Govt Scholarship 2026: 7वीं पास बच्चों को ₹48000 की स्कॉलरशिप देगी दिल्ली सरकार, आवेदन शुरू, बस ये है शर्त
Delhi Govt NMMSS Scholarship 2026: 7वीं पास स्टूडेंट्स के लिए दिल्ली सरकार की स्कॉलरशिप पाने का सुनहरा मौका है। NMMSS 2026 की आवेदन प्रक्रिया 5 अक्टूबर तक चलेगी और परीक्षा दिसंबर में होगी। इस परीक्षा के माध्यम से चयनित ग…

सौजन्य से:- Navbharat Times
Delhi Govt NMMSS Scholarship 2026: 7वीं पास स्टूडेंट्स के लिए दिल्ली सरकार की स्कॉलरशिप पाने का सुनहरा मौका है। NMMSS 2026 की आवेदन प्रक्रिया 5 अक्टूबर तक चलेगी और परीक्षा दिसंबर में होगी। इस परीक्षा के माध्यम से चयनित गरीब परिवारों के होनहार बच्चों को आगे की पढ़ाई के लिए हर महीने 1000 रुपये की स्कॉलरशिप दी जाएगी।
Scholarship for School Students | NMMSS 2026: दिल्ली सरकार गरीब परिवारों के होनहार बच्चों की आर्थिक सहायता के लिए स्कॉलरशिप देगी। 7वीं पास स्टूडेंट्स जो वर्तमान में 8वीं क्लास में पढ़ रहे हैं, उनके लिए आवेदन करने का सुनहार मौका है। आवेदन ऑनलाइन जमा होंगे। इसकी प्रक्रिया पहले ही शुरू हो चुकी है, जो 5 अक्टूबर 2026 तक चलेगी।
NMMS स्कॉलरशिप क्या है?
NMMSS की फुल फॉर्म नेशनल मीन्स-कम-मेरिट स्कॉलरशिप स्कीम है। यह स्कॉलरशिप स्कीम दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय (DoE) द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के मेधावी छात्रों को 8वीं क्लास के बाद आर्थिक सहायत के लिए मई 2008 में शुरू की गई थी। इस स्कॉलरशिप का उद्देश्य छात्रों को प्रोत्साहित करना और बीच में स्कूल छोड़ने से रोकना है।
7वीं पास स्टूडेंट्स को मिलेगी 48000 रुपये की स्कॉलरशिप
चयनित छात्रों को हर महीने 1000 रुपये यानी सालाना 12000 रुपये की स्कॉलरशिप मिलती है। यह स्कॉलरशिप 9वीं क्लास से शुरू होती है और 12वीं क्लास की पढ़ाई पूरी होने तक दी जाती है। इस लिहाज से स्कॉलरशिप की पूरी अवधि की दौरान छात्रों को कुल 48000 रुपये दिए जाते हैं। हालांकि, इस स्कॉलरशिप स्कीम की कुछ पात्रता और योग्यताओं की शर्तें पूरा करना जरूरी है। इसके बाद भी आर्थिक मदद का फायदा मिल सकता है।
NMMSS 2026 eligibility: स्कॉलरशिप के लिए आवेदन की शर्तें
यह परीक्षा उन छात्रों के लिए है जो 7वीं पास हैं और अभी दिल्ली सरकार (NCT) के तहत सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और स्थानीय निकाय स्कूलों में कक्षा 8 में पढ़ रहे हैं।
जनरल और OBC कैटेगरी के छात्रों के लिए 2025-26 शैक्षणिक सत्र में कक्षा 7 में कम से कम 55% अंक होना जरूरी है।
SC, ST और दिव्यांग कैटेगरी के छात्रों के 7वीं क्लास में कम से कम 50% नंबर होने चाहिए।
इस स्कीम के तहत आय की सीमा भी तय की गई है। सभी स्रोतों से परिवार की सालाना आय 3.5 लाख रुपये से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
चुने गए उम्मीदवारों को आवेदन जमा करते समय एक वैध आय प्रमाण पत्र देना होगा। यह प्रमाण पत्र SDM या तहसीलदार द्वारा जारी किया जाना चाहिए।
चयन प्रक्रिया
योग्य छात्रों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर होता है। NMMSS परीक्षा में दो पेपर होंगे-मेंटल एबिलिटी टेस्ट (MAT) और स्कॉलास्टिक एप्टीट्यूड टेस्ट (SAT)। हर पेपर में 90 सवाल और 90 अंक होंगे। परीक्षा में कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी।
एग्जाम पैटर्न
क्वालीफाईंग मार्क्स
जनरल और OBC कैटेगरी के कैंडिडेट्स को स्कॉलरशिप के लिए क्वालिफाई करने के लिए MAT और SAT दोनों में कम से कम 40% मार्क्स लाने होंगे। वहीं SC, ST और दिव्यांग कैंडिडेट्स के लिए हर पेपर में कम से कम 32% मार्क्स लाना जरूरी है।
एग्जाम कब होगा?
दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय (DoE) ने नेशनल मीन्स-कम-मेरिट स्कॉलरशिप स्कीम (NMMSS) परीक्षा 2026 का शेड्यूल जारी कर दिया है। कक्षा 8 के छात्रों के लिए स्कॉलरशिप परीक्षा 5 दिसंबर 2026 (संभावित) को आयोजित की जाएगी। स्कूलों को निर्देश दिया गया है कि वे परीक्षा से एक दिन पहले, यानी 4 दिसंबर, 2026 को या उससे पहले हर स्टूडेंट को एडमिट कार्ड की दो कॉपी दें। एडमिट कार्ड के साथ स्टूडेंट की फोटो चिपकाना और उसे अटेस्ट करवाना जरूरी है।
कैसे करें अप्लाई?
