होमस्कॉलरशिपMARIHE Scholarship: 3 देशों में घूमकर पढ़ें, फीस माफ, ₹1.5 लाख स्टाइपेंड भी, भारतीयों को मिल रही ये स्कॉलरशिप
स्कॉलरशिप

MARIHE Scholarship: 3 देशों में घूमकर पढ़ें, फीस माफ, ₹1.5 लाख स्टाइपेंड भी, भारतीयों को मिल रही ये स्कॉलरशिप

Study in Europe on Scholarship: यूरोप में कई सारे ऐसे संस्थान हैं, जो भारतीय छात्रों को अपने यहां पढ़ने के लिए स्कॉलरशिप देते हैं। इन स्कॉलरशिप की सबसे अच्छी बात ये होती है कि ये फुली-फंडेड दिए जाते हैं। आज हम ऐसी ही एक…

3 सितंबर 2026 को 05:29 am बजे
MARIHE Scholarship: 3 देशों में घूमकर पढ़ें, फीस माफ, ₹1.5 लाख स्टाइपेंड भी, भारतीयों को मिल रही ये स्कॉलरशिप

सौजन्य से:- Navbharat Times

Study in Europe on Scholarship: यूरोप में कई सारे ऐसे संस्थान हैं, जो भारतीय छात्रों को अपने यहां पढ़ने के लिए स्कॉलरशिप देते हैं। इन स्कॉलरशिप की सबसे अच्छी बात ये होती है कि ये फुली-फंडेड दिए जाते हैं। आज हम ऐसी ही एक स्कॉलरशिप के बारे में जानेंगे।

MARIHE Scholarship 2027 : क्या आप यूरोप में घूमना भी चाहते हैं और मास्टर्स करने का भी मन है? अगर आपका जवाब हां है, तो फिर आपके लिए गुड न्यूज है। आमतौर पर स्टूडेंट जब किसी एक देश में एडमिशन लेता है, तो उसे पूरा कोर्स वहीं खत्म करना पड़ता है। हालांकि, 'इरास्मस मुंडस MARIHE' (मास्टर इन रिसर्च एंड इनोवेशन इन हायर एजुकेशन) स्कॉलरशिप आपको 3 देशों में पढ़ाई करने का मौका देती है। आप इन देशों में आराम से घूम भी सकते हैं।

Study Abroad 2025: PR, नौकरी और कम फीस भारतीय छात्रों के लिए ये देश है बेस्ट!

अगर आप हायर एजुकेशन की फील्ड में एक लीडर या बदलाव लाने की चाहत रखते हैं, तो फिर इरास्मस मुंडस MARIHE स्कॉलरशिप आपके लिए बिल्कुल परफेक्ट है। इस स्कॉलरशिप के जरिए स्टूडेंट्स इंस्टीट्यूशनल रिसर्च (ऑस्ट्रिया), लीडरशिप और मैनेजमेंट (जर्मनी), लर्निंग और टीचिंग (हंगरी) या पॉलिसी एनालिसिस (पुर्तगाल) जैसे खास क्षेत्रों में स्पेशलाइजेशन कर सकते हैं। आइए इरास्मस मुंडस MARIHE स्कॉलरशिप के बारे में डिटेल से जानते हैं।

MARIHE प्रोग्राम क्या है?

MARIHE एक दो वर्षीय फुल-टाइम इंटरनेशनल मास्टर प्रोग्राम है। इसे खास तौर पर उन लोगों के लिए डिजाइन किया गया है, जो हायर एजुकेशन, रिसर्च और इनोवेशन की फील्ड में करियर बनाने की चाहत रखते हैं। यह प्रोग्राम ऑस्ट्रिया, चीन, फिनलैंड, जर्मनी, हंगरी, भारत और पुर्तगाल जैसे देशों की यूनिवर्सिटी का एक गठबंधन है। यह यूरोपीय संघ द्वारा फंडेड, दो साल का एक बेहद चुनिंदा इरास्मस मुंडस जॉइंट मास्टर्स प्रोग्राम है।

स्टूडेंट के पास किसी भी सब्जेक्ट में 3 साल की मास्टर्स डिग्री होनी चाहिए।

एजुकेशन, सोशल साइंस या इकोनॉमिक्स जैसे सब्जेक्ट की पढ़ाई करने वाले स्टूडेंट्स को प्राथमिकता मिलेगी।

स्टूडेंट को अच्छी तरह से अंग्रेजी आनी चाहिए। इसके लिए TOEFL/IELTS स्कोर दिखाना जरूरी है।

स्कॉलरशिप आवेदन करने के लिए यह शर्त पूरी करनी होगी कि पिछले 5 वर्षों में कम से कम 12 महीने किसी 'यूरोपीय प्रोग्राम देश' में पढ़ाई या काम किया हो।

आवेदक का हायर एजुकेशन फील्ड में आगे बढ़ने के लिए अत्यधिक प्रेरित और उत्साहित होना जरूरी है।

