होम›एग्ज़ाम्स›बेसिक गणित वालों पर दोबारा परीक्षा का बोझ क्यों? नॉन मेडिकल की राह में बनी बाधा
एग्ज़ाम्स

बेसिक गणित वालों पर दोबारा परीक्षा का बोझ क्यों? नॉन मेडिकल की राह में बनी बाधा

बेसिक गणित वालों पर दोबारा परीक्षा का बोझ क्यों? नॉन मेडिकल की राह में बनी बाधा हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ ने सरकार और स्कूल शिक्षा बोर्ड से नियम में बदलाव की उठाई मांग. By ETV Bharat Himachal Pradesh Team Published : S…

29 सितंबर 2026 को 03:02 pm बजे
बेसिक गणित वालों पर दोबारा परीक्षा का बोझ क्यों? नॉन मेडिकल की राह में बनी बाधा

सौजन्य से:- etvbharat.com

बेसिक गणित वालों पर दोबारा परीक्षा का बोझ क्यों? नॉन मेडिकल की राह में बनी बाधा

हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ ने सरकार और स्कूल शिक्षा बोर्ड से नियम में बदलाव की उठाई मांग.

By ETV Bharat Himachal Pradesh Team

Published : September 29, 2026 at 7:51 PM IST

शिमला: कक्षा दसवीं में गणित का आधारभूत स्तर पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए कक्षा 11वीं में नॉन मेडिकल वर्ग चुनने की राह आसान करने की मांग उठी है. हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ ने ऐसे विद्यार्थियों को नॉन मेडिकल में प्रवेश के लिए गणित की परीक्षा दोबारा देने की अनिवार्यता से छूट देने की मांग प्रदेश सरकार और हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड से की है.

हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष विनोद सूद ने कहा, "विद्यार्थियों को उनकी रुचि, योग्यता और भविष्य की आकांक्षाओं के अनुसार विषय चुनने का अवसर मिलना चाहिए. यदि किसी विद्यार्थी ने दसवीं तक गणित का आधारभूत स्तर पढ़ा है और 11वीं में नॉन मेडिकल लेना चाहता है, तो केवल विषय चयन की पात्रता पूरी करने के लिए उसे दोबारा गणित की परीक्षा देने के लिए बाध्य करना अतिरिक्त शैक्षणिक दबाव पैदा करता है".

उन्होंने कहा कि ऐसे विद्यार्थियों को 11वीं में गणित पढ़ाने से पहले विद्यालय स्तर पर पुनर्बलन और सेतु पाठ्यक्रम के माध्यम से आवश्यक तैयारी करवाई जा सकती है. गणितीय दक्षता का आकलन भी 11वीं में किया जा सकता है. इसलिए दसवीं की परीक्षा दोबारा करवाना ही एकमात्र विकल्प नहीं होना चाहिए.

महासंघ के प्रांत मीडिया प्रमुख शशि शर्मा ने कहा, "वर्तमान शिक्षा व्यवस्था में विषय चयन को अधिक लचीला बनाने की जरूरत है. बेसिक गणित के साथ दसवीं पास करने वाले विद्यार्थी यदि आगे चलकर नॉन मेडिकल में जाना चाहते हैं तो उन्हें केवल पुराने विषय स्तर के आधार पर आगे बढ़ने से नहीं रोका जाना चाहिए".

उन्होंने सरकार, शिक्षा विभाग और स्कूल शिक्षा बोर्ड से इस प्रावधान की व्यापक समीक्षा कर सरल और व्यावहारिक व्यवस्था लागू करने का आग्रह किया. महासंघ ने मांग की कि बेसिक गणित पढ़ चुके विद्यार्थियों को नॉन मेडिकल वर्ग चुनने के लिए दोबारा परीक्षा देने से छूट दी जाए और इस संबंध में स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए जाएं. इससे ग्रामीण और दूरदराज क्षेत्रों के विद्यार्थियों को भी अपनी रुचि के अनुसार विषय चुनने का समान अवसर मिल सकेगा.

बेसिक और स्टैंडर्ड गणित का नियम

दसवीं में बेसिक गणित लेने वाले विद्यार्थियों के लिए 11वीं में गणित चुनने के नियम बोर्ड के अनुसार अलग हो सकते हैं.

स्टैंडर्ड गणित: 11वीं में नॉन मेडिकल/पीसीएम में गणित लेने के लिए सामान्य तौर पर दसवीं में स्टैंडर्ड स्तर की गणित की पात्रता महत्वपूर्ण होती है.

