मगध यूनिवर्सिटी PG एडमिशन 2026-28: ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 21 सितंबर तक बढ़ी, समर्थ पोर्टल पर करें अप्लाई - magadh university pg admission 2026 deadline extended to sep 21
मगध यूनिवर्सिटी PG एडमिशन 2026-28: ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 21 सितंबर तक बढ़ी, समर्थ पोर्टल पर करें अप्लाई मगध विश्वविद्यालय में स्नातकोत्तर सत्र 2026-28 के लिए नामांकन प्रक्रिया जारी है, जिसकी ऑनलाइन आवेदन की अंतिम ति…

सौजन्य से:- Jagran
मगध यूनिवर्सिटी PG एडमिशन 2026-28: ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 21 सितंबर तक बढ़ी, समर्थ पोर्टल पर करें अप्लाई
मगध विश्वविद्यालय में स्नातकोत्तर सत्र 2026-28 के लिए नामांकन प्रक्रिया जारी है, जिसकी ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि अब 21 सितंबर तक बढ़ा दी गई है।
HighLights
- पीजी नामांकन 2026-28 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी।
- अब छात्र 21 सितंबर तक समर्थ पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं।
- कुल 8344 सीटों पर विभिन्न संकायों में प्रवेश मिलेगा।
संवाद सूत्र, बोधगया। मगध विश्वविद्यालय, बोधगया में स्नातकोत्तर (पीजी) सत्र 2026-28 में नामांकन की प्रक्रिया जारी है। विश्वविद्यालय एवं इसके अंतर्गत आने वाले विभिन्न महाविद्यालयों में पीजी की कुल 8344 सीटें निर्धारित की गई हैं। इन सीटों पर नामांकन के लिए छात्र-छात्राओं द्वारा समर्थ पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन किया जा रहा है।
पहले आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर निर्धारित थी, जिसे बढ़ाकर अब 21 सितंबर कर दिया गया है। इससे पीजी में नामांकन लेने के इच्छुक विद्यार्थियों को आवेदन के लिए अतिरिक्त समय मिल गया है।
पीजी सत्र 2026-28 में साइंस, सोशल साइंस, ह्यूमैनिटीज और कॉमर्स संकाय के विभिन्न विषयों में नामांकन लिया जाएगा। विश्वविद्यालय परिसर के अलावा गया, औरंगाबाद और जहानाबाद के विभिन्न महाविद्यालयों में भी पीजी पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। सभी कॉलेजों को मिलाकर निर्धारित 8344 सीटें उपलब्ध है। लेकिन अब तक करीब 2480 सीटों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हो चुके हैं।
मगध विश्वविद्यालय परिसर में 2707 सीटों पर होगी नामांकन
मगध विश्वविद्यालय परिसर में संचालित विभिन्न पीजी संकायों में कुल 2707 सीटें निर्धारित हैं। इनमें सोशल साइंस की 1400, ह्यूमैनिटीज की 1187 और कॉमर्स की 120 सीटें शामिल हैं। इसके अतिरिक्त विश्वविद्यालय से संबद्ध विभिन्न कॉलेजों में विषयवार सीटों पर नामांकन के लिए आवेदन लिए जा रहे हैं।
मगध विश्वविद्यालय के इन कॉलेजों में भी पीजी की सीटें
मगध विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले महाविद्यालयों में भी बड़ी संख्या में पीजी सीटें उपलब्ध हैं। जगजीवन महाविद्यालय, गया में 241 सीटें, सच्चिदानंद सिन्हा कॉलेज, औरंगाबाद में 1008 सीटें, स्वामी सहजानंद कॉलेज, जहानाबाद में 574 सीटें, मिर्जा गालिब कॉलेज, गया में 952 सीटें तथा गया कॉलेज, गया में 2088 सीटें निर्धारित हैं। इन कॉलेजों में विभिन्न संकायों एवं विषयों के लिए निर्धारित सीटों पर छात्र-छात्राएं समर्थ पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर रहे हैं।
21 सितंबर तक मिलेगा मौका
विश्वविद्यालय प्रशासन ने विद्यार्थियों की सुविधा को देखते हुए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 21 सितंबर कर दी है। ऐसे विद्यार्थी, जो अभी तक पीजी नामांकन के लिए आवेदन नहीं कर पाए हैं, वे निर्धारित तिथि तक समर्थ पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन के दौरान विद्यार्थियों को अपने पसंदीदा कॉलेज, संकाय एवं विषय का चयन निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार करना होगा। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से विद्यार्थियों को सलाह दी गई है कि आवेदन करने से पहले संबंधित विषय में उपलब्ध सीट, पात्रता एवं अन्य आवश्यक जानकारी की जांच कर लें और अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना आवेदन पूरा कर दें।
Powered by शिक्षा खबर Skillogy
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
He failed 15+ exams, served in the Navy for 15 years, then cleared UPSC CAPF

Bihar Board Exam 2027: बिहार बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा के लिए अप्लाई करने का एक और मौका, लास्ट डेट बढ़ी

बिहार बोर्ड 10वीं 12वीं परीक्षा 2027 फॉर्म भरने की तिथि बढ़ी, बीएसईबी ने दी बड़ी राहत

Satya Niketan building collapse result of callous, criminal conduct: Delhi HC

एमएल प्लस टू उच्च विद्यालय में 10वीं और 12वीं की हुई परीक्षा

Jammu News: बोर्ड परीक्षा से पहले दूर होगा गणित का डर, छात्रों पर रहेगा फोकस

AYUSH NEET 2026 Counselling Round 1 Seat Allotment Result OUT: Direct Link

डीएलएड स्क्रूटनी के परिणाम घोषित: द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर के 409 अभ्यर्थी सफल - Prayagraj (Allahabad) News
ताज़ा ख़बरें
- अपर निजी सचिव परीक्षा में 15 से अधिक अभ्यर्थी चयनित
- बोर्ड परीक्षा के प्रदर्शन में सुधार को लेकर कसें कमर
- IGNOU Admission 2026: इग्नू ने बढ़ाई आवेदन की तारीख, इन 10 कोर्सेज में 30 सितंबर तक लें दाखिला
- मिशन एडमिशन: कॉलेजों में ओपन मेरिट के प्रवेश शुरू, कल अंतिम मौका
- मुरादाबाद में बच्चों से अवैध फीस वसूली पर DVI सख्त: प्रधानाचार्यों की बैठक में दिए निर्देश, बोर्ड परीक्षा और सेवा संकल्प पर भी चर्चा - Civil Lines News
- बिहार बोर्ड: 10वीं-12वीं का परीक्षा फॉर्म भरने की तारीख बढ़ी, स्कूलों को मिला अतिरिक्त समय, अब इस दिन तक मौका
- NEET-NET, JEE के पेपर बनाने वालों की भर्ती निकली, जानिए NTA पैनल के लिए कौन कर सकता है अप्लाई?
- RPSC SI भर्ती परीक्षा 2025 : 4019 अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए अस्थाई रूप से सफल घोषित

