PhD Scholarship: फ्री में PhD करने भारतीयों को बुला रहा न्यूजीलैंड, ₹17 लाख स्टाइपेंड भी देगा, कहां करें अप्लाई
PhD in New Zealand: दुनिया के कई सारे देशों में PhD करने के लिए स्कॉलरशिप दी जाती है। ज्यादातर स्टूडेंट्स को इस बारे में जानकारी नहीं होती है, जिस वजह से वे समय रहते इसके लिए अप्लाई भी नहीं कर पाते हैं। आज हम आपको ऐसी ही…

सौजन्य से:- Navbharat Times
PhD in New Zealand: दुनिया के कई सारे देशों में PhD करने के लिए स्कॉलरशिप दी जाती है। ज्यादातर स्टूडेंट्स को इस बारे में जानकारी नहीं होती है, जिस वजह से वे समय रहते इसके लिए अप्लाई भी नहीं कर पाते हैं। आज हम आपको ऐसी ही एक स्कॉलरशिप के बारे में बताएंगे।
Wellington Doctoral Scholarship: क्या आप विदेश में रिसर्च करने का प्लान कर रहे हैं, ताकि आपका करियर आसमान की ऊंचाइयों पर पहुंच जाए? अगर आपका जवाब हां है, तो फिर आपके पास दुनिया के सबसे खूबसूरत देशों में से एक न्यूजीलैंड में फ्री में रिसर्च करने का मौका है। यहां की विक्टोरिया यूनिवर्सिटी ऑफ वेलिंगटन ने 'वेलिंगटन डॉक्टोरल स्कॉलरशिप' का ऐलान किया है, जिसके जरिए भारतीय छात्र न्यूजीलैंड जाकर फ्री में PhD कर सकते हैं।
Study Abroad 2025: PR, नौकरी और कम फीस भारतीय छात्रों के लिए ये देश है बेस्ट!
फ्री में PhD की बात इसलिए कही जा रही है, क्योंकि भारतीयों को स्टाइपेंड के साथ-साथ ट्यूशन फीस देने की भी जरूरत नहीं है। वेलिंगटन डॉक्टोरल स्कॉलरशिप उन स्टूडेंट्स के लिए है, जो रिसर्च फील्ड में कुछ बड़ा करने की योजना रखते हैं। स्कॉलरशिप के जरिए आप आराम से न्यूजीलैंड में रह सकते हैं और अपनी PhD पूरी कर सकते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि स्कॉलरशिप के तहत क्या-क्या मिलेगा और इसके लिए शर्तें क्या रखी गई हैं।
वेलिंगटन डॉक्टोरल स्कॉलरशिप के फायदे
विक्टोरिया यूनिवर्सिटी ऑफ वेलिंगटन में दी जा रही स्कॉलरशिप पूरी तरह से फुली-फंडेड है। इसका मकसद यूनिवर्सिटी में PhD के लिए आ रहे स्टूडेंट्स की आर्थिक मदद करना है। भारतीय छात्र भी इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं और विदेश में PhD करने के अपने सपने को पूरा कर सकते हैं। स्कॉलरशिप के तहत स्टूडेंट्स को निम्नलिखित फायदे मिलेंगे:
हर साल 32 हजार न्यूजीलैंड डॉलर (लगभग 17.33 लाख रुपये) स्टाइपेंड दिया जाएगा।
विक्टोरिया यूनिवर्सिटी ऑफ वेलिंगटन में PhD की पूरी ट्यूशन फीस माफ होगी।
स्टूडेंट्स को 3 सालों तक ये आर्थिक सहायता मिलती रहेगी।
स्कॉलरशिप के लिए शर्तें क्या हैं?
अकेडमिक शर्त: आवेदक का अकेडमिक रिकॉर्ड अच्छा होना चाहिए। उसके पास अकेडमिक रेफरेंस भी होना चाहिए।
रिसर्च क्षमता: आवेदक के पास हाई-क्वालिटी रिसर्च की क्षमता होनी चाहिए। अच्छे जर्नल्स में प्रकाशित रिपोर्ट्स के आधार पर प्राथमिकता मिल सकती है।
पहली डॉक्टरेट: इस स्कॉलरशिप को सिर्फ उन्हीं लोगों के लिए डिजाइन किया गया है, जो पहली बार PhD करने वाले हैं।
एनरोलमेंट: आवेदक या तो फुल-टाइम PhD के लिए अप्लाई कर रहा हो या यूनिवर्सिटी में PhD शुरू कर चुका हो।
स्कॉलरशिप आवेदन के लिए सबसे पहले विक्टोरिया यूनिवर्सिटी ऑफ वेलिंगटन की 'फैकल्टी ऑफ ग्रेजुएट रिसर्च' की वेबसाइट पर जाना होगा। यहां स्कॉलरशिप से जुड़ी सारी डिटेल्स ध्यान से पढ़ें और यहां से ही अप्लाई करना है। अकेडमिक रिकॉर्ड यानी स्कूल से लेकर कॉलेज तक की डिग्री और मार्कशीट अपने पास रखें, ताकि जरूरत पड़ने पर उन्हें अपलोड किया जा सके। इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 1 जुलाई है।
लेखक के बारे मेंअनवर अंसारीअनवर अंसारी, नवभारत टाइम्स डिजिटल में बतौर कंसल्टेंट काम कर रहे हैं। वह पिछले एक साल से विदेश में पढ़ाई, नौकरी, फॉरेन यूनिवर्सिटीज में एडमिशन और वीजा संबंधी खबरें कवर कर रहे हैं। इससे पहले अनवर ने अमर उजाला, टीवी9 भारतवर्ष और एबीपी न्यूज जैसे संस्थानों में काम किया है। वे नेशनल और इंटरनेशनल न्यूज पर काम कर चुके हैं। देश-विदेश से जुड़ी घटनाओं पर लिखने के अलावा उन्हें डिफेंस और नॉलेज स्टोरीज लिखने का भी अनुभव है। अनवर ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में ग्रेजुएशन किया है।... और पढ़ें
कन्वर्सेशन शुरू करें
Educationकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by शिक्षा खबर Skillogy
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
Govt Scholarship 2026: 7वीं पास बच्चों को ₹48000 की स्कॉलरशिप देगी दिल्ली सरकार, आवेदन शुरू, बस ये है शर्त