स्टूडेंट्स खुद आवेदन नहीं कर सकते, स्कूलों के जरिए रजिस्ट्रेशन किया जाता है। स्कूल प्रमुख (HoS) दिल्ली शिक्षा निदेशालय की ऑफिशियल वेबसाइट edudel.nic.in पर अपने स्कूल की लॉगिन ID और पासवर्ड का इस्तेमाल करके योग्य स्टूडेंट्स का रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
5 अक्टूबर तक चलेंगे आवेदन
आवेदन प्रक्रिया 9 सितंबर से शुरू हो गई है और योग्य छात्र परीक्षा के लिए 5 अक्टूबर, 2026 तक रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। स्कूलों को यह पक्का करने का निर्देश दिया गया है कि रजिस्ट्रेशन फॉर्म में भरी गई जानकारी कैंडिडेट की आधार-बेस्ड जानकारी से मेल खाती हो, जिसमें स्टूडेंट का नाम, जन्म तिथि और पिता का नाम शामिल है। सबमिशन से पहले जरूर चेक करें कि सभी एकेडमिक, इनकम और आधार से जुड़ी जानकारी सही हो।
लेखक के बारे मेंअमन कुमारअमन कुमार, डिजिटल में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में नवभारतटाइम्स.कॉम में प्रिंसिपल डिजिटल कंटेंट प्रॉड्यूसर पद पर हैं। शिक्षा और रोजगार जगत की खबरों के अनुभवी लेखक अमन को न्यूज वर्ल्ड में करीब 10 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है। वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं। साल 2015 में साधना न्यूज चैनल से अपने करियर की शुरुआत करते हुए टीवी चैनल आउटपुट डेस्क और 'मानव को शांति कहां' मासिक पत्रिका से लेखन शैली को समझा। इसके बाद लाइव न्यूज हिंदी (लाइव इंडिया), जनसत्ता.कॉम, आजतक जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में रहकर ग्राउंड रिपोर्टिंग के साथ वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे। कई साल के अनुभव से अमन पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं। अमन रिपोर्ट्स बेस्ड, सटीक और विश्वसनीय जानकारियों को पाठकों तक पहुंचाने में विश्वास रखते हैं। उनकी प्राथमिकता यूजर्स तक सही जानकारी को सरल शब्दों में समझाना रही है।
अमन, शिक्षा और रोजगार से जुड़े विषयों जैसे स्कूल-कॉलेज एडमिशन, बोर्ड परीक्षा, प्रवेश परीक्षा, सरकारी नौकरी, सरकारी रिजल्ट, कॉम्पिटिटिव एग्जाम, करियर टिप्स एंड ऑप्शंस, करेंट अफेयर्स, जनरल नॉलेज, सक्सेस स्टोरीज समेत कई टॉपिक्स पर गहरी सोच और समझ के साथ व्यापक कवरेज करते हैं। टीचर्स, प्रोफेसर्स, एक्सपर्ट्स, करियर काउंसलर की सलाह और टिप्स के जरिए स्कूल की खबरों से लेकर IIT-JEE, NEET, GATE, CLAT, CUET जैसे नेशनल लेवल एंट्रेंस एग्जाम से जुड़े विषयों पर काम करते हैं। इसके अलावा एसससी, यूपीएससी, बैंक, पुलिस समेत भारत और राज्य स्तर की सरकारी नौकरियों के बारे में विस्तार और गहराई से लिखते हैं।
गवर्नमेंट जॉब, प्राइवेट जॉब, स्कूल एजुकेशन से लेकर हायर एजुकेशन तक की फील्ड में काम करते हुए अमन ने भारत के प्रमुख शिक्षा बोर्ड CBSE के एग्जाम कंट्रोलर डॉ. संयम भारद्वाज, दिल्ली यूनिवर्सिटी की डीन ऑफ एडमिशन्स प्रोफेसर हनीत गांधी और यूजीसी के पूर्व अध्यक्ष प्रो. एम. जगदीश कुमार का खास इंटरव्यू कर स्टूडेंट्स के लिए क्वालिटी कंटेंट वाले ऑथेंटिक आर्टिकल्स लिखे हैं। इसके अलावा ABVP और NSUI जैसे छात्र संगठनों के प्रवक्ताओं का इंटरव्यू लिया है। सीबीएसई, रीट, नीट, यूपीएससी जैसी परीक्षाओं में अच्छा प्रदर्शन करने वाले टॉपर्स से बातचीत कर रिपोर्ट तैयार करते रहे हैं। ताकि उनके टिप्स और सलाह से बाकी युवाओं के करियर को बेहतर बनाने में मदद मिल सके।
दिल्ली में जन्मे अमन कुमार की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है। इसके बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में B.A. ऑनर्स की डिग्री हासिल की। फिर डीयू के साउथ कैंपस से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया। उसके बाद गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, हिसार से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है। ये डिग्रियां अमन को हिंदी पत्रकारिता की वो एक्सपर्टीज देती हैं जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल (5 Ws+1H) यानी क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के पैमानों के आधार पर न्यूज राइटिंग के लिए जरूरी हैं... और पढ़ें
कन्वर्सेशन शुरू करें
Educationकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by शिक्षा खबर Skillogy
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
UK Scholarships: ब्रिटेन में पढ़ने के लिए मिलेगा ₹2.50 लाख महीना, भारतीयों को ब्रिटिश सरकार दे रही स्कॉलरशिप

