मिशन एडमिशन: कॉलेजों में ओपन मेरिट के प्रवेश शुरू, कल अंतिम मौका
मिशन एडमिशन: कॉलेजों में ओपन मेरिट के प्रवेश शुरू, कल अंतिम मौका चौधरी चरण सिंह विवि मेरठ से संबद्ध डिग्री कॉलेजों में विवि के आदेश पर ओपन मेरिट से छात्रों के प्रवेश शुरू हो गए हैं। कॉलेजों ने दो दिन में रिक्त सीटों के स…

सौजन्य से:- livehindustan.com
मिशन एडमिशन: कॉलेजों में ओपन मेरिट के प्रवेश शुरू, कल अंतिम मौका
चौधरी चरण सिंह विवि मेरठ से संबद्ध डिग्री कॉलेजों में विवि के आदेश पर ओपन मेरिट से छात्रों के प्रवेश शुरू हो गए हैं। कॉलेजों ने दो दिन में रिक्त सीटों के सापेक्ष ओपन मेरिट बनाकर छात्रों के प्रवेश शुरू कर दिए हैं। पहले दिन बीए, बीएससी व बीकॉम में करीब 200 से अधिक छात्रों ने एडमिशन कराए हैं। विवि ने छात्रों को 18 सितंबर तक प्रवेश का मौका दिया है। एडेड कॉलेजों में स्नातक की लगभग सभी सीटें फुल हो गई हैं। सीसीएसयू मेरठ से संबद्ध डिग्री कॉलेजों में नए शैक्षणिक सत्र के लिए बीए, बीएससी व बीकॉम और एमए, एमएससी व एमकॉम प्रथम वर्ष में छात्रों के प्रवेश चल रहे हैं।
डीपीबीएस डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डा. गिरीश कुमार ने बताया कि जिले के 78 कॉलेजों में बीए, बीएससी, बीकॉम, एमए, एमएससी और एमकॉम की चार मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद भी करीब 10 प्रतिशत सीटें रिक्त रह गई थीं। कई छात्र मेरिट में नाम न आने से प्रवेश से वंचित रह गए थे। ऐसे छात्रों को एक और मौका देने के लिए सीसीएसयू ने ओपन मेरिट से प्रवेश के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि ओपन मेरिट के तहत प्रवेश प्रक्रिया 18 सितंबर तक चलेगी। इसमें वे सभी छात्र-छात्राएं प्रतिभाग कर रहे हैं जिन्होंने समय से पंजीकरण कराया था। ओपन मेरिट में शामिल छात्र-छात्रा अपने सभी मूल प्रमाण पत्र, टीसी, चरित्र प्रमाण पत्र और मेरिट से संबंधित दस्तावेजों के साथ कॉलेज में पहुंचे। दस्तावेजों के सत्यापन के बाद मौके पर ही प्रवेश दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 18 सितंबर के बाद जिले में स्नातक और परास्नातक प्रथम वर्ष के सभी प्रवेश बंद कर दिए जाएंगे। इसके बाद किसी भी छात्र को प्रवेश का मौका नहीं मिलेगा। प्रवेश प्रक्रिया पूरी होते ही सभी कक्षाओं का नियमित संचालन शुरू करा दिया जाएगा।
Powered by शिक्षा खबर Skillogy
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
He failed 15+ exams, served in the Navy for 15 years, then cleared UPSC CAPF

Bihar Board Exam 2027: बिहार बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा के लिए अप्लाई करने का एक और मौका, लास्ट डेट बढ़ी

बिहार बोर्ड 10वीं 12वीं परीक्षा 2027 फॉर्म भरने की तिथि बढ़ी, बीएसईबी ने दी बड़ी राहत

Satya Niketan building collapse result of callous, criminal conduct: Delhi HC

एमएल प्लस टू उच्च विद्यालय में 10वीं और 12वीं की हुई परीक्षा

Jammu News: बोर्ड परीक्षा से पहले दूर होगा गणित का डर, छात्रों पर रहेगा फोकस

AYUSH NEET 2026 Counselling Round 1 Seat Allotment Result OUT: Direct Link

डीएलएड स्क्रूटनी के परिणाम घोषित: द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर के 409 अभ्यर्थी सफल - Prayagraj (Allahabad) News
ताज़ा ख़बरें
- अपर निजी सचिव परीक्षा में 15 से अधिक अभ्यर्थी चयनित
- बोर्ड परीक्षा के प्रदर्शन में सुधार को लेकर कसें कमर
- IGNOU Admission 2026: इग्नू ने बढ़ाई आवेदन की तारीख, इन 10 कोर्सेज में 30 सितंबर तक लें दाखिला
- मुरादाबाद में बच्चों से अवैध फीस वसूली पर DVI सख्त: प्रधानाचार्यों की बैठक में दिए निर्देश, बोर्ड परीक्षा और सेवा संकल्प पर भी चर्चा - Civil Lines News
- बिहार बोर्ड: 10वीं-12वीं का परीक्षा फॉर्म भरने की तारीख बढ़ी, स्कूलों को मिला अतिरिक्त समय, अब इस दिन तक मौका
- NEET-NET, JEE के पेपर बनाने वालों की भर्ती निकली, जानिए NTA पैनल के लिए कौन कर सकता है अप्लाई?
- RPSC SI भर्ती परीक्षा 2025 : 4019 अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए अस्थाई रूप से सफल घोषित
- India promised 6% of GDP for education. Six years after NEP 2020, spending is still stuck

