होमएग्ज़ाम्सबोर्ड परीक्षा के प्रदर्शन में सुधार को लेकर कसें कमर
एग्ज़ाम्स

बोर्ड परीक्षा के प्रदर्शन में सुधार को लेकर कसें कमर

बोर्ड परीक्षा के प्रदर्शन में सुधार को लेकर कसें कमर केन्द्रीय विद्यालय की प्रबंधन समिति की बैठक में पढ़ाई के साथ सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर, पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय ऐनवा में बुधवार को विद्यालय प्रबंधन समिति की…

16 सितंबर 2026 को 05:02 pm बजे
बोर्ड परीक्षा के प्रदर्शन में सुधार को लेकर कसें कमर

सौजन्य से:- Hindustan

बोर्ड परीक्षा के प्रदर्शन में सुधार को लेकर कसें कमर

केन्द्रीय विद्यालय की प्रबंधन समिति की बैठक में पढ़ाई के साथ सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर, पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय ऐनवा में बुधवार को विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक में शैक्षणिक उपलब्धियों में...

केन्द्रीय विद्यालय की प्रबंधन समिति की बैठक में पढ़ाई के साथ सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर लंबित आधारभूत कार्यों को प्राथमिकता और समयबद्ध तरीके से पूरा करने का दिया निर्देश जहानाबाद, नगर संवाददाता। पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय ऐनवा में बुधवार को विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक में शैक्षणिक उपलब्धियों में सुधार को लेकर गंभीर मंथन हुआ।

बैठक के मुख्य मुद्दे

जिला पदाधिकारी छिरिङ वाई भूटिया की अध्यक्षता में हुई बैठक में आगामी बोर्ड परीक्षाओं में विद्यार्थियों के प्रदर्शन को और बेहतर बनाने के साथ विद्यालय की आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया। बैठक में विद्यालय की शैक्षणिक प्रगति, बजट और विद्यार्थियों के लिए आवश्यक उपकरण व फर्नीचर की खरीद सहित कई मुद्दों की समीक्षा की गई। विद्यालय में दो इंटरैक्टिव पैनल लगाने, पहुंच पथ की मरम्मत, रंग-रोगन, निर्बाध बिजली आपूर्ति तथा अधूरी सीमा दीवार को पूरा करने पर भी चर्चा हुई।

शिक्षकों की भूमिका

डीएम ने कहा कि विद्यार्थियों की शैक्षणिक उपलब्धि में सुधार के लिए शिक्षक विशेष प्रयास करें और कमजोर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों पर अतिरिक्त ध्यान दिया जाए। उन्होंने विद्यालय के शैक्षणिक माहौल को बेहतर बनाने के साथ लंबित आधारभूत कार्यों को प्राथमिकता और समयबद्ध तरीके से पूरा करने का निर्देश दिया। इससे विद्यालय में पढ़ाई के लिए बेहतर वातावरण तैयार करने और विद्यार्थियों को आधुनिक शैक्षणिक संसाधन उपलब्ध कराने पर जोर रहा।

सेवा संकल्प अभियान पर चर्चा

बैठक में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान पर भी चर्चा हुई। डीएम ने विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा। विशेष रूप से देशव्यापी चित्रकला और वाद-विवाद प्रतियोगिताओं में अधिक से अधिक विद्यार्थियों की सहभागिता के लिए उन्हें प्रोत्साहित करने पर बल दिया गया। बैठक में विद्यालय के प्राचार्य रवीन्द्र राम, डीएवी के प्राचार्य केके पांडेय, जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य राम शरण, डॉ. रंजीत कुमार भारतीय, अभिभावक सदस्य सरिता कुमारी व संत विजय यादव, शिक्षक प्रतिनिधि वेद प्रकाश आर्य समेत प्रबंधन समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहे। फोटो- 16 सितम्बर जेहाना- 06 कैप्शन- जिले के ऐनवां स्थित केन्द्रीय विद्यालय में बुधवार को विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक में उपस्थित डीएम छिरिड वाई भूटिया व अन्य।

Powered by शिक्षा खबर Skillogy

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →

ताज़ा ख़बरें