NEET PG में यशी सक्सेना ने लहराया परचम, डाॅक्टर कपल की बेटी ने आल इंडिया 124वीं रैंक हासिल कर बढ़ाया मेरठ का मान - neet pg 2026 result yashi saxena secures air 124 in neet pg makes meerut proud
NEET PG में यशी सक्सेना ने लहराया परचम, डाॅक्टर कपल की बेटी ने आल इंडिया 124वीं रैंक हासिल कर बढ़ाया मेरठ का मान NEET PG 2026 Result: राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान परीक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित नीट पीजी परीक्षा का परिणाम घोषित हो…

सौजन्य से:- Jagran
NEET PG में यशी सक्सेना ने लहराया परचम, डाॅक्टर कपल की बेटी ने आल इंडिया 124वीं रैंक हासिल कर बढ़ाया मेरठ का मान
NEET PG 2026 Result: राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान परीक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित नीट पीजी परीक्षा का परिणाम घोषित हो गया है। मेरठ ...और पढ़ें
HighLights
- राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान परीक्षा बोर्ड ने एमडी और एमएस पाठ्यक्रमों में प्रवेश को गत 30 अगस्त को आयोजित की थी यह परीक्षा।
- यशी के पिता डाॅक्टर संजीव सक्सेना वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ व माता डाॅक्टर प्रीति सिन्हा एलएलआरएम में एनाटामी विभागाध्यक्ष।
जागरण संवाददाता, मेरठ। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान परीक्षा बोर्ड (NBEMS) द्वारा आयोजित नीट पीजी परीक्षा (NEET PG 2026 Result) का परिणाम जारी कर दिया गया है। मेडिकल कालेजों में एमडी और एमएस पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए यह परीक्षा गत 30 अगस्त को आयोजित की गई थी। इस राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा में शहर की बेटी यशी सक्सेना ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आल इंडिया 124वीं रैंक हासिल की है।
यशी सक्सेना ने इसी वर्ष देश के प्रतिष्ठित मौलाना आजाद मेडिकल कालेज दिल्ली से अपना एमबीबीएस पूरा किया है। उनकी इस बड़ी सफलता से परिवार में खुशी का माहौल है। यशी के पिता डाॅक्टर संजीव सक्सेना शहर के वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ हैं। उनकी माता प्रोफेसर डाॅक्टर प्रीति सिन्हा लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज में एनाटामी विभागाध्यक्ष के पद पर कार्यरत हैं। डाॅक्टर दंपती की बेटी की इस उपलब्धि पर चिकित्सा जगत से जुड़े विशेषज्ञों ने उन्हें बधाई दी है।
उल्लेखीय है कि नीट पीजी परीक्षा देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर गत 30 अगस्त को आयोजित की गई थी। इसमें शामिल होने को कुल 2,73,096 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था और इसमें कुल 2,65,980 उम्मीदवार शामिल हुए थे।
यह भी पढ़ें- NEET PG 2026 Result OUT: नीट पीजी परीक्षा का रिजल्ट जारी, एक क्लिक से करें डाउनलोड
गुरु वंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम में मेधावी विद्यार्थी सम्मानित
मेरठ: गार्गी गर्ल्स स्कूल में भारत विकास परिषद संस्कार शाखा द्वारा गुरु वंदन–छात्र अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य शिक्षकों के समर्पण एवं योगदान का सम्मान करने के साथ-साथ मेधावी एवं प्रतिभावान विद्यार्थियों की उपलब्धियों को प्रोत्साहित करना रहा। विद्यालय के मेधावी एवं प्रतिभावान विद्यार्थियों की उपलब्धियों का अभिनंदन किया गया।
कक्षा 12वीं की नव्या परमार, कक्षा दसवीं की अविका, आयु तालियान और कक्षा छह से कनिका चौहान को सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य डा. वाग्मिता त्यागी ने संस्था के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया।
Powered by शिक्षा खबर Skillogy
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
NEET PG 2026 Top Rankers: Check AIR 1, Top 20 Toppers, Marks

आईबीपीएस पीओ भर्ती: मुख्य परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी, फटाफट यहां से करें डाउनलोड; कब होगा एग्जाम? जानें

NEET PG 2026 रिजल्ट के बाद कितनी सीटों पर मिलेगा एडमिशन? ऑल इंडिया कोटा और स्टेट कोटा की स्थिति भी जानें

NEET PG 2026 toppers list out: AIR 1 scores 641 marks; check the list here

सीजी प्री डीएलएड सिलेबस 2027 (CG Pre DElEd Syllabus in Hindi) : परीक्षा पैटर्न, अंकन योजना

NEET-UG paper leak: NTA withholds result of Latur coaching centre owner's son, bars him from exam for 2 years

NEET PG 2026 Rank Wise Seat Allotment PDF: Round-wise College Allotment, Opening and Closing Rank

5वीं और 8वीं बोर्ड परीक्षा के ऑनलाइन आवेदन शुरू - Bharatpur News
ताज़ा ख़बरें
- 5वीं-8वीं बोर्ड परीक्षा के आवेदन शुरू, 21 अक्टूबर तक मौका - Bikaner News
- NEET PG 2026 Merit List Released: AIR 1 Scores 641/720, What It Means for Your Rank
- NEET-PG 2026 result out: 2.65 lakh candidates appeared, General cut-off at 262
- IIT-Bombay student death: Parents begin hunger strike at Azad Maidan; institute defers mid-semester exams
- 90 दिवसीय योग प्रशिक्षण की परीक्षा आयोजित
- मिलिट्री स्कूल में दाखिले का मौका: कक्षा छह और नौ में प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन शुरू; जारी हुआ शेड्यूल
- Sultanpur News: मेधा-हाजिरी के दम पर तय होंगे परीक्षा केंद्र
- NCERT clarifies Class 9 Maths syllabus: No overall topics dropped, chapters redistributed

