IGNOU Admission 2026: इग्नू ने बढ़ाई आवेदन की तारीख, इन 10 कोर्सेज में 30 सितंबर तक लें दाखिला
IGNOU Admission 2026: इग्नू ने बढ़ाई आवेदन की तारीख, इन 10 कोर्सेज में 30 सितंबर तक लें दाखिला प्रोफेसर चंद्रशेखर भारद्वाज ने कहा कि स्टूडेंट्स अपनी रुचि और योग्यता के अनुसार कोर्स में दाखिला ले सकते हैं. By ETV Bharat U…

सौजन्य से:- etvbharat.com
IGNOU Admission 2026: इग्नू ने बढ़ाई आवेदन की तारीख, इन 10 कोर्सेज में 30 सितंबर तक लें दाखिला
प्रोफेसर चंद्रशेखर भारद्वाज ने कहा कि स्टूडेंट्स अपनी रुचि और योग्यता के अनुसार कोर्स में दाखिला ले सकते हैं.
By ETV Bharat Uttar Pradesh Team
Published : September 16, 2026 at 8:46 PM IST
मेरठ : इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) ने जुलाई 2026 सत्र के लिए नए दाखिलों और ऑनलाइन पुनः पंजीकरण (Re-registration) की अंतिम तिथि बढ़ा दी है. छात्र अब 30 सितंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं. ऐसे छात्र जो इग्नू में एडमिशन लेकर अपनी पढ़ाई आगे बढ़ाना चाहते हैं, उनके लिए यह शानदार मौका है. इच्छुक उम्मीदवार विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.
दरअसल, इग्नू क्षेत्रीय केंद्र नोएडा के अंतर्गत मेरठ कॉलेज स्थित अधिकृत अध्ययन केंद्र में स्नातक और परास्नातक पाठ्यक्रमों में एडमिशन चल रहे हैं, जहां छात्र ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग और ऑनलाइन दोनों माध्यमों से अपनी पसंद के कोर्स में दाखिला ले सकते हैं. अध्ययन केंद्र के समन्वयक एवं मीडिया प्रभारी प्रोफेसर चंद्रशेखर भारद्वाज ने बताया कि जिन विद्यार्थियों को अभी तक किसी कारणवश कहीं भी प्रवेश नहीं मिल पाया है, उनके लिए यह एक बेहतरीन अवसर है.
प्रोफेसर चंद्रशेखर भारद्वाज ने कहा कि स्टूडेंट्स अपनी रुचि और योग्यता के अनुसार कोर्स में दाखिला ले सकते हैं. इग्नू की डिग्री देश-विदेश में मान्य है. उन्होंने बताया कि मेरठ कॉलेज अध्ययन केंद्र पर बीए ऑनर्स, बीकॉम, बीकॉम ऑनर्स, बीएससी ऑनर्स, एमएसडब्ल्यू, बीएसडब्ल्यू, एवीएन, बीसीए, एमसीए समेत लगभग 10 विषयों में एमएससी सहित अनेक कोर्स संचालित किए जा रहे हैं.
छात्र ओडीएल मोड में प्रवेश के लिए ignouadmission.samarth.edu.in पर, जबकि ऑनलाइन मोड के लिए ignouiop.samarth.edu.in पर आवेदन कर सकते हैं. पुनः पंजीकरण onlinerr.ignou.ac.in पर 200 रुपये विलंब शुल्क के साथ किया जा सकता है.
प्रोफेसर चंद्रशेखर भारद्वाज ने बताया कि मेरठ और आसपास के बहुत से युवाओं और नौकरी पेशा लोगों के लिए पढ़ाई करने का और ज्ञान बढ़ाने का महत्वपूर्ण केंद्र है. देशभर में IGNOU 350 से अधिक शैक्षणिक कार्यक्रम संचालित करता है, जिनमें पीएचडी भी शामिल है. पिछले वर्ष इग्नू में 36 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया था.
ये भी पढ़ें- UP ATS की बड़ी कार्रवाई: प्रतिबंधित आतंकी संगठन AQIS मॉड्यूल से जुड़ा मकसूद अली कोयंबटूर से गिरफ्तार
Powered by शिक्षा खबर Skillogy
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
बिहार बोर्ड 10वीं 12वीं परीक्षा 2027 फॉर्म भरने की तिथि बढ़ी, बीएसईबी ने दी बड़ी राहत

Satya Niketan building collapse result of callous, criminal conduct: Delhi HC

एमएल प्लस टू उच्च विद्यालय में 10वीं और 12वीं की हुई परीक्षा

Jammu News: बोर्ड परीक्षा से पहले दूर होगा गणित का डर, छात्रों पर रहेगा फोकस

AYUSH NEET 2026 Counselling Round 1 Seat Allotment Result OUT: Direct Link

डीएलएड स्क्रूटनी के परिणाम घोषित: द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर के 409 अभ्यर्थी सफल - Prayagraj (Allahabad) News

अपर निजी सचिव परीक्षा में 15 से अधिक अभ्यर्थी चयनित

बोर्ड परीक्षा के प्रदर्शन में सुधार को लेकर कसें कमर
ताज़ा ख़बरें
- मिशन एडमिशन: कॉलेजों में ओपन मेरिट के प्रवेश शुरू, कल अंतिम मौका
- मुरादाबाद में बच्चों से अवैध फीस वसूली पर DVI सख्त: प्रधानाचार्यों की बैठक में दिए निर्देश, बोर्ड परीक्षा और सेवा संकल्प पर भी चर्चा - Civil Lines News
- बिहार बोर्ड: 10वीं-12वीं का परीक्षा फॉर्म भरने की तारीख बढ़ी, स्कूलों को मिला अतिरिक्त समय, अब इस दिन तक मौका
- NEET-NET, JEE के पेपर बनाने वालों की भर्ती निकली, जानिए NTA पैनल के लिए कौन कर सकता है अप्लाई?
- RPSC SI भर्ती परीक्षा 2025 : 4019 अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए अस्थाई रूप से सफल घोषित
- National Indian Military College Admission: 8वीं कक्षा में प्रवेश के लिए परीक्षा, ऐसे करें आवेदन
- मगध यूनिवर्सिटी PG एडमिशन 2026-28: ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 21 सितंबर तक बढ़ी, समर्थ पोर्टल पर करें अप्लाई - magadh university pg admission 2026 deadline extended to sep 21
- He failed 15+ exams, served in the Navy for 15 years, then cleared UPSC CAPF

