होमस्कॉलरशिपStudy in Australia Scholarship: भारतीयों को ₹27.50 लाख की स्कॉलरशिप दे रही सिडनी यूनिवर्सिटी, रखीं 2 शर्तें
स्कॉलरशिप

Study in Australia Scholarship: भारतीयों को ₹27.50 लाख की स्कॉलरशिप दे रही सिडनी यूनिवर्सिटी, रखीं 2 शर्तें

University of Sydney Scholarships: ऑस्ट्रेलिया की टॉप यूनिवर्सिटीज की तरफ से कई तरह की स्कॉलरशिप दी जा रही हैं, ताकि ज्यादा से ज्यादा भारतीय छात्र यहां आकर पढ़ाई कर सकें। Study Abroad Scholarships : विदेश में हायर एजुकेश…

27 अगस्त 2026 को 04:37 am बजे
Study in Australia Scholarship: भारतीयों को ₹27.50 लाख की स्कॉलरशिप दे रही सिडनी यूनिवर्सिटी, रखीं 2 शर्तें

सौजन्य से:- navbharattimes.indiatimes.com

University of Sydney Scholarships: ऑस्ट्रेलिया की टॉप यूनिवर्सिटीज की तरफ से कई तरह की स्कॉलरशिप दी जा रही हैं, ताकि ज्यादा से ज्यादा भारतीय छात्र यहां आकर पढ़ाई कर सकें।

Study Abroad Scholarships : विदेश में हायर एजुकेशन हासिल करने का सपना देख रहे बहुत से भारतीय छात्रों को लगता है कि अगर उनके पास लाखों रुपये नहीं होंगे, तो वे पढ़ाई नहीं कर पाएंगे। हालांकि, इस बात में पूरी सच्चाई नहीं है, क्योंकि दुनियाभर में यूनिवर्सिटीज भारतीय छात्रों को स्कॉलरशिप देती हैं। इससे पढ़ाई का खर्च काफी हद तक कम हो जाता है। इसी कड़ी में ऑस्ट्रेलिया की सिडनी यूनिवर्सिटी ने भारतीयों के लिए स्कॉलरशिप का ऐलान किया है।

Study Abroad 2025: PR, नौकरी और कम फीस भारतीय छात्रों के लिए ये देश है बेस्ट!

सिडनी यूनिवर्सिटी भारतीय छात्रों को 'सिडनी स्कॉलर्स इंडिया स्कॉलरशिप प्रोग्राम' दे रही है, जो यहां का स्कॉलरशिप प्रोग्राम है। इसके जरिए भारतीय छात्रों को पढ़ने के लिए आर्थिक मदद तो मिलेगी ही, साथ ही इससे सिडनी यूनिवर्सिटी और भारत के बीच अकेडमिक और रिसर्च संबंध भी मजबूत होंगे। आइए स्कॉलरशिप से जुड़ी डिटेल्स, एलिजिबिलिटी क्राइटीरिया और आवेदन करने के तरीके को भी जान लेते हैं।

सिडनी स्कॉलरशिप से जुड़ी डिटेल्स

ऑस्ट्रेलिया की इस टॉप यूनिवर्सिटी की तरफ से दी जा रही स्कॉलरशिप का मकसद भारतीय छात्रों को वर्ल्ड-क्लास एजुकेशन हासिल करने का मौका देना है। स्कॉलरशिप से जुड़ी डिटेल्स निम्नलिखित हैं: दरअसल, सिडनी यूनिवर्सिटी के 'सिडनी स्कॉलर्स इंडिया स्कॉलरशिप प्रोग्राम' के तहत जो स्कॉलरशिप दी जा रही हैं, उसे 3 हिस्सों में बांटा गया है। शुरु की 2 स्कॉलरशिप के तहत पूरी ट्यूशन फीस माफ की जा रही है। फिर 10 स्कॉलरशिप के तहत 20,000 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर का लाभ स्टूडेंट्स को मिलेगा। इसी तरह से आखिरी 16 स्कॉलरशिप में आर्थिक लाभ 10,000 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर है।

स्कॉलरशिप की शर्तें क्या हैं?

सिडनी यूनिवर्सिटी की स्कॉलरशिप के लिए वही स्टूडेंट्स अप्लाई कर सकते हैं, जो 2 शर्तों को पूरा करते हैं। ये शर्तें निम्नलिखित हैं:

स्टूडेंट भारतीय नागरिक होना चाहिए और उसके पास भारत का पासपोर्ट होना चाहिए।

स्टूडेंट के पास सिडनी यूनिवर्सिटी में किसी अंडरग्रेजुएट या पोस्टग्रेजुएट कोर्स के लिए एडमिशन ऑफर लेटर होना चाहिए।

सिडनी यूनिवर्सिटी स्कॉलरशिप के लिए कैसे अप्लाई करें?

