होमएग्ज़ाम्सNEET-NET, JEE के पेपर बनाने वालों की भर्ती निकली, जानिए NTA पैनल के लिए कौन कर सकता है अप्लाई?
एग्ज़ाम्स

NEET-NET, JEE के पेपर बनाने वालों की भर्ती निकली, जानिए NTA पैनल के लिए कौन कर सकता है अप्लाई?

NTA Vacancy 2026: एनटीए जेईई, नीट, यूजीसी नेट और सीयूईटी जैसी देश की बड़ी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए एक्सपर्ट्स की नई टीम बनाने जा रहा है। एजेंसी ने अनुभवी उम्मीदवारों को आवेदन का एक और मौका दिया है। पहले आवेदन की आखिरी…

16 सितंबर 2026 को 02:02 pm बजे
NEET-NET, JEE के पेपर बनाने वालों की भर्ती निकली, जानिए NTA पैनल के लिए कौन कर सकता है अप्लाई?

सौजन्य से:- Navbharat Times

NTA Vacancy 2026: एनटीए जेईई, नीट, यूजीसी नेट और सीयूईटी जैसी देश की बड़ी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए एक्सपर्ट्स की नई टीम बनाने जा रहा है। एजेंसी ने अनुभवी उम्मीदवारों को आवेदन का एक और मौका दिया है। पहले आवेदन की आखिरी तारीख 09 सितंबर तक थी, जिसे अब 09 अक्टूबर कर दिया गया है।

NTA Recruitment 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने देश की बड़ी प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे IIT-JEE, NEET, NET, CUET के पेपर बनाने से लेकर अनुवाद करने तक के लिए भर्ती के लिए आवेदन करने का एक और मौका दिया है।

जिन योग्य उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया था, वे अब NTA की आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in पर जाकर 09 अक्टूबर 2026 ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।

यह प्रक्रिया नीट एग्जाम, जेईई , यूजीसी नेट , CUET जैसी प्रमुख परीक्षाओं केक्वेश्चन पेपर्स को क्षेत्रीय भाषाओं में अधिक सटीक और बिना गलती के बनाने के लिए शुरू की गई है। चयनित उम्मीदवारों का पैनल 3 साल तक वेलिड रहेगा, जिसकी हर साल समीक्षा की जाएगी।

एनटीए में इन पदों पर मिलेगी नौकरी

एनटीए ने अनुभवी शिक्षकों, रिसर्चर्स और एकेडेमिक्स से 'सब्जेक्ट मैटर एक्सपर्ट्स' (SMEs) और ट्रांसलेशन रिव्यूअर्स पदों पर आवेदन मांगे हैं। पहले आवेदन की आखिरी तारीख नोटिफिकेशन जारी होने के बाद 9 सितंबर तक थी, जिसे बढ़ाकर अब 09 अक्टूबर कर दिया गया है।

कौन कर सकता है अप्लाई?

सब्जेक्ट मैटर एक्सपर्ट्स (SME): संबंधित विषय में कम से कम 60% मार्क्स के साथ मास्टर डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा, 8 साल का टीचिंग, रिसर्च या प्रोफेशनल एक्सपीरियंस होना अनिवार्य है। कोचिंग संस्थानों से जुड़े लोग या जिनके रिश्तेदार एनटीए की परीक्षआओं में बैठ रहे हों, वे इसके लिए पात्र नहीं हैं।

ट्रांसलेशन रिव्यूअर्स: संबंधित विषय में मास्टर डिग्री डिग्री होनी चाहिए। अंग्रेजी और लोकल लैंग्वेज की अच्छी नॉलेज मांगी गई है। संबंधित विषय में टीचिंग, एकेडमिक ट्रांसलेटर या समीक्षा का कम से कम 5 साल का अनुवभ होना चाहिए।

आयु सीमा: उम्मीदवारों की उम्र 25 साल से कम और 65 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए।

एनटीए पैनल में क्या-क्या काम होगा?

पैनल में शामिल होने वाले एक्सपर्ट्स एजेंसी द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के लिए सवाल तैयार करने और उनकी समीक्षा करने में मदद करेंगे। एक्सपर्ट्स को असेसमेंट प्रोसेस के कई चरणों में काम करना होगा, जैसे सवाल और आइटम बनाना, समीक्षा और जांच-पड़ताल, मॉडरेशन, और अनुवाद या ट्रांस-अडैप्टेशन।

एक्सपर्ट्स से उम्मीद की जाएगी कि वे सिलेबस के हिसाब से और एप्लीकेशन-बेस्ड सवाल तैयार करें, टेस्ट आइटम की कॉन्सेप्ट से जुड़ी सटीकता और स्पष्टता की जांच करें, और मुश्किल के सही लेवल को बनाए रखने में मदद करें। वे अनुवादों की समीक्षा भी करेंगे ताकि यह पक्का किया जा सके कि वे अलग-अलग क्षेत्रीय भाषाओं में भाषाई और सांस्कृतिक रूप से सही हों।