Scholarship: ₹15 लाख तक की स्कॉलरशिप दे रहा है SBI, 9वीं पास भी भरें फॉर्म, आवेदन की लास्ट डेट नजदीक

Scholarship Alert: हर साल मिलेंगे ₹9 लाख रुपये, सुंदर शहर में पढ़ने के लिए सशर्त मिल रही स्कॉलरशिप

भारतीय छात्रों के लिए यूके में पढ़ाई | फीस, विश्वविद्यालय और छात्रवृत्तियां

MARIHE Scholarship: 3 देशों में घूमकर पढ़ें, फीस माफ, ₹1.5 लाख स्टाइपेंड भी, भारतीयों को मिल रही ये स्कॉलरशिप

भारतीय छात्रों के लिए फ्रांस में अध्ययन: शीर्ष विश्वविद्यालय, शुल्क, छात्रवृत्ति और आवेदन प्रक्रिया

भारतीय छात्रों के लिए स्पेन में अध्ययन: शीर्ष विश्वविद्यालय, शुल्क, छात्रवृत्ति और आवेदन प्रक्रिया

Canada Scholarship 2026: ₹1.50 लाख महीना स्टाइपेंड देकर पढ़ने बुला रहा कनाडा, मिला तो PG की फीस भी नहीं देनी
ताज़ा ख़बरें
- विदेश में पढ़ाई का मौका, UK की Chevening Scholarship 2027-28 के आवेदन शुरू
- Scholarship Alert: ब्रिटिश यूनिवर्सिटी का भारतीयों को ऑफर, पढ़ने आओ और स्कॉलरशिप पाओ, जानें क्या आप एलिजिबल हैं
- MEXT Scholarship: भारतीयों को फ्री में पढ़ने बुला रहा जापान, फ्लाइट टिकट और स्टाइपेंड भी देगा, जानिए शर्तें
- PhD Scholarship: फ्री में PhD करने भारतीयों को बुला रहा न्यूजीलैंड, ₹17 लाख स्टाइपेंड भी देगा, कहां करें अप्लाई
- NOS Scholarship: सरकारी खर्चे पर विदेश पढ़ने भेज रहा भारत, कौन ले सकता है फायदा? चेक करें पूरी डिटेल
- Study in Australia Scholarship: भारतीयों को ₹27.50 लाख की स्कॉलरशिप दे रही सिडनी यूनिवर्सिटी, रखीं 2 शर्तें
- पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए आवेदन शुरू: SC-ST और OBC छात्रों को मिलेगा लाभ, 1 अगस्त से नए आवेदकों का होगा पंजीयन - Raipur News
- Over 13,000 schools being revamped under PM SHRI scheme; 20 lakh students to benefit

