NOS Scholarship: सरकारी खर्चे पर विदेश पढ़ने भेज रहा भारत, कौन ले सकता है फायदा? चेक करें पूरी डिटेल
Study Abroad Scholarships: विदेश में पढ़ाई का खर्च काफी ज्यादा होता है, जिस वजह से ज्यादातर स्टूडेंट्स स्कॉलरशिप के लिए अप्लाई करते हैं, ताकि उनका खर्चा कम हो पाए। NOS Scholarships: विदेश में डिग्री लेने का प्लान कर रहे…

सौजन्य से:- Navbharat Times
Study Abroad Scholarships: विदेश में पढ़ाई का खर्च काफी ज्यादा होता है, जिस वजह से ज्यादातर स्टूडेंट्स स्कॉलरशिप के लिए अप्लाई करते हैं, ताकि उनका खर्चा कम हो पाए।
NOS Scholarships: विदेश में डिग्री लेने का प्लान कर रहे भारतीय छात्रों के लिए अच्छी खबर है। भारत सरकार उन्हें फुली-फंडेड स्कॉलरशिप पर विदेश पढ़ने भेजने वाली है। दरअसल, सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय ने 2026-27 साइकिल के लिए नेशनल ओवरसीज स्कॉलरशिप (NOS) के लिए एप्लिकेशन प्रोसेस शुरू कर दिया है। फॉर्म भरने के लिए NOS पोर्टल 2 जून तक खुला रहेगा, यानी विदेश पढ़ने के इच्छुक छात्रों को इस अवधि में अप्लाई करना होगा। इसी तरह से 7 जून तक करेक्शन विंडो खुली रहेगी, जिससे अनजाने में आवेदन में हुई गलतियों को सुधार सकते हैं।
Study Abroad 2025: PR, नौकरी और कम फीस भारतीय छात्रों के लिए ये देश है बेस्ट!
अब सवाल उठता है कि नेशनल ओवरसीज स्कॉलरशिप क्या है ? इसका जवाब है कि NOS एक सरकारी योजना है, जिसके जरिए हाशिए पर रहने वाले समुदायों के छात्रों को विदेश में हायर एजुकेशन हासिल करने में आर्थिक मदद दी जाती है। इसके लिए सिर्फ वही छात्र अप्लाई कर सकते हैं, जो अनुसूचित जाति, गैर-अधिसूचित खानाबदोश और अर्ध-खानाबदोश जनजातियों, भूमिहीन कृषि मजदूर और पारंपरिक कारीगरों की कैटेगरी से आते हैं। NOS के जरिए विदेश में मास्टर्स और पीएचडी की पढ़ाई के लिए भारतीय छात्रों को आर्थिक मदद दी जाती है। ये पूरी योजना फुली-फंडेड है।
NOS का एप्लिकेशन प्रोसेस क्या है?
भारतीय छात्रों को सबसे पहले NOS के ऑफिशियल पोर्टल पर रजिस्टर करना होगा। फिर निजी, अकेडमिक और अन्य जरूरी डिटेल्स देकर एप्लिकेशन फॉर्म फिल करना होगा। मंत्रालय ने साफ तौर पर कहा है कि एक बार रजिस्टर होने के बाद किसी तरह के बदलाव की इजाजत नहीं होगी। अगर कोई अधूरा आवेदन करता है, तो उसकी फाइल रिजेक्ट कर दी जाएगी। 2 जून को जब मुख्य पोर्टल पर आवेदन बंद हो जाएगा, तो फिर आवेदकों को 4 दिनों के लिए करेक्शन विंडो भी मिलेगी। ये विंडो 4 जून से 7 जून तक खुली रहेगी, जिसमें जमा किए गए फॉर्म में सुधार किया जा सकेगा।
NOS के लिए शर्तें क्या हैं?
नेशनल ओवरसीज स्कॉलरशिप के लिए आवेदकों की उम्र 35 साल से कम होनी चाहिए और उन्हें निवास स्थान, एजुकेशनल क्वालिफिकेशन और विदेशी यूनिवर्सिटी में एडमिशन का स्टेटस जैसी जानकारी देनी होगी। आवेदन में पारिवारिक आय और पात्रता कैटेगरी की जानकारी देना भी जरूरी है। पीएचडी के लिए अप्लाई कर रहे आवेदकों को अपने रिसर्च टॉपिक और उससे जुड़ा एक संक्षिप्त विवरण भी देना होगा। जरूरी लिंक: National Overseas Scholarships Official Notification
NOS के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स?
आवेदकों को आवेदन के वक्त कुछ खास डॉक्यूमेंट्स भी जमा करने होंगे, जिसमें आधार, जाति प्रमाणपत्र, अकेडमिक मार्कशीट, परिवार के सदस्यों का आय प्रमाणपत्र शामिल है। इसके साथ ही उन्हें विदेशी यूनिवर्सिटी से मिला एडमिशन ऑफर लेटर भी जमा करना होगा। सभी डॉक्यूमेंट्स को उनके बताए गए फॉर्मेट ही अपलोड करना होगा। अगर जानकारी में किसी तरह की गड़बड़ी पाई जाती है, तो आवेदन तुरंत रिजेक्ट कर दिया जाएगा। यह योजना सरकार के उन प्रयासों का हिस्सा है, जिनका मकसद अल्पप्रतिनिधित्व वाले समूहों के लिए विदेशी शिक्षा तक पहुंच का विस्तार करना और ग्लोबल एक्सपोजर के माध्यम से स्किल डेवलपमेंट को बढ़ावा देना है।
लेखक के बारे मेंअनवर अंसारीअनवर अंसारी, नवभारत टाइम्स डिजिटल में बतौर कंसल्टेंट काम कर रहे हैं। वह पिछले एक साल से विदेश में पढ़ाई, नौकरी, फॉरेन यूनिवर्सिटीज में एडमिशन और वीजा संबंधी खबरें कवर कर रहे हैं। इससे पहले अनवर ने अमर उजाला, टीवी9 भारतवर्ष और एबीपी न्यूज जैसे संस्थानों में काम किया है। वे नेशनल और इंटरनेशनल न्यूज पर काम कर चुके हैं। देश-विदेश से जुड़ी घटनाओं पर लिखने के अलावा उन्हें डिफेंस और नॉलेज स्टोरीज लिखने का भी अनुभव है। अनवर ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में ग्रेजुएशन किया है।... और पढ़ें
कन्वर्सेशन शुरू करें
Educationकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by शिक्षा खबर Skillogy
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
Govt Scholarship 2026: 7वीं पास बच्चों को ₹48000 की स्कॉलरशिप देगी दिल्ली सरकार, आवेदन शुरू, बस ये है शर्त

