यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्र तय करने का कार्यक्रम बदला: अंतिम सूची अब 27 नवंबर को आएगी, 28 अक्टूबर तक दर्ज करा सकेंगे आपत्ति - Prayagraj (Allahabad) News
- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Prayagraj - UP Board Exam Center List 2027 | Prayagraj Exam Center Schedule Update यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्र तय करने का कार्यक्रम बदला:अंतिम सूची अब 27 नवंबर को आएगी, 28 अक्टूबर तक…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Prayagraj
- UP Board Exam Center List 2027 | Prayagraj Exam Center Schedule Update
यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्र तय करने का कार्यक्रम बदला:अंतिम सूची अब 27 नवंबर को आएगी, 28 अक्टूबर तक दर्ज करा सकेंगे आपत्ति
- कॉपी लिंक
प्रयागराज में यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा-2027 के लिए परीक्षा केंद्रों के निर्धारण की समय-सारिणी में बदलाव किया गया है। अब परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची 27 नवंबर 2026 को जारी होगी। पहले के कार्यक्रम के मुकाबले केंद्र निर्धारण की पूरी प्रक्रिया करीब एक महीने आगे बढ़ गई है।
माध्यमिक शिक्षा विभाग ने 25 सितंबर को संशोधित कार्यक्रम जारी किया है। इसमें स्कूलों के सत्यापन से लेकर परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची जारी करने तक की तारीखें बदल दी गई हैं। बोर्ड ने बताया है कि बाकी प्रक्रिया पहले की तरह ही रहेगी।
नए कार्यक्रम के अनुसार, स्कूलों के भौतिक सत्यापन के बाद तहसील स्तरीय समिति की रिपोर्ट अब 12 अक्टूबर तक ऑनलाइन अपलोड की जाएगी। इसके बाद ऑनलाइन प्रक्रिया से चुने गए संभावित परीक्षा केंद्रों की सूची 22 अक्टूबर को वेबसाइट पर जारी होगी। वहीं, परीक्षा केंद्र बनने के लिए अयोग्य या डिबार किए गए स्कूलों की सूची 23 अक्टूबर को जारी की जाएगी।
संभावित परीक्षा केंद्रों की सूची जारी होने के बाद छात्र, अभिभावक, प्रधानाचार्य और प्रबंधक भी अपनी आपत्ति दर्ज करा सकेंगे। इसके लिए अब 28 अक्टूबर तक का समय दिया गया है। पहले आपत्ति दर्ज कराने की अंतिम तारीख 28 सितंबर थी।
जिला विद्यालय निरीक्षक आपत्तियों की जांच कर उन्हें जनपदीय समिति के सामने रखेंगे। समिति की संस्तुति 6 नवंबर तक भेजी जाएगी। इसके बाद 16 नवंबर को संशोधित परीक्षा केंद्रों की सूची वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी।
इसके बाद भी यदि किसी छात्र, अभिभावक या स्कूल को परीक्षा केंद्र की दूरी या केंद्र की क्षमता को लेकर आपत्ति है, तो वह 21 नवंबर तक अपनी बात रख सकेगा। इन आपत्तियों के निपटारे के बाद 27 नवंबर को विद्यालयवार छात्र आवंटन के साथ परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची बोर्ड की वेबसाइट पर जारी कर दी जाएगी।
शासन ने अधिकारियों को संशोधित समय-सारिणी के अनुसार पूरी प्रक्रिया समय से पूरी कराने के निर्देश दिए हैं। परीक्षा केंद्रों के निर्धारण की प्रक्रिया ऑनलाइन होने से स्कूलों और छात्रों को वेबसाइट पर जारी होने वाली सूचनाओं पर नजर रखने की सलाह दी गई है।
Powered by शिक्षा खबर Skillogy
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
सीबीएसई के 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के सैंपल पेपर जारी

UP Board Exam 2027 : परीक्षा केंद्र निर्धारण के लिए यूपी बोर्ड ने नई समय सारिणी जारी की, ऑनलाइन होगी प्रक्रिया - up board exam 2027 new timetable out for online exam center determination

पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज में पहली अक्टूबर से शुरू होगा प्रवेश: 50 एमबीबीएस सीटों में 7 ऑल इंडिया और 43 स्टेट कोटे की; 28 सितंबर से काउंसलिंग - Pithoragarh News

NEET PG 2026 Cutoff Out: Category-Wise Qualifying Marks & Percentile

Lucknow News: सम सेमेस्टर परीक्षा में अनुपस्थित छात्रों का ब्योरा मांगा

Bihar Board Matric Exam 2028: बिहार बोर्ड 10वीं कक्षा की परीक्षा का रजिस्ट्रेशन डेट बढ़ा, 9 अक्टूबर तक करें अप्लाई

UPSC Editorial Analysis: Analyzing India’s Public Expenditure on Education: The 6% GDP Promise vs Reality

बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2028: नौवीं के छात्रों के लिए रजिस्ट्रेशन की तिथि बढ़ी, अब 9 अक्टूबर तक करें आवेदन - bihar board matric 2028 registration extended for class 9
ताज़ा ख़बरें
- UP पुलिस कांस्टेबल भर्ती PET का शेड्यूल जारी, 1 अक्टूबर से होगी परीक्षा
- Bihar School Viral Video: परीक्षा हॉल में न शिक्षक, न डर! मोबाइल देखकर धड़ल्ले से उत्तर लिखते दिखे छात्र, स्कूल की खुली पोल
- NEET PG 2026 Top Rankers: Check AIR 1, Top 20 Toppers, Marks
- आईबीपीएस पीओ भर्ती: मुख्य परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी, फटाफट यहां से करें डाउनलोड; कब होगा एग्जाम? जानें
- NEET PG 2026 रिजल्ट के बाद कितनी सीटों पर मिलेगा एडमिशन? ऑल इंडिया कोटा और स्टेट कोटा की स्थिति भी जानें
- NEET PG 2026 toppers list out: AIR 1 scores 641 marks; check the list here
- NEET PG में यशी सक्सेना ने लहराया परचम, डाॅक्टर कपल की बेटी ने आल इंडिया 124वीं रैंक हासिल कर बढ़ाया मेरठ का मान - neet pg 2026 result yashi saxena secures air 124 in neet pg makes meerut proud
- Two years in India, two abroad: Can dual degrees cut the overseas education bill?

