाथ में लें
एग्ज़ाम्स

DU कॉलेज में तय सीटों से ज्यादा एडमिशन पर विवाद: टीचर्स ने कुलपति को चिट्ठी लिखी, कमान अपने हाथ में लें

जुलाई में परीक्षा, अब आया रिजल्ट; RU ने MA सेमेस्टर-3 का परिणाम किया जारी
एग्ज़ाम्स

जुलाई में परीक्षा, अब आया रिजल्ट; RU ने MA सेमेस्टर-3 का परिणाम किया जारी

Karnataka NEET UG counselling 2026: Round 3 provisional seat allotment result out, check details
एग्ज़ाम्स

Karnataka NEET UG counselling 2026: Round 3 provisional seat allotment result out, check details

LNMU UG Admission: तीन कॉलेज और पांच विषय चुनने का मौका, आज से आवेदन
 - bihar top news lnmu spot admission 2026 to 30 last chance for ug enrollment
एग्ज़ाम्स

LNMU UG Admission: तीन कॉलेज और पांच विषय चुनने का मौका, आज से आवेदन - bihar top news lnmu spot admission 2026 to 30 last chance for ug enrollment

ताज़ा ख़बरें