UK Scholarships: ब्रिटेन में पढ़ने के लिए मिलेगा ₹2.50 लाख महीना, भारतीयों को ब्रिटिश सरकार दे रही स्कॉलरशिप

Scholarship: ₹15 लाख तक की स्कॉलरशिप दे रहा है SBI, 9वीं पास भी भरें फॉर्म, आवेदन की लास्ट डेट नजदीक

Scholarship Alert: हर साल मिलेंगे ₹9 लाख रुपये, सुंदर शहर में पढ़ने के लिए सशर्त मिल रही स्कॉलरशिप

भारतीय छात्रों के लिए यूके में पढ़ाई | फीस, विश्वविद्यालय और छात्रवृत्तियां

MARIHE Scholarship: 3 देशों में घूमकर पढ़ें, फीस माफ, ₹1.5 लाख स्टाइपेंड भी, भारतीयों को मिल रही ये स्कॉलरशिप

भारतीय छात्रों के लिए फ्रांस में अध्ययन: शीर्ष विश्वविद्यालय, शुल्क, छात्रवृत्ति और आवेदन प्रक्रिया

भारतीय छात्रों के लिए स्पेन में अध्ययन: शीर्ष विश्वविद्यालय, शुल्क, छात्रवृत्ति और आवेदन प्रक्रिया
ताज़ा ख़बरें
- Canada Scholarship 2026: ₹1.50 लाख महीना स्टाइपेंड देकर पढ़ने बुला रहा कनाडा, मिला तो PG की फीस भी नहीं देनी
- विदेश में पढ़ाई का मौका, UK की Chevening Scholarship 2027-28 के आवेदन शुरू
- Scholarship Alert: ब्रिटिश यूनिवर्सिटी का भारतीयों को ऑफर, पढ़ने आओ और स्कॉलरशिप पाओ, जानें क्या आप एलिजिबल हैं
- MEXT Scholarship: भारतीयों को फ्री में पढ़ने बुला रहा जापान, फ्लाइट टिकट और स्टाइपेंड भी देगा, जानिए शर्तें
- PhD Scholarship: फ्री में PhD करने भारतीयों को बुला रहा न्यूजीलैंड, ₹17 लाख स्टाइपेंड भी देगा, कहां करें अप्लाई
- Study in Australia Scholarship: भारतीयों को ₹27.50 लाख की स्कॉलरशिप दे रही सिडनी यूनिवर्सिटी, रखीं 2 शर्तें
- पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए आवेदन शुरू: SC-ST और OBC छात्रों को मिलेगा लाभ, 1 अगस्त से नए आवेदकों का होगा पंजीयन - Raipur News
- Budaun News: हाईस्कूल में विज्ञान-गृह विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा भी कराएगा बोर्ड

