NEET PG 2026 रिजल्ट के बाद कितनी सीटों पर मिलेगा एडमिशन? ऑल इंडिया कोटा और स्टेट कोटा की स्थिति भी जानें
NEET PG 2026 Medical Admission: नीट पीजी 2026 रिजल्ट जारी कर दिया गया है। अब सरकारी मेडिकल काॅलेजों में पीजी कोर्सेस में दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। मेडिकल PG में दाखिले के लिए ऑल इंडिया कोटा और स्टेट कोटा की जानक…

सौजन्य से:- Navbharat Times
NEET PG 2026 Medical Admission: नीट पीजी 2026 रिजल्ट जारी कर दिया गया है। अब सरकारी मेडिकल काॅलेजों में पीजी कोर्सेस में दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। मेडिकल PG में दाखिले के लिए ऑल इंडिया कोटा और स्टेट कोटा की जानकारी जरूरी होती है। सरकारी मेडिकल कॉलेजों की सीटों से लेकर अलग-अलग काउंसलिंग प्रक्रिया तक का पूरा गणित यहां बताया जा रहा है।
Medical Admission NEET PG Seats 2026 : नीट पीजी 2026 रिजल्ट जारी कर दिया गया है। अब मेडिकल ग्रेजुएट्स के सामने अगला सवाल है कि उनकी रैंक के आधार पर पीजी की सीट कैसे तय होगी। रिजल्ट के बाद काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू होने के समय कैंडिडेट्स को काॅलेज और कोर्स के विकल्प भरने होते हैं। इस पूरे प्रोसेस में ऑल इंडिया कोटा (AIQ) और स्टेट कोटा की भूमिका महत्वपूर्ण होती है।
एक तरफ देशभर के मेडिकल काॅलेजों की कुछ सीटों के लिए केंद्रीय स्तर पर काउंसलिंग होती है तो वहीं दूसरी ओर राज्य स्तर पर भी सीटों का आवंटन किया जाता है। ऐसे में उम्मीदवारों के लिए यह समझना जरूरी है कि सीटों का बंटवारा किस आधार पर होता है और नीट पीजी रैंक के बाद दाखिले का रास्ता कैसे आगे बढ़ता है।
NEET PG के बाद मेडिकल सीटें 86 हजार से ज्यादा
देश में कुल 86,287 पोस्टग्रेजुएट मेडिकल सीट्स हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने 8 सितंबर 2026 को ऑफिशियल PIB रिलीज में बताया कि भारत में PG मेडिकल सीटों की संख्या बढ़कर 86,287 हो गई है। 2014 में यह संख्या 31,185 थी। यानी 2014 के मुकाबले PG सीटों में 176.69% की वृद्धि हुई है। हालांकि, ये 86,287 सीटें सिर्फ किसी एक ब्रांच की नहीं हैं।
देश की पोस्टग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन में अलग-अलग PG स्पेशियलिटीज की सीटें शामिल हैं। NMC के हर मेडिकल काॅलेज और कोर्स के अनुसार सीटों की जानकारी अलग-अलग है। इस बार 5,000 पीजी मेडिकल सीटें बढ़ाने के बारे में भी बताया गया था।
50 फीसदी PG सीटों की AIQ में काउंसलिंग
ऑल इंडिया कोटा यानी AIQ में PG की 50 फीसदी सीटों के लिए MCC ऑनलाइन काउंसलिंग कराता है। नीट पीजी 2026 रिजल्ट जारी होने के बाद MCC के आधिकारिक डिटेल के अनुसार राज्यों की 50% AIQ PG सीट्स इसकी काउंसलिंग के दायरे में आती हैं। जम्मू-कश्मीर की भागीदारी उसके द्वारा सीटें जोड़ने पर निर्भर है।
स्टेट कोटा की सीटों के लिए क्या होता है?
बाकी सीटों के लिए उम्मीदवारों को संबंधित राज्य की काउंसलिंग अथाॅरिटी की प्रक्रिया देखनी होती है। यानी नीट PG में केवल MCC की काउंसलिंग ही पूरा एडमिशन प्रोसेस नहीं है। MCC खुद अपनी जिम्मेदारियों में स्टेट/UT कोटा सीट्स से संबंधित काउंसलिंग एजेंसी के साथ कोऑर्डिनेशन की बात करता है।
AIQ में कौन-कौन सी सीटें आती हैं?
MCC के अनुसार PG काउंसलिंग में राज्यों की 50% AIQ सीट्स के अलावा कुछ विशेष संस्थानों और विश्वविद्यालयों की सीटें भी उसके काउंसलिंग स्कोप में आती हैं। इनमें सेंट्रल यूनिवर्सिटी की 100% सीट्स, डीम्ड यूनिवर्सिटी की 100% सीट्स और कुछ केंद्रीय संस्थानों की निर्धारित सीटें शामिल हैं।
MD और MS के लिए कैसे आगे बढ़ेगा दाखिला?
NEET PG के बाद उम्मीदवारों की रैंक के आधार पर काउंसलिंग में कोर्स और काॅलेज की चाॅइस फिलिंग महत्वपूर्ण होगी। उम्मीदवार उपलब्ध सीटों और अपनी पात्रता के अनुसार विकल्प भरेंगे और संबंधित काउंसलिंग प्रोसेस के तहत सीट अलाॅटमेंट होगा। इसलिए केवल NEET PG क्वालीफाई करना किसी निश्चित MD या MS सीट की गारंटी नहीं है।
DNB को भी समझें
NEET PG के बाद विकल्प केवल MD और MS तक सीमित नहीं हैं। NBEMS नीट पीजी के माध्यम से पोस्ट-MBBS DNB और संबंधित पीजी प्रोग्राम्स में प्रवेश की अलग प्रक्रिया से जुड़ा है। इसलिए उम्मीदवारों के लिए काउंसलिंग में उपलब्ध अलग-अलग कोर्सेस और उनकी सीट मैट्रिक्स देखना जरूरी होगा।
लेखक के बारे मेंशुभमशुभम नवभारतटाइम्स.कॉम में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब 6 साल का अनुभव है। शुभम का मुख्य फोकस शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़ी जानकारी को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना है। वे खासतौर पर उन छात्रों और युवाओं के लिए लिखते हैं, जो अलग-अलग परीक्षाओं की तैयारी कर रहे होते हैं और सही गाइडेंस की तलाश में रहते हैं।
शुभम प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए इतिहास, भूगोल और सामान्य ज्ञान जैसे विषयों पर काम करते हैं। सामान्य ज्ञान में वे भारतीय संविधान, करंट अफेयर्स, विज्ञान और तकनीक से जुड़े आसान टॉपिक्स, खेल, पुरस्कार और देश-दुनिया से जुड़ी जरूरी जानकारियों को कवर करते हैं। इसके अलावा स्कूल और कॉलेज से जुड़ी खबरें, बोर्ड परीक्षाओं के अपडेट्स, एग्जाम पैटर्न, सिलेबस, रिजल्ट और एग्जाम टिप्स भी पाठकों तक पहुंचाते हैं। JEE, NEET, CUET जैसी बड़ी परीक्षाओं से जुड़ी जानकारी, कॉलेज एडमिशन-प्लेसमेंट अपडेट, एक्सपर्ट एडवाइज और करियर ऑप्शन से जुड़े टाॅपिक्स पर भी उनकी अच्छी पकड़ है।
खुद को हमेशा अपडेट रखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने के लिए शुभम शिक्षा और करियर से जुड़े एक्सपर्ट्स, ऑफिशियल सोर्स और सरकारी व आधिकारिक वेबसाइट्स को नियमित रूप से फॉलो करते हैं। उनका उद्देश्य यही रहता है कि पाठकों तक जो भी जानकारी पहुंचे, वह सही, सटीक और काम की हो।
उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से आने वाले शुभम ने बरेली की इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेश में बैचलर डिग्री (BJMC) कंप्लीट की है। उन्होंने साल 2020 में प्रिंट मीडिया से अपने करियर की शुरुआत की थी। शुरुआती दिनों में ग्राउंड रिपोर्टिंग के जरिए उन्होंने खबरों को करीब से समझा। उन्होंने दैनिक जागरण, Leverage Edu और प्रभात खबर डिजिटल जैसे संस्थानों में काम किया हैं, जहां उन्हें रिपोर्टिंग, कंटेंट लिखने और एडिटोरियल डेस्क पर काम करने का अच्छा अनुभव मिला।
वर्तमान में शुभम एनबीटी एजुकेशन टीम का हिस्सा हैं। वे इस बात का खास ध्यान रखते हैं कि छात्रों और युवाओं को एक ही जगह जनरल नाॅलेज-करेंट अफेयर्स, काॅलेज एडमिशन-प्लेसमेंट अपडेट्स, प्रतियोगी परीक्षाओं और करियर से जुड़ी हर जरूरी जानकारी मिल सके। अपनी राइटिंग में वे तथ्यों की जांच को सबसे ज्यादा अहमियत देते हैं और कोई भी खबर प्रकाशित करने से पहले ऑफिशियल सोर्स से उसकी पुष्टि जरूर करते हैं। उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को सही और पूरी जानकारी मिले, जो उनके लिए जरूरी है।... और पढ़ें
कन्वर्सेशन शुरू करें
Educationकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by शिक्षा खबर Skillogy
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
NEET PG 2026 toppers list out: AIR 1 scores 641 marks; check the list here

