CBSE की स्कूलों को सलाह, बोर्ड परीक्षा 2027 के लिए LOC में नाम, विषय और फीस की गलती न करें स्कूल - cbse clarifies 2027 board exam loc and registration doubts
CBSE की स्कूलों को सलाह, बोर्ड परीक्षा 2027 के लिए LOC में नाम, विषय और फीस की गलती न करें स्कूल सीबीएसई ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 की बोर्ड परीक्षाओं के पंजीकरण और परीक्षार्थियों की सूची (एलओसी) प्रक्रिया पर स्कूलों की शं…

सौजन्य से:- Jagran
CBSE की स्कूलों को सलाह, बोर्ड परीक्षा 2027 के लिए LOC में नाम, विषय और फीस की गलती न करें स्कूल
सीबीएसई ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 की बोर्ड परीक्षाओं के पंजीकरण और परीक्षार्थियों की सूची (एलओसी) प्रक्रिया पर स्कूलों की शंकाएं दूर करने के लिए एक वेबिनार आयोजित किया।
HighLights
- सीबीएसई ने 2027 बोर्ड परीक्षाओं के पंजीकरण और एलओसी पर वेबिनार किया।
- छात्रों के व्यक्तिगत विवरण, विषय चयन, शुल्क पर स्कूलों को जानकारी दी।
- स्कूलों को सही जानकारी दर्ज करने और नियमों का पालन करने के निर्देश।
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 की बोर्ड परीक्षाओं को लेकर पंजीकरण और परीक्षार्थियों की सूची (एलओसी) प्रक्रिया को लेकर स्कूलों की शंकाएं दूर कीं।
बोर्ड की ओर से मंगलवार को द्वारका स्थित सीबीएसई इंटीग्रेटेड कार्यालय में रजिस्ट्रेशन और एलओसी की प्रासंगिकता विषय पर लाइव सवाल-जवाब वेबिनार आयोजित किया गया। इसमें विद्यार्थियों के व्यक्तिगत विवरण, विषयों के चयन, एलओसी में जानकारी भरने और शुल्क समेत विभिन्न मुद्दों पर स्कूलों के सवालों के जवाब दिए गए।
वेबिनार में सीबीएसई अधिकारियों ने प्रधानाचार्यों और शिक्षकों के सवालों के जवाब दिए। इनमें विद्यार्थियों के नाम समेत अन्य व्यक्तिगत विवरण में सुधार, विषयों के चयन और बदलाव, एलओसी के डाटा को जमा करने व सत्यापन, नौवीं और 11वीं के विद्यार्थियों के रजिस्ट्रेशन और शुल्क संबंधी प्रावधानों से जुड़े सवाल शामिल रहे।
32 हजार स्कूलों के विद्यार्थियों से जुड़ी प्रक्रिया
सीबीएसई ने 10वीं और 12वीं की 2027 बोर्ड परीक्षाओं के लिए एलओसी की प्रक्रिया शुरू कर दी है। वहीं, नौवीं और 11वीं के विद्यार्थियों के पंजीकरण की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी। यह प्रक्रिया देशभर के साथ 26 देशों में संचालित करीब 32 हजार सीबीएसई स्कूलों के विद्यार्थियों से जुड़ी है।
बोर्ड ने स्कूलों को पंजीकरण और एलओसी के दौरान विद्यार्थियों की जानकारी, खासकर व्यक्तिगत विवरण और विषयों के संयोजन की सही जानकारी दर्ज करने पर जोर दिया। शुल्क संबंधी नियमों का पालन करने के साथ विशेष आवश्यकता वाले बच्चों (सीडब्ल्यूएसएन) से जुड़े प्रविधानों को भी सही तरीके से लागू करने के निर्देश दिए गए।
स्टूडेंट्स और पैरेंट्स को समय पर मिले जानकारी
सीबीएसई ने स्कूलों से कहा कि विद्यार्थियों और अभिभावकों को समय पर आवश्यक जानकारी दी जाए और प्रक्रियागत समस्याओं का समाधान पहले ही कर लिया जाए। इससे विद्यार्थियों को परीक्षा की तैयारी के दौरान अनावश्यक प्रशासनिक परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा।
कार्यक्रम का सीधा प्रसारण सीबीएसई के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर किया गया। इसमें बड़ी संख्या में विद्यार्थी, अभिभावक और अन्य हितधारक शामिल हुए। वहीं, सीबीएसई से संबद्ध स्कूलों के 450 से अधिक प्रधानाचार्य और शिक्षकों ने द्वारका स्थित कार्यालय में प्रत्यक्ष रूप से भाग लिया।
बोर्ड ने विद्यार्थियों और स्कूलों को पंजीकरण, एलओसी और बोर्ड परीक्षा से जुड़ी प्रमाणिक जानकारी के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट नियमित रूप से देखने की सलाह दी।
यह भी पढ़ें- CBSE तीन भाषा नीति पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: क्लास 6 के बच्चों को राहत, नहीं देनी होगी बोर्ड परीक्षा
Powered by शिक्षा खबर Skillogy
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
विश्वविद्यालय ने रिजल्ट में अपडेट किया मार्कशीट सीरियल नंबर