स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि उन्हें 24 मई 2026 से पहले ऑफिशियल यूनिवर्सिटी पोर्टल पर अप्लाई करना होगा। स्टूडेंट्स को ख्याल रखना है कि उनके पास एडमिशन ऑफर लेटर भी हो, क्योंकि बिना इसके स्कॉलरशिप के लिए अप्लाई नहीं किया जा सकता है। सिडनी यूनिवर्सिटी के स्कॉलरशिप प्रोग्राम की वजह से ना सिर्फ पढ़ाई का खर्च कम हो जाता है, बल्कि वे रिसर्च और इंडस्ट्री से भी जुड़ पाते हैं।

लेखक के बारे मेंअनवर अंसारीअनवर अंसारी, नवभारत टाइम्स डिजिटल में बतौर कंसल्टेंट काम कर रहे हैं। वह पिछले एक साल से विदेश में पढ़ाई, नौकरी, फॉरेन यूनिवर्सिटीज में एडमिशन और वीजा संबंधी खबरें कवर कर रहे हैं। इससे पहले अनवर ने अमर उजाला, टीवी9 भारतवर्ष और एबीपी न्यूज जैसे संस्थानों में काम किया है। वे नेशनल और इंटरनेशनल न्यूज पर काम कर चुके हैं। देश-विदेश से जुड़ी घटनाओं पर लिखने के अलावा उन्हें डिफेंस और नॉलेज स्टोरीज लिखने का भी अनुभव है। अनवर ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में ग्रेजुएशन किया है।... और पढ़ें

कन्वर्सेशन शुरू करें

Educationकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर

Powered by शिक्षा खबर Skillogy

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
Govt Scholarship 2026: 7वीं पास बच्चों को ₹48000 की स्कॉलरशिप देगी दिल्ली सरकार, आवेदन शुरू, बस ये है शर्त
स्कॉलरशिप

Govt Scholarship 2026: 7वीं पास बच्चों को ₹48000 की स्कॉलरशिप देगी दिल्ली सरकार, आवेदन शुरू, बस ये है शर्त

UK Scholarships: ब्रिटेन में पढ़ने के लिए मिलेगा ₹2.50 लाख महीना, भारतीयों को ब्रिटिश सरकार दे रही स्कॉलरशिप
स्कॉलरशिप

UK Scholarships: ब्रिटेन में पढ़ने के लिए मिलेगा ₹2.50 लाख महीना, भारतीयों को ब्रिटिश सरकार दे रही स्कॉलरशिप

Scholarship: ₹15 लाख तक की स्कॉलरशिप दे रहा है SBI, 9वीं पास भी भरें फॉर्म, आवेदन की लास्ट डेट नजदीक
स्कॉलरशिप

Scholarship: ₹15 लाख तक की स्कॉलरशिप दे रहा है SBI, 9वीं पास भी भरें फॉर्म, आवेदन की लास्ट डेट नजदीक

Scholarship Alert: हर साल मिलेंगे ₹9 लाख रुपये, सुंदर शहर में पढ़ने के लिए सशर्त मिल रही स्कॉलरशिप
स्कॉलरशिप

Scholarship Alert: हर साल मिलेंगे ₹9 लाख रुपये, सुंदर शहर में पढ़ने के लिए सशर्त मिल रही स्कॉलरशिप

भारतीय छात्रों के लिए यूके में पढ़ाई | फीस, विश्वविद्यालय और छात्रवृत्तियां
स्कॉलरशिप

भारतीय छात्रों के लिए यूके में पढ़ाई | फीस, विश्वविद्यालय और छात्रवृत्तियां

MARIHE Scholarship: 3 देशों में घूमकर पढ़ें, फीस माफ, ₹1.5 लाख स्टाइपेंड भी, भारतीयों को मिल रही ये स्कॉलरशिप
स्कॉलरशिप

MARIHE Scholarship: 3 देशों में घूमकर पढ़ें, फीस माफ, ₹1.5 लाख स्टाइपेंड भी, भारतीयों को मिल रही ये स्कॉलरशिप

भारतीय छात्रों के लिए फ्रांस में अध्ययन: शीर्ष विश्वविद्यालय, शुल्क, छात्रवृत्ति और आवेदन प्रक्रिया
स्कॉलरशिप

भारतीय छात्रों के लिए फ्रांस में अध्ययन: शीर्ष विश्वविद्यालय, शुल्क, छात्रवृत्ति और आवेदन प्रक्रिया

भारतीय छात्रों के लिए स्पेन में अध्ययन: शीर्ष विश्वविद्यालय, शुल्क, छात्रवृत्ति और आवेदन प्रक्रिया
स्कॉलरशिप

भारतीय छात्रों के लिए स्पेन में अध्ययन: शीर्ष विश्वविद्यालय, शुल्क, छात्रवृत्ति और आवेदन प्रक्रिया

ताज़ा ख़बरें