NEET PG में यशी सक्सेना ने लहराया परचम, डाॅक्टर कपल की बेटी ने आल इंडिया 124वीं रैंक हासिल कर बढ़ाया मेरठ का मान - neet pg 2026 result yashi saxena secures air 124 in neet pg makes meerut proud

सीजी प्री डीएलएड सिलेबस 2027 (CG Pre DElEd Syllabus in Hindi) : परीक्षा पैटर्न, अंकन योजना

NEET-UG paper leak: NTA withholds result of Latur coaching centre owner's son, bars him from exam for 2 years

NEET PG 2026 Rank Wise Seat Allotment PDF: Round-wise College Allotment, Opening and Closing Rank

5वीं और 8वीं बोर्ड परीक्षा के ऑनलाइन आवेदन शुरू - Bharatpur News

5वीं-8वीं बोर्ड परीक्षा के आवेदन शुरू, 21 अक्टूबर तक मौका - Bikaner News

NEET PG 2026 Merit List Released: AIR 1 Scores 641/720, What It Means for Your Rank
ताज़ा ख़बरें
- NEET-PG 2026 result out: 2.65 lakh candidates appeared, General cut-off at 262
- IIT-Bombay student death: Parents begin hunger strike at Azad Maidan; institute defers mid-semester exams
- 90 दिवसीय योग प्रशिक्षण की परीक्षा आयोजित
- मिलिट्री स्कूल में दाखिले का मौका: कक्षा छह और नौ में प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन शुरू; जारी हुआ शेड्यूल
- Sultanpur News: मेधा-हाजिरी के दम पर तय होंगे परीक्षा केंद्र
- NEET PG 2026 Marks vs Rank: Check Score-Wise Rank Analysis
- NEET PG 2026 Toppers List Out, Result PDF & Check Top Rankers
- NCERT Clarifies Class 9 Maths Draft Syllabus: No topics dropped, Algorithms added for AI-Era learning