बेसिक गणित वालों पर दोबारा परीक्षा का बोझ क्यों? नॉन मेडिकल की राह में बनी बाधा

MCC NEET Counselling 2026 Round 3 Seat Allotment Result OUT Today: PDF Link at mcc.nic.in

Noida News: बोर्ड परीक्षा से पहले कमजोर छात्रों की होगी पहचान, कमियां होंगी दूर

सीबीएसई ने बोर्ड परीक्षा के पंजीकरण और एलओसी प्रक्रिया पर वेबिनार किया

SI भर्ती परीक्षा फिर विवादों में, शहीद स्मारक पर धरना, आउट ऑफ पैटर्न पेपर पर भड़के अभ्यर्थी, कहा-दोबारा हो एग्जाम

RSSB Exam Calendar 2026-27 जारी, CET और 4 अन्य परीक्षाओं की डेट देखें

RSSB LDC Result 2026 जारी, रिजल्ट PDF, कट ऑफ और मेरिट लिस्ट डाउनलोड करें
ताज़ा ख़बरें
- CET 2026 : कर्मचारी चयन बोर्ड ने जारी किया संशोधित कैलेंडर, अक्टूबर में होने वाली परीक्षाएं अब दिसंबर और अगले साल होंगी
- UPSSSC जल्द जारी करेगा 10 भर्तियों के परिणाम: सितंबर-दिसंबर तक 24 हजार पदों के रिजल्ट घोषित होंगे, DV प्रक्रिया होगी शुरू - Prayagraj (Allahabad) News
- APO प्रारंभिक परीक्षा विवाद: इलाहाबाद हाई कोर्ट ने मुख्य परीक्षा का परिणाम घोषित करने पर लगाई रोक, फैसला सुरक्षित - allahabad hc stays apo mains exam result judgment reserved
- MBBS Seats 2026: नीट काउंसलिंग के बीच बढ़कर 1.40 लाख के पार हुई एमबीबीएस सीट्स, सबसे ज्यादा इन राज्यों में
- बीएसईबी बिहार बोर्ड अर्धवार्षिक रिजल्ट 2026-27 कक्षा 9 से 12 के लिए
- RSSB Exam Dates 2026: राजस्थान CET एग्जाम कब होगा? 5 परीक्षाओं की तारीखें जारी, देखें पूरा शेड्यूल
- HTET 2026: हरियाणा बोर्ड ने टीईटी एग्जाम नोटिफिकेशन की जारी, अभ्यर्थियों को तैयारी स्टार्ट करने की दी सलाह; आवेदन जल्द - htet 2026 haryana board releases tet exam notification advises candidates to start preparing applications open soon
- Telangana engineering colleges see rise in registrations for campus placements | Hyderabad News - The Times of India