बेसिक गणित: बेसिक गणित उन विद्यार्थियों के लिए निर्धारित है, जो आगे उच्च कक्षाओं में गणित को मुख्य विषय के रूप में नहीं लेना चाहते.

दोबारा परीक्षा: हिमाचल बोर्ड की व्यवस्था में बेसिक गणित वाले विद्यार्थियों को नॉन मेडिकल में जाने के लिए स्टैंडर्ड गणित की पात्रता हासिल करने के लिए संबंधित परीक्षा/इम्प्रूवमेंट या कम्पार्टमेंट व्यवस्था का सहारा लेना पड़ सकता है.

सीबीएसई में राहत: सीबीएसई से संबद्ध स्कूलों में लागू विशेष प्रावधानों के तहत कुछ सत्रों में बेसिक गणित के साथ दसवीं पास विद्यार्थियों को 11वीं में गणित लेने की अनुमति दी गई है. इसमें स्कूल के प्रधानाचार्य की अनुमति और विद्यार्थी की गणित पढ़ने की क्षमता का आकलन महत्वपूर्ण है.

महासंघ की मांग: दोनों व्यवस्थाओं को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थियों को दोबारा बोर्ड परीक्षा देने के बजाय सेतु पाठ्यक्रम, अतिरिक्त अभ्यास और विद्यालय स्तर पर दक्षता आकलन का विकल्प दिया जाए.

ये भी पढ़ें: ऑपरेशन के बाद मरीज के पेट में ही छोड़ दी सर्जिकल सामग्री, दो डॉक्टरों पर कसा शिकंजा

Powered by शिक्षा खबर Skillogy

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
विश्वविद्यालय ने रिजल्ट में अपडेट किया मार्कशीट सीरियल नंबर
एग्ज़ाम्स

विश्वविद्यालय ने रिजल्ट में अपडेट किया मार्कशीट सीरियल नंबर

CBSE की स्कूलों को सलाह, बोर्ड परीक्षा 2027 के लिए LOC में नाम, विषय और फीस की गलती न करें स्कूल
 - cbse clarifies 2027 board exam loc and registration doubts
एग्ज़ाम्स

CBSE की स्कूलों को सलाह, बोर्ड परीक्षा 2027 के लिए LOC में नाम, विषय और फीस की गलती न करें स्कूल - cbse clarifies 2027 board exam loc and registration doubts

MCC NEET Counselling 2026 Round 3 Seat Allotment Result OUT Today: PDF Link at mcc.nic.in
एग्ज़ाम्स

MCC NEET Counselling 2026 Round 3 Seat Allotment Result OUT Today: PDF Link at mcc.nic.in

Noida News: बोर्ड परीक्षा से पहले कमजोर छात्रों की होगी पहचान, कमियां होंगी दूर
एग्ज़ाम्स

Noida News: बोर्ड परीक्षा से पहले कमजोर छात्रों की होगी पहचान, कमियां होंगी दूर

सीबीएसई ने बोर्ड परीक्षा के पंजीकरण और एलओसी प्रक्रिया पर वेबिनार किया
एग्ज़ाम्स

सीबीएसई ने बोर्ड परीक्षा के पंजीकरण और एलओसी प्रक्रिया पर वेबिनार किया

SI भर्ती परीक्षा फिर विवादों में, शहीद स्मारक पर धरना, आउट ऑफ पैटर्न पेपर पर भड़के अभ्यर्थी, कहा-दोबारा हो एग्जाम
एग्ज़ाम्स

SI भर्ती परीक्षा फिर विवादों में, शहीद स्मारक पर धरना, आउट ऑफ पैटर्न पेपर पर भड़के अभ्यर्थी, कहा-दोबारा हो एग्जाम

RSSB Exam Calendar 2026-27 जारी, CET और 4 अन्य परीक्षाओं की डेट देखें
एग्ज़ाम्स

RSSB Exam Calendar 2026-27 जारी, CET और 4 अन्य परीक्षाओं की डेट देखें

RSSB LDC Result 2026 जारी, रिजल्ट PDF, कट ऑफ और मेरिट लिस्ट डाउनलोड करें
एग्ज़ाम्स

RSSB LDC Result 2026 जारी, रिजल्ट PDF, कट ऑफ और मेरिट लिस्ट डाउनलोड करें

ताज़ा ख़बरें