होमस्किल्सयूपी ट्रेड-शो में नौकरी-करियर को मिलेगी उड़ान, रोजगार के नए अवसर खोलेगा कौशल विकास मिशन का भव्य पवेलियन - up trade show skill mission pavilion boosts youth careers
स्किल्स

यूपी ट्रेड-शो में नौकरी-करियर को मिलेगी उड़ान, रोजगार के नए अवसर खोलेगा कौशल विकास मिशन का भव्य पवेलियन - up trade show skill mission pavilion boosts youth careers

यूपी ट्रेड-शो में नौकरी-करियर को मिलेगी उड़ान, रोजगार के नए अवसर खोलेगा कौशल विकास मिशन का भव्य पवेलियन यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में कौशल विकास मिशन का पवेलियन युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर खोलेगा। इसमें 16 कौशलों का ला…

24 सितंबर 2026 को 02:02 pm बजे
यूपी ट्रेड-शो में नौकरी-करियर को मिलेगी उड़ान, रोजगार के नए अवसर खोलेगा कौशल विकास मिशन का भव्य पवेलियन
 - up trade show skill mission pavilion boosts youth careers

सौजन्य से:- Jagran

यूपी ट्रेड-शो में नौकरी-करियर को मिलेगी उड़ान, रोजगार के नए अवसर खोलेगा कौशल विकास मिशन का भव्य पवेलियन

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में कौशल विकास मिशन का पवेलियन युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर खोलेगा। इसमें 16 कौशलों का लाइव प्रदर्शन होगा।

HighLights

- यूपी कौशल विकास मिशन का पवेलियन इस बार नए अंदाज में।

- 16 कौशलों का लाइव प्रदर्शन, आगंतुक भी ले सकेंगे हिस्सा।

- स्किल मंच पर करियर मार्गदर्शन और नवाचार पोर्टल का शुभारंभ।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। प्रदेश के युवाओं के हुनर को देश-दुनिया के सामने लाने के लिए यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन का पवेलियन इस बार नए अंदाज में तैयार किया गया है। 16 कौशलों के लाइव प्रदर्शन के साथ आगंतुक खुद भी कई गतिविधियों में हिस्सा ले सकेंगे। पिछले वर्ष के मुकाबले पवेलियन का क्षेत्रफल 200 से बढ़ाकर 360 वर्ग मीटर किया गया है।

ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में 25 से 29 सितंबर तक होने वाले आयोजन में पवेलियन में पारंपरिक कारीगरी के साथ आधुनिक और नए कौशलों का प्रदर्शन किया जाएगा। पहली बार पवेलियन में स्किल मंच भी बनाया गया है।

इसमें शिक्षाविद, कौशल विशेषज्ञ, उद्योग प्रतिनिधि और साफ्ट स्किल विशेषज्ञ युवाओं को करियर और रोजगार की संभावनाओं की जानकारी देंगे।

यह भी पढ़ें- यूपी के सभी सरकारी कर्मचारियों को पूरे करने होंगे दो कोर्स, मुख्य सचिव ने जारी किया आदेश

उद्योगों और शिक्षण संस्थानों के बीच संवाद भी होंगे कौशल होंगे।मिशन से प्रशिक्षण लेकर आगे बढ़े युवा अपनी सफलता की कहानी साझा करेंगे। वहीं व्यावसायिक शिक्षा व कौशल विकास मंत्री कपिल देव अग्रवाल सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज पोर्टल का शुभारंभ करेंगे।

यह भी पढ़ें- यूपी में बनेंगे 35 रोड-फ्लाईओवर और बाईपास, आगरा-रामपुर सहित इन जिलों की सड़कों का होगा चौड़ीकरण

इसमें युवा, विद्यार्थी, स्टार्टअप और इनोवेटर नए समाधान प्रस्तुत कर सकेंगे। मिशन निदेशक पुलकित खरे के अनुसार पवेलियन में कौशल प्रदर्शन के साथ संवाद, नवाचार और रोजगार की संभावनाओं को भी जोड़ा गया है।

Powered by शिक्षा खबर Skillogy

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →

ताज़ा ख़बरें