इस स्कॉलरशिप के लिए अप्लाई करने की आखिरी तारीख 21 सितंबर 2026 है। ये एक काफी ज्यादा कॉम्पिटेटिव स्कॉलरशिप है, जिसके लिए पहले अपने डॉक्यूमेंट्स तैयार कर लें और फिर अप्लाई करें। आवेदन प्रक्रिया के लिए आप MARIHE की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं। इस प्रोग्राम की खासियत यह है कि इससे न सिर्फ आपकी पढ़ाई के लिए फंड मिलता है, बल्कि आपको अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक प्रोफेशनल नेटवर्क भी प्रदान करता है जो आपके करियर को एक नई दिशा दे सकता है।

लेखक के बारे मेंअनवर अंसारीअनवर अंसारी, नवभारत टाइम्स डिजिटल में बतौर कंसल्टेंट काम कर रहे हैं। वह पिछले एक साल से विदेश में पढ़ाई, नौकरी, फॉरेन यूनिवर्सिटीज में एडमिशन और वीजा संबंधी खबरें कवर कर रहे हैं। इससे पहले अनवर ने अमर उजाला, टीवी9 भारतवर्ष और एबीपी न्यूज जैसे संस्थानों में काम किया है। वे नेशनल और इंटरनेशनल न्यूज पर काम कर चुके हैं। देश-विदेश से जुड़ी घटनाओं पर लिखने के अलावा उन्हें डिफेंस और नॉलेज स्टोरीज लिखने का भी अनुभव है। अनवर ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में ग्रेजुएशन किया है।... और पढ़ें

कन्वर्सेशन शुरू करें

Educationकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर

Powered by शिक्षा खबर Skillogy

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
Govt Scholarship 2026: 7वीं पास बच्चों को ₹48000 की स्कॉलरशिप देगी दिल्ली सरकार, आवेदन शुरू, बस ये है शर्त
स्कॉलरशिप

Govt Scholarship 2026: 7वीं पास बच्चों को ₹48000 की स्कॉलरशिप देगी दिल्ली सरकार, आवेदन शुरू, बस ये है शर्त

UK Scholarships: ब्रिटेन में पढ़ने के लिए मिलेगा ₹2.50 लाख महीना, भारतीयों को ब्रिटिश सरकार दे रही स्कॉलरशिप
स्कॉलरशिप

UK Scholarships: ब्रिटेन में पढ़ने के लिए मिलेगा ₹2.50 लाख महीना, भारतीयों को ब्रिटिश सरकार दे रही स्कॉलरशिप

Scholarship: ₹15 लाख तक की स्कॉलरशिप दे रहा है SBI, 9वीं पास भी भरें फॉर्म, आवेदन की लास्ट डेट नजदीक
स्कॉलरशिप

Scholarship: ₹15 लाख तक की स्कॉलरशिप दे रहा है SBI, 9वीं पास भी भरें फॉर्म, आवेदन की लास्ट डेट नजदीक

Scholarship Alert: हर साल मिलेंगे ₹9 लाख रुपये, सुंदर शहर में पढ़ने के लिए सशर्त मिल रही स्कॉलरशिप
स्कॉलरशिप

Scholarship Alert: हर साल मिलेंगे ₹9 लाख रुपये, सुंदर शहर में पढ़ने के लिए सशर्त मिल रही स्कॉलरशिप

भारतीय छात्रों के लिए यूके में पढ़ाई | फीस, विश्वविद्यालय और छात्रवृत्तियां
स्कॉलरशिप

भारतीय छात्रों के लिए यूके में पढ़ाई | फीस, विश्वविद्यालय और छात्रवृत्तियां

भारतीय छात्रों के लिए फ्रांस में अध्ययन: शीर्ष विश्वविद्यालय, शुल्क, छात्रवृत्ति और आवेदन प्रक्रिया
स्कॉलरशिप

भारतीय छात्रों के लिए फ्रांस में अध्ययन: शीर्ष विश्वविद्यालय, शुल्क, छात्रवृत्ति और आवेदन प्रक्रिया

भारतीय छात्रों के लिए स्पेन में अध्ययन: शीर्ष विश्वविद्यालय, शुल्क, छात्रवृत्ति और आवेदन प्रक्रिया
स्कॉलरशिप

भारतीय छात्रों के लिए स्पेन में अध्ययन: शीर्ष विश्वविद्यालय, शुल्क, छात्रवृत्ति और आवेदन प्रक्रिया

Canada Scholarship 2026: ₹1.50 लाख महीना स्टाइपेंड देकर पढ़ने बुला रहा कनाडा, मिला तो PG की फीस भी नहीं देनी
स्कॉलरशिप

Canada Scholarship 2026: ₹1.50 लाख महीना स्टाइपेंड देकर पढ़ने बुला रहा कनाडा, मिला तो PG की फीस भी नहीं देनी

ताज़ा ख़बरें