UK Scholarships: ब्रिटेन में पढ़ने के लिए मिलेगा ₹2.50 लाख महीना, भारतीयों को ब्रिटिश सरकार दे रही स्कॉलरशिप

Scholarship: ₹15 लाख तक की स्कॉलरशिप दे रहा है SBI, 9वीं पास भी भरें फॉर्म, आवेदन की लास्ट डेट नजदीक

Scholarship Alert: हर साल मिलेंगे ₹9 लाख रुपये, सुंदर शहर में पढ़ने के लिए सशर्त मिल रही स्कॉलरशिप

भारतीय छात्रों के लिए यूके में पढ़ाई | फीस, विश्वविद्यालय और छात्रवृत्तियां

MARIHE Scholarship: 3 देशों में घूमकर पढ़ें, फीस माफ, ₹1.5 लाख स्टाइपेंड भी, भारतीयों को मिल रही ये स्कॉलरशिप

भारतीय छात्रों के लिए फ्रांस में अध्ययन: शीर्ष विश्वविद्यालय, शुल्क, छात्रवृत्ति और आवेदन प्रक्रिया

भारतीय छात्रों के लिए स्पेन में अध्ययन: शीर्ष विश्वविद्यालय, शुल्क, छात्रवृत्ति और आवेदन प्रक्रिया
ताज़ा ख़बरें
- Canada Scholarship 2026: ₹1.50 लाख महीना स्टाइपेंड देकर पढ़ने बुला रहा कनाडा, मिला तो PG की फीस भी नहीं देनी
- विदेश में पढ़ाई का मौका, UK की Chevening Scholarship 2027-28 के आवेदन शुरू
- Scholarship Alert: ब्रिटिश यूनिवर्सिटी का भारतीयों को ऑफर, पढ़ने आओ और स्कॉलरशिप पाओ, जानें क्या आप एलिजिबल हैं
- MEXT Scholarship: भारतीयों को फ्री में पढ़ने बुला रहा जापान, फ्लाइट टिकट और स्टाइपेंड भी देगा, जानिए शर्तें
- NOS Scholarship: सरकारी खर्चे पर विदेश पढ़ने भेज रहा भारत, कौन ले सकता है फायदा? चेक करें पूरी डिटेल
- Study in Australia Scholarship: भारतीयों को ₹27.50 लाख की स्कॉलरशिप दे रही सिडनी यूनिवर्सिटी, रखीं 2 शर्तें
- पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए आवेदन शुरू: SC-ST और OBC छात्रों को मिलेगा लाभ, 1 अगस्त से नए आवेदकों का होगा पंजीयन - Raipur News
- Budaun News: हाईस्कूल में विज्ञान-गृह विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा भी कराएगा बोर्ड

