पटना : युवाओं का मौसम के अनुकूल स्मार्ट कृषि हेतु कौशल विकास” विषय पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण
प्रशिक्षण के प्रथम दिन स्मार्ट मौसम प्रबंधन के माध्यम से जलवायु सहनशीलता का निर्माण, भारत मौसम विज्ञान विभाग की मौसम पूर्वानुमान एवं चेतावनी सेवाएँ, किसानों द्वारा मौसम संबंधी अनुभवों का साझा करना, फसल, कीट एवं रोगों का…

सौजन्य से:- www.liveaaryaavart.com
प्रशिक्षण के प्रथम दिन स्मार्ट मौसम प्रबंधन के माध्यम से जलवायु सहनशीलता का निर्माण, भारत मौसम विज्ञान विभाग की मौसम पूर्वानुमान एवं चेतावनी सेवाएँ, किसानों द्वारा मौसम संबंधी अनुभवों का साझा करना, फसल, कीट एवं रोगों का मौसम के साथ पारस्परिक संबंध एवं उचित प्रबंधन तथा मोबाइल ऐप एवं वेबसाइट के माध्यम से मौसम संबंधी सूचना प्राप्त करने एवं उसके उपयोग जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सत्र आयोजित किए गए। विशेषज्ञों ने बताया कि मौसम में होने वाले बदलावों का कृषि उत्पादन, फसल स्वास्थ्य, पशुधन एवं किसानों की आय पर सीधा प्रभाव पड़ता है। समय पर प्राप्त मौसम पूर्वानुमान एवं चेतावनियों को कृषि निर्णयों से जोड़कर किसान जोखिम को कम करने तथा संसाधनों का बेहतर प्रबंधन कर सकते हैं। प्रशिक्षण के माध्यम से युवाओं एवं किसानों को मौसम संबंधी जानकारी को कृषि निर्णयों से जोड़ने तथा स्मार्ट, जलवायु-सहिष्णु एवं टिकाऊ कृषि पद्धतियों को अपनाने का व्यावहारिक ज्ञान प्रदान किया जा रहा है। प्रशिक्षण कार्यक्रम के पाठ्यक्रम निदेशक डॉ. संजीव कुमार, प्रभागाध्यक्ष, फसल अनुसंधान एवं डॉ. मनीषा टम्टा, वैज्ञानिक (कृषि मौसम विज्ञान) हैं।
पटना, 07 अक्टूबर (रजनीश के झा) । भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना में दिनांक 7 अक्टूबर, 2026 को “युवाओं का मौसम के अनुकूल स्मार्ट कृषि हेतु कौशल विकास” विषयक तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं एवं किसानों को मौसम आधारित कृषि प्रबंधन, जलवायु सहनशीलता, मौसम पूर्वानुमान तथा आधुनिक कृषि-मौसम सेवाओं के व्यावहारिक उपयोग से परिचित कराना है। प्रशिक्षण कार्यक्रम में बिहार के पूर्णिया, वैशाली, बांका, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सिवान, जमुई, पटना एवं बक्सर जिलों से कुल 20 युवा किसान भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ. अनुप दास, निदेशक, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना ने संदेश दिया कि जलवायु परिवर्तन के परिप्रेक्ष्य में किसानों के लिए मौसम आधारित कृषि प्रबंधन की जानकारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि समय पर मौसम पूर्वानुमान एवं वैज्ञानिक सलाह को कृषि निर्णयों से जोड़कर फसल उत्पादन के जोखिम को कम किया जा सकता है तथा किसानों की आय और कृषि की स्थिरता को बढ़ावा दिया जा सकता है। उन्होंने प्रशिक्षण में भाग ले रहे युवाओं एवं किसानों से प्राप्त ज्ञान को अपने क्षेत्र में अपनाने और अन्य किसानों तक पहुँचाने का आह्वान किया।
Powered by शिक्षा खबर Skillogy
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
Chhattisgarh signs skill development MoU in Singapore, gets ₹350 cr investment proposal

Edtech firm byteXL raises $9M as investors back college-linked AI skilling model

सोनीपत में निपुण हरियाणा मिशन के तहत प्राथमिक शिक्षकों का विशेष प्रशिक्षण शुरू - nipun haryana mission primary teachers training begins in sonipat

हरियाणा में किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, बागवानी में कौशल विकास के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम हेतु आवेदन आमंत्रित

CCRT Hyderabad workshop explores role of puppetry in education under NEP 2020

जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय में त्रिदिवसीय उद्यमिता एवं कौशल विकास कार्यशाला का शुभारम्भ

India, Cote d'Ivoire discuss strengthening collaboration in skill development

स्कूल टीचर्स के लिए NCERT का नया डिप्लोमा कोर्स, क्लास 6 से 8वीं शिक्षकों की लगेगी 280 दिन की क्लास
ताज़ा ख़बरें
- Prayagraj News: नई शिक्षा नीति के अनुरूप प्रशिक्षण शुरू
- छात्रों को नई शिक्षा नीति से रोजगार के अवसर बताए: कौशल विकास और स्वरोजगार पर जोर, 9वीं से 12वीं के छात्र हुए शामिल - Meetai(Hathras) News
- धौलाना में आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न: नई शिक्षा नीति के तहत बच्चों को प्राथमिक शिक्षा के लिए तैयार किया गया - Hasanpur(Dahaulana) News
- यूपी कौशल विकास मिशन के सर्टिफिकेट DigiLocker से होगा लिंक, अब प्रमाणपत्र दिखाकर नहीं ले सकेंगे रोजगार का लाभ - up skill certificates now on digilocker for easy verification
- अब व्यक्तिगत आयकर की गणना सीखेंगे कक्षा नौ के बच्चे, NCERT ने पहली बार स्कूली कोर्स में शामिल किया नया पाठ्यक्रम - class 9 students will now learn how to calculate personal income tax ncert
- गोड्डा में अदाणी कौशल विकास की नई शुरुआत, फिटर-मैकेनिकल और डाटा एंट्री के चार प्रशिक्षण बैच शुरू
- आईटीआई गंगेश्वरी में युवाओं को मिली कौशल विकास की जानकारी: केंद्र-राज्य की योजनाओं और रोजगार के अवसरों पर हुआ संवाद - Burawali(Gangeshwari) News
- Delhi University Avasar 2026: Over 7,000 students take part