बता दें कि यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब NTA अपनी परीक्षा और प्रश्न-पत्र प्रक्रियाओं में बड़े बदलाव कर रहा है। केंद्र सरकार ने नंदन नीलेकणि की अध्यक्षता में एक हाई-पावर्ड टास्क फोर्स भी बनाई है, जो NTA द्वारा आयोजित परीक्षाओं समेत सार्वजनिक परीक्षाओं के संचालन, सुरक्षा, डिजाइन और गवर्नेंस में सुधार के लिए सुझाव देगी। यह टास्क फोर्स परीक्षा की सुरक्षा, टेक्नोलॉजी, इंफ्रास्ट्रक्चर, एक्सेसिबिलिटी और समावेशिता जैसे मुद्दों की जांच कर रही है।

लेखक के बारे मेंअमन कुमारअमन कुमार, डिजिटल में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में नवभारतटाइम्स.कॉम में प्रिंसिपल डिजिटल कंटेंट प्रॉड्यूसर पद पर हैं। शिक्षा और रोजगार जगत की खबरों के अनुभवी लेखक अमन को न्यूज वर्ल्ड में करीब 10 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है। वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं। साल 2015 में साधना न्यूज चैनल से अपने करियर की शुरुआत करते हुए टीवी चैनल आउटपुट डेस्क और 'मानव को शांति कहां' मासिक पत्रिका से लेखन शैली को समझा। इसके बाद लाइव न्यूज हिंदी (लाइव इंडिया), जनसत्ता.कॉम, आजतक जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में रहकर ग्राउंड रिपोर्टिंग के साथ वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे। कई साल के अनुभव से अमन पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं। अमन रिपोर्ट्स बेस्ड, सटीक और विश्वसनीय जानकारियों को पाठकों तक पहुंचाने में विश्वास रखते हैं। उनकी प्राथमिकता यूजर्स तक सही जानकारी को सरल शब्दों में समझाना रही है।

अमन, शिक्षा और रोजगार से जुड़े विषयों जैसे स्कूल-कॉलेज एडमिशन, बोर्ड परीक्षा, प्रवेश परीक्षा, सरकारी नौकरी, सरकारी रिजल्ट, कॉम्पिटिटिव एग्जाम, करियर टिप्स एंड ऑप्शंस, करेंट अफेयर्स, जनरल नॉलेज, सक्सेस स्टोरीज समेत कई टॉपिक्स पर गहरी सोच और समझ के साथ व्यापक कवरेज करते हैं। टीचर्स, प्रोफेसर्स, एक्सपर्ट्स, करियर काउंसलर की सलाह और टिप्स के जरिए स्कूल की खबरों से लेकर IIT-JEE, NEET, GATE, CLAT, CUET जैसे नेशनल लेवल एंट्रेंस एग्जाम से जुड़े विषयों पर काम करते हैं। इसके अलावा एसससी, यूपीएससी, बैंक, पुलिस समेत भारत और राज्य स्तर की सरकारी नौकरियों के बारे में विस्तार और गहराई से लिखते हैं।

गवर्नमेंट जॉब, प्राइवेट जॉब, स्कूल एजुकेशन से लेकर हायर एजुकेशन तक की फील्ड में काम करते हुए अमन ने भारत के प्रमुख शिक्षा बोर्ड CBSE के एग्जाम कंट्रोलर डॉ. संयम भारद्वाज, दिल्ली यूनिवर्सिटी की डीन ऑफ एडमिशन्स प्रोफेसर हनीत गांधी और यूजीसी के पूर्व अध्यक्ष प्रो. एम. जगदीश कुमार का खास इंटरव्यू कर स्टूडेंट्स के लिए क्वालिटी कंटेंट वाले ऑथेंटिक आर्टिकल्स लिखे हैं। इसके अलावा ABVP और NSUI जैसे छात्र संगठनों के प्रवक्ताओं का इंटरव्यू लिया है। सीबीएसई, रीट, नीट, यूपीएससी जैसी परीक्षाओं में अच्छा प्रदर्शन करने वाले टॉपर्स से बातचीत कर रिपोर्ट तैयार करते रहे हैं। ताकि उनके टिप्स और सलाह से बाकी युवाओं के करियर को बेहतर बनाने में मदद मिल सके।

दिल्ली में जन्मे अमन कुमार की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है। इसके बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में B.A. ऑनर्स की डिग्री हासिल की। फिर डीयू के साउथ कैंपस से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया। उसके बाद गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, हिसार से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है। ये डिग्रियां अमन को हिंदी पत्रकारिता की वो एक्सपर्टीज देती हैं जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल (5 Ws+1H) यानी क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के पैमानों के आधार पर न्यूज राइटिंग के लिए जरूरी हैं... और पढ़ें

कन्वर्सेशन शुरू करें

Educationकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर

Powered by शिक्षा खबर Skillogy

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →

ताज़ा ख़बरें