डीएलएड स्क्रूटनी के परिणाम घोषित: द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर के 409 अभ्यर्थी सफल - Prayagraj (Allahabad) News
- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Prayagraj - DELED Scrutiny Result 2026 | Prayagraj Exam Results Declared डीएलएड स्क्रूटनी के परिणाम घोषित:द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर के 409 अभ्यर्थी सफल - कॉपी लिंक परीक्षा नियामक प…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Prayagraj
- DELED Scrutiny Result 2026 | Prayagraj Exam Results Declared
डीएलएड स्क्रूटनी के परिणाम घोषित:द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर के 409 अभ्यर्थी सफल
- कॉपी लिंक
परीक्षा नियामक प्राधिकारी प्रयागराज ने डीएलएड (बीटीसी) परीक्षा मई 2026 के द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर की स्क्रूटनी के नतीजे घोषित कर दिए हैं। इन दोनों सेमेस्टर में कुल 409 छात्र-छात्राएं पास हुए हैं। पीएनपी के सचिव राजेंद्र प्रताप ने बताया कि परीक्षार्थी अपना पूरा रिजल्ट http://btcexam.in या http://updeledinfo.in पर देख सकते हैं।
पीएनपी सचिव ने बताया कि स्क्रूटनी के लिए द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर के कुल 31,277 आवेदन आए थे। इसमें द्वितीय सेमेस्टर के 20,494 विद्यार्थियों ने आवेदन किया था। स्क्रूटनी प्रक्रिया में 18,977 विद्यार्थियों का रिजल्ट पहले जैसा रहा।
वहीं, 82 अभ्यर्थियों के नतीजे केंद्र से कॉपी नहीं मिलने के कारण लंबित रहे। इसके अलावा, द्वितीय सेमेस्टर में कुल 1,435 विद्यार्थियों के रिजल्ट में बदलाव आया। इसमें अलग-अलग बैचों के कुल 237 छात्र-छात्राएं पास हुए। इस सेमेस्टर का कुल पास प्रतिशत 1.16 फीसदी रहा।
द्वितीय सेमेस्टर के सफल अभ्यर्थियों में डीएलएड-2021 बैच के 8, 2022 बैच के 9, 2023 बैच के 42 और सबसे ज्यादा 2024 बैच के 178 विद्यार्थी शामिल हैं।
इसी तरह, चतुर्थ सेमेस्टर की स्क्रूटनी के लिए 10,783 आवेदन मिले थे। चतुर्थ सेमेस्टर के नतीजों में 10,069 विद्यार्थियों का रिजल्ट समान रहा। चेकिंग सेंटर से कॉपियां न मिलने के कारण 128 नतीजे घोषित नहीं किए जा सके।
चतुर्थ सेमेस्टर में कुल 586 परीक्षार्थियों के नतीजों में बदलाव देखा गया। इसमें कुल 172 विद्यार्थी सफल हुए और इसका पास प्रतिशत 1.60 फीसदी रहा। चतुर्थ सेमेस्टर के सफल छात्रों में डीएलएड 2018 और 2019 बैच से कोई नहीं, 2021 बैच से 8, 2022 बैच से 9, और 2023 बैच से 155 विद्यार्थी सफल हुए हैं।
परीक्षा नियामक प्राधिकारी ने साफ किया है कि जिन अभ्यर्थियों ने मई 2026 की द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर की स्क्रूटनी के लिए आवेदन किया था, वे अपने बैच के हिसाब से http://btcexam.in और http://updeledinfo.in पोर्टल पर जाकर अपना बदला हुआ रिजल्ट देख सकते हैं।
Powered by शिक्षा खबर Skillogy
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
He failed 15+ exams, served in the Navy for 15 years, then cleared UPSC CAPF

Bihar Board Exam 2027: बिहार बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा के लिए अप्लाई करने का एक और मौका, लास्ट डेट बढ़ी

बिहार बोर्ड 10वीं 12वीं परीक्षा 2027 फॉर्म भरने की तिथि बढ़ी, बीएसईबी ने दी बड़ी राहत

Satya Niketan building collapse result of callous, criminal conduct: Delhi HC

एमएल प्लस टू उच्च विद्यालय में 10वीं और 12वीं की हुई परीक्षा

Jammu News: बोर्ड परीक्षा से पहले दूर होगा गणित का डर, छात्रों पर रहेगा फोकस

AYUSH NEET 2026 Counselling Round 1 Seat Allotment Result OUT: Direct Link

अपर निजी सचिव परीक्षा में 15 से अधिक अभ्यर्थी चयनित
ताज़ा ख़बरें
- बोर्ड परीक्षा के प्रदर्शन में सुधार को लेकर कसें कमर
- IGNOU Admission 2026: इग्नू ने बढ़ाई आवेदन की तारीख, इन 10 कोर्सेज में 30 सितंबर तक लें दाखिला
- मिशन एडमिशन: कॉलेजों में ओपन मेरिट के प्रवेश शुरू, कल अंतिम मौका
- मुरादाबाद में बच्चों से अवैध फीस वसूली पर DVI सख्त: प्रधानाचार्यों की बैठक में दिए निर्देश, बोर्ड परीक्षा और सेवा संकल्प पर भी चर्चा - Civil Lines News
- बिहार बोर्ड: 10वीं-12वीं का परीक्षा फॉर्म भरने की तारीख बढ़ी, स्कूलों को मिला अतिरिक्त समय, अब इस दिन तक मौका
- NEET-NET, JEE के पेपर बनाने वालों की भर्ती निकली, जानिए NTA पैनल के लिए कौन कर सकता है अप्लाई?
- RPSC SI भर्ती परीक्षा 2025 : 4019 अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए अस्थाई रूप से सफल घोषित
- India promised 6% of GDP for education. Six years after NEP 2020, spending is still stuck

