आईबीपीएस पीओ भर्ती: मुख्य परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी, फटाफट यहां से करें डाउनलोड; कब होगा एग्जाम? जानें
आईबीपीएस पीओ भर्ती: मुख्य परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी, फटाफट यहां से करें डाउनलोड; कब होगा एग्जाम? जानें आईबीपीएस पीओ भर्ती की मुख्य परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिया गया है। प्रारंभिक परीक्षा पास कर चुके उम्मी…

सौजन्य से:- Amar Ujala
आईबीपीएस पीओ भर्ती: मुख्य परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी, फटाफट यहां से करें डाउनलोड; कब होगा एग्जाम? जानें
आईबीपीएस पीओ भर्ती की मुख्य परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिया गया है। प्रारंभिक परीक्षा पास कर चुके उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। मुख्य परीक्षा 4 अक्तूबर 2026 को होगी।
विस्तार
बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (IBPS) ने पीओ/एमटी भर्ती की मुख्य परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। यह एडमिट कार्ड 24 सितंबर 2026 को जारी हुआ है। जिन उम्मीदवारों ने प्रारंभिक परीक्षा पास कर ली है, वे इसे आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।
आईबीपीएस पीओ मेन्स परीक्षा चार अक्तूबर 2026 को आयोजित की जाएगी। प्रोबेशनरी ऑफिसर/मैनेजमेंट ट्रेनी पदों पर भर्ती की यह प्रक्रिया सीआरपी पीओ/एमटी-XVI के तहत हो रही है।
अक्तूबर में होगी आईबीपीएस पीओ मेन्स परीक्षा
आईबीपीएस पीओ मेन्स परीक्षा 4 अक्तूबर 2026 को आयोजित की जाएगी। प्रारंभिक परीक्षा पास कर चुके उम्मीदवारों को अब मुख्य परीक्षा की तैयारी पर ध्यान दें। परीक्षा केंद्र पर जाने से पहले उम्मीदवार अपने रिपोर्टिंग समय और परीक्षा केंद्र का पता अच्छी तरह जांच लें।
मुख्य परीक्षा में प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड जरूरी दस्तावेज है। इसलिए उम्मीदवार इसे अंतिम समय का इंतजार किए बिना जल्द डाउनलोड कर लें और उसमें दी गई सभी जानकारी ध्यान से जांच लें।
एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं होने पर क्या करें?
कॉल लेटर डाउनलोड करने में इंटरनेट की स्पीड और वेबसाइट पर एक साथ ज्यादा उम्मीदवारों के आने जैसी वजहों से परेशानी हो सकती है। अगर एडमिट कार्ड तुरंत डाउनलोड नहीं हो रहा है, तो 5 मिनट बाद दोबारा कोशिश करें। उम्मीदवार रात के समय भी डाउनलोड कर सकते हैं, क्योंकि उस समय वेबसाइट पर ट्रैफिक कम हो सकता है।
लॉगिन डिटेल ध्यान से भरें
लॉगिन करते समय रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड सही दर्ज करें। ये जानकारी रजिस्ट्रेशन के समय स्क्रीन पर दिखाई गई थी और ऑटो-जेनरेटेड ईमेल के जरिए भी भेजी गई थी। साथ ही, जन्मतिथि वही दर्ज करें जो आवेदन करते समय भरी गई थी और एप्लीकेशन प्रिंट में दर्ज है।
कैसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र?
- सबसे पहले IBPS की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं।
- होम पेज पर CRP PO/MT-XVI सेक्शन पर क्लिक करें।
- अब PO/MT-XVI की मुख्य परीक्षा के कॉल लेटर/एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन पेज पर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या रोल नंबर और पासवर्ड या जन्मतिथि दर्ज करें।
- कैप्चा कोड भरकर सबमिट करें।
- आपका IBPS PO मेन्स एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और उसमें अपना नाम, परीक्षा की तारीख, रिपोर्टिंग टाइम और परीक्षा केंद्र की जानकारी जांच लें।
- एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रखें और परीक्षा के दिन इसे साथ लेकर जाएं।
Powered by शिक्षा खबर Skillogy
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
NEET PG 2026 Top Rankers: Check AIR 1, Top 20 Toppers, Marks

NEET PG 2026 रिजल्ट के बाद कितनी सीटों पर मिलेगा एडमिशन? ऑल इंडिया कोटा और स्टेट कोटा की स्थिति भी जानें

NEET PG 2026 toppers list out: AIR 1 scores 641 marks; check the list here

NEET PG में यशी सक्सेना ने लहराया परचम, डाॅक्टर कपल की बेटी ने आल इंडिया 124वीं रैंक हासिल कर बढ़ाया मेरठ का मान - neet pg 2026 result yashi saxena secures air 124 in neet pg makes meerut proud

सीजी प्री डीएलएड सिलेबस 2027 (CG Pre DElEd Syllabus in Hindi) : परीक्षा पैटर्न, अंकन योजना

NEET-UG paper leak: NTA withholds result of Latur coaching centre owner's son, bars him from exam for 2 years

NEET PG 2026 Rank Wise Seat Allotment PDF: Round-wise College Allotment, Opening and Closing Rank

5वीं और 8वीं बोर्ड परीक्षा के ऑनलाइन आवेदन शुरू - Bharatpur News
ताज़ा ख़बरें
- 5वीं-8वीं बोर्ड परीक्षा के आवेदन शुरू, 21 अक्टूबर तक मौका - Bikaner News
- NEET PG 2026 Merit List Released: AIR 1 Scores 641/720, What It Means for Your Rank
- NEET-PG 2026 result out: 2.65 lakh candidates appeared, General cut-off at 262
- IIT-Bombay student death: Parents begin hunger strike at Azad Maidan; institute defers mid-semester exams
- 90 दिवसीय योग प्रशिक्षण की परीक्षा आयोजित
- मिलिट्री स्कूल में दाखिले का मौका: कक्षा छह और नौ में प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन शुरू; जारी हुआ शेड्यूल
- Sultanpur News: मेधा-हाजिरी के दम पर तय होंगे परीक्षा केंद्र
- NCERT clarifies Class 9 Maths syllabus: No overall topics dropped, chapters redistributed

