प्रशिक्षण कार्यक्रम से विद्यार्थियों को औद्योगिक कौशल से जोड़ने में मदद - dainiktribuneonline.com
'प्रशिक्षण कार्यक्रम से विद्यार्थियों को औद्योगिक कौशल से जोड़ने में मदद' गुरु नानक गर्ल्स कॉलेज में कौशल विकास पर कार्यशाला का आयोजन गुरु नानक गर्ल्स कॉलेज, संतपुरा, यमुनानगर के जीवन विज्ञान विभाग द्वारा 'प्रायोगिक रूप…

सौजन्य से:- Dainik Tribune
'प्रशिक्षण कार्यक्रम से विद्यार्थियों को औद्योगिक कौशल से जोड़ने में मदद'
गुरु नानक गर्ल्स कॉलेज में कौशल विकास पर कार्यशाला का आयोजन
गुरु नानक गर्ल्स कॉलेज, संतपुरा, यमुनानगर के जीवन विज्ञान विभाग द्वारा 'प्रायोगिक रूप से सीखना और विज्ञान को शिक्षा से उद्योग तक ले जाना' विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला सह हैंड्स-ऑन प्रशिक्षण एवं कौशल विकास प्रमाणपत्र कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम विकसित भारत अभियान-2047 के तहत सीआरआईएस डीएनए लैब्स (सेंटर फॉर रिसर्च एंड इनोवेटिव साइंटिफिक स्टडीज), देहरादून और एकेडमी ऑफ साइंस, हेल्थ एंड नॉलेज (अशोक) के सहयोग से आयोजित किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ कॉलेज निर्देशिका डॉ. वरिंदर गांधी एवं प्राचार्या डॉ. सुखविंदर कौर द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर निर्देशिका डॉ. वरिंदर गांधी ने कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रम विद्यार्थियों को शिक्षा को औद्योगिक कौशल से जोड़ने में मदद करते हैं।
प्राचार्या डॉ. सुखविंदर कौर ने कहा कि भविष्य में भी प्रायोगिक शिक्षा प्रदान करने के लिए इस तरह की कार्यशालाओं का आयोजन किया जाता रहेगा। दो दिवसीय कार्यशाला के दौरान सीआरआईएस डीएनए लैब्स के प्रख्यात विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को हैंड्स-ऑन प्रशिक्षण प्रदान किया। सीआरआईएस डीएनए लैब्स, देहरादून के संस्थापक, प्रबंध निदेशक एवं प्रमुख डॉ. नरोत्तम शर्मा ने पीसीआर और उसके प्रकारों पर सत्र लिया।
डॉ. अंकिता सिंह ने न्यूक्लिक एसिड एक्सट्रैक्शन (डीएनए और आरएनए आइसोलेशन) का प्रदर्शन किया जबकि रितिक डोगरा ने एग्रोस जेल इलेक्ट्रोफोरेसिस और एसडीएस पेज तकनीक और उसके प्रकारों पर प्रशिक्षण दिया तथा विपिन नौटियाल ने एलिसा तकनीक और उसके प्रकारों पर प्रायोगिक सत्र आयोजित किया। इस कार्यशाला में जीवन विज्ञान विभाग एवं इंटीग्रेटेड बीएससी बीएड की कुल 94 छात्राओं ने भाग लिया और औद्योगिक तकनीकों को प्रायोगिक रूप से सीखा।
इस अवसर पर जीवन विज्ञान विभाग की प्राध्यापिकाओं तरनदीप कौर, दीपिका रानी, डॉ. मनदीप कौर, ऋतु, रिति, पल्लवी एवं अंशुल ने कार्यशाला का आयोजन किया और बायोटेक्नोलॉजी के क्षेत्र की नवीनतम तकनीकों के बारे में अपने ज्ञान को भी अद्यतन किया।
Powered by शिक्षा खबर Skillogy
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
Vikasnagar News: साहिया में 690 श्रमिकों को कौशल प्रशिक्षण

IIT Guwahati hosts workshop focused on mental health in campus ecosystems

Ghumla News: कौशल प्रशिक्षण से युवाओं को रोजगार से जोड़ें: डीसी

खूंटी 16 उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला कौशल समिति की बैठक आयोजितकौशल विकास केंद्रों से अधिक युवाओं को जोड़ें : डीसी

Trained, certified, but still jobless: India’s skilling gap widens

Bilaspur News: कौशल प्रशिक्षण पूरा करने वाले प्रशिक्षणार्थियों को बांटे प्रमाणपत्र

पॉलिटेक्निक की छात्राओं का कौशल विकास कार्यक्रम

Shravasti News: सीमावर्ती युवाओं को मिलेगा कौशल प्रशिक्षण
ताज़ा ख़बरें
- भिनगा में 62वीं वाहिनी SSB के दो प्रशिक्षण शुरू: सीमावर्ती युवाओं को हुनरमंद बनाने और रोजगार से जोड़ने के लिए, भिनगा विधायक ने किया शुभारंभ - Khairy Kalan(Bhinga) News
- सीमावर्ती युवाओं के लिए कौशल विकास प्रशिक्षण शुरू: 30 युवाओं को हैंडीक्राफ्ट और सोलर टेक्नीशियन का 20 दिवसीय प्रशिक्षण मिलेगा - Shravasti News
- SSB की पहल: 155 युवाओं को स्वरोजगार ट्रेनिंग
- Chaudhary Sarwan Kumar Himachal Pradesh Krishi Vishvavidyalaya hosts skill development training for women - The Tribune
- बिहार संग्रहालय और कौशल विकास मिशन के बीच समझौता
- गोरखपुर एम्स 120 युवाओं को बनाएगा स्किल्ड हेल्थ वर्कर, ट्रेनिंग के साथ मिलेंगे पैसे, जानिए क्या है प्लान
- रामपुर में छात्रों को नई शिक्षा नीति की जानकारी दी: गोचर महाविद्यालय में NSS और SWAYAM-NPTEL पोर्टल के बारे में बताया - Rampur Maniharan News
- जिस दिन परीक्षा, कॉपियों की जांच कर उसी रात जारी किया रिजल्ट

