यूपी बोर्ड: अब हाईस्कूल में होगी विज्ञान व गृह विज्ञान प्रयोगात्मक परीक्षा
यूपी बोर्ड: अब हाईस्कूल में होगी विज्ञान व गृह विज्ञान प्रयोगात्मक परीक्षा उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल की प्रायोगिक परीक्षा के नियमों में बदलाव किया है। अब विज्ञान और गृह विज्ञान के लिए 30 अंकों की प्र…

सौजन्य से:- Hindustan
यूपी बोर्ड: अब हाईस्कूल में होगी विज्ञान व गृह विज्ञान प्रयोगात्मक परीक्षा
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल की प्रायोगिक परीक्षा के नियमों में बदलाव किया है। अब विज्ञान और गृह विज्ञान के लिए 30 अंकों की प्रायोगिक परीक्षा होगी, जबकि अन्य विषयों में आंतरिक मूल्यांकन प्रोजेक्ट कार्य पर आधारित होगा। इससे छात्रों को बेहतर अंक प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।
मथुरा, माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश ने हाईस्कूल स्तर पर अब विभिन्न विषयों की प्रायोगिक परीक्षा के नियमों में बदलाव किया है। इसके तहत अबकी बार विज्ञान और गृह विज्ञान को छोड़कर अन्य विषयों में प्रायोगिक कार्य का पांच अंकों का आंतरिक मूल्यांकन प्रोजेक्ट कार्य के आधार पर किया जाएगा। इसके अलावा विज्ञान एवं गृह विज्ञान विषय में 30-30 अंकों की प्रायोगिक परीक्षा भी होगी। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा किए गए बदलाव में हाईस्कूल के विद्यार्थियों के लिए विज्ञान और गृह विज्ञान विषय में मूल्यांकन प्रयोगात्मक परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। दोनों विषयों में अब तक विद्यालय स्तर पर ही आंतरिक मूल्यांकन होता था।
अब इस नियम को बदलकर इसके स्थान पर परिषद की ओर से विज्ञान व गृह विज्ञान की 30-30 अंकों की प्रयोगात्मक परीक्षा होगी। बोर्ड के इस बदलाव से छात्रों को परीक्षा में अच्छे अंकों से पास करने का अवसर प्राप्त होगा, क्योंकि प्राप्तांकों में प्रयोगात्मक परीक्षा के अंक जुड़ने से उनका परीक्षा फल अच्छा बनेगा। जिला विद्यालय निरीक्षक राघवेन्द्र सिंह ने बताया कि वर्ष 2027 में होने वाली यूपी बोर्ड की हाईस्कूल की विज्ञान और गृह विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा इंटरमीडिएट की तर्ज पर कराई जाएगी। इन दोनों विषयों के अलावा अन्य विषयों में प्रयोगात्मक कार्यों का आंतरिक मूल्यांकन हालांकि पूर्व की भांति पांच प्वाइंट स्केल ग्रेडिंग के आधार पर किया जाएगा। इसका आदेश बोर्ड से उनको प्राप्त हो गया है। उन्होंने बताया कि प्रयोगात्मक परीक्षा में प्राप्त अंक और अन्य विषयों में दिए गए ग्रेड को प्रमाण-पत्र सह अंकपत्र में प्रदर्शित किए जाएंगे।
Powered by शिक्षा खबर Skillogy
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
दारोगा बहाली धांधली: बीपीएसएससी की ओर से जारी मुख्य परीक्षा परिणाम में अभ्यर्थी ‘हॉल मैनेजमेंट’ और कतारबद्ध सेटिंग का आरोप लगा रहे - Patna News

NEET PG 2026: PIB calls Jaipur paper leak reports misleading, re-exam set for 2,445 candidates

UP Primary Teacher Exam Date 2026: 3 और 4 दिसंबर को होगी परीक्षा, आवेदन की तारीख भी जारी

UPSSSC जूनियर असिस्टेंट रिजल्ट घोषित, 46,282 अभ्यर्थी टाइपिंग टेस्ट के लिए शॉर्टलिस्ट - upsssc junior assistant result declared 46282 shortlisted

Budaun News: हाईस्कूल में विज्ञान-गृह विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा भी कराएगा बोर्ड

CBSE बोर्ड परीक्षा 2027: छोटी सी गलती बन सकती है बड़ी परेशानी, बोर्ड ने स्कूलों को दी चेतावनी - The CSR Journal

RRB Section Controller Exam Date 2026 जारी, 12 और 13 अक्टूबर को होगी CBT परीक्षा

UPSSSC जूनियर असिस्टेंट 3279 भर्ती का परिणाम जारी, टाइपिंग के लिए 46282 शॉर्टलिस्ट, UR-ST की कटऑफ एक जैसी
ताज़ा ख़बरें
- Muzaffarnagar News: थाने पहुंचकर बोले छात्र- दाखिला नहीं दे रहा कॉलेज, भविष्य चौपट हो जाएगा
- UPSSSC Junior Assistant Result 2026: 46,282 अभ्यर्थी टंकण परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट, देखें किस वर्ग की कितनी कटऑफ
- Educators call for rethink of India’s exam-heavy secondary education amid NEP’s skilling push
- देवप्रयाग में छात्रों ने परीक्षा परिणाम गड़बड़ी पर पुतला फूंका: श्रीदेव सुमन विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी, कुलपति के नाम सौंपा 7 सूत्री ज्ञापन - Tehri Garhwal (Tehri) News
- यूपीएसएसएससी: कनिष्ठ सहायक मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी, 46282 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट; कितनी गई कटऑफ?
- UP Board: पंजीयन तिथि बढ़ने के बाद केंद्र निर्धारण में होगा विलंब, हाईस्कूल व इंटर के परीक्षा शुल्क जमा करने की तिथि बढ़ी - up board exam dates extended center allocation delayed
- Medical Admission 2026: MBBS की 3000 से ज्यादा सीटें बढ़ीं, सबसे ज्यादा इन राज्यों में, NMC ने जारी किया डेटा
- Tamil Nadu NEET Counselling 2026 Round 2 Seat Allotment Result OUT: Direct Link

