एमपी बोर्ड हाईस्कूल अर्धवार्षिक परीक्षा समय सारणी 2026-27 टाइम टेबल और निर्देश जानें
एमपी बोर्ड 10वीं अर्धवार्षिक परीक्षा समय सारणी 2026-27: लोक शिक्षण संचालनालय, मध्यप्रदेश ने कक्षा 10 की अर्ध वार्षिक परीक्षा 2026-27 की समय सारणी जारी कर दी है। एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं की अर्ध वार्षिक परीक्षाएं 21 नवंबर 2…

सौजन्य से:- Careers360
एमपी बोर्ड 10वीं अर्धवार्षिक परीक्षा समय सारणी 2026-27: लोक शिक्षण संचालनालय, मध्यप्रदेश ने कक्षा 10 की अर्ध वार्षिक परीक्षा 2026-27 की समय सारणी जारी कर दी है। एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं की अर्ध वार्षिक परीक्षाएं 21 नवंबर 2026 से 30 नवंबर 2026 तक आयोजित की जाएंगी। परीक्षा का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक निर्धारित किया गया है। वहीं, कक्षा 9वीं और 10वीं के विद्यार्थियों के लिए परीक्षा के बाद अगले प्रश्नपत्र की तैयारी के लिए कक्षा संचालन का भी उल्लेख समय सारणी में किया गया है।
This Story also Contains
- एमपी बोर्ड हाई स्कूल अर्ध वार्षिक परीक्षा 2026-27: मुख्य बातें
- एमपी बोर्ड 10वीं अर्धवार्षिक परीक्षा टाइम टेबल 2026-27
- एमपी बोर्ड 10वीं अर्ध वार्षिक परीक्षा 2026-27 का समय
- एमपी बोर्ड 10वीं अर्धवार्षिक परीक्षा के महत्वपूर्ण निर्देश
- एमपी बोर्ड 10वीं हाई स्कूल अर्ध वार्षिक परीक्षा की तैयारी कैसे करें?
- एमपी बोर्ड हाईस्कूल अर्धवार्षिक परीक्षा टाइम टेबल 2026-27
विद्यार्थी नीचे दी गई एमपी बोर्ड हाई स्कूल अर्ध वार्षिक परीक्षा टाइम टेबल 2026-27 के माध्यम से विषयवार परीक्षा तिथि देख सकते हैं। परीक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण निर्देश भी इस लेख में दिए गए हैं।
मध्यप्रदेश हाईस्कूल अर्धवार्षिक परीक्षा 2026-27 की विषयवार समय सारणी नीचे दी गई है।
नोट: समय सारणी में 21, 23, 25, 26, 27 और 28 नवंबर को परीक्षा के बाद अगले प्रश्नपत्र की तैयारी के लिए कक्षा संचालन का भी उल्लेख किया गया है। विद्यार्थियों को स्कूल द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुसार इन कक्षाओं में उपस्थित होना होगा।
Get your results instantly with our calculator!
💡 Conversion Formula used is: CGPA = Percentage / 9.5
एमपी बोर्ड हाई स्कूल अर्ध वार्षिक परीक्षा 2026-27 की परीक्षाएं सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित होंगी। विद्यार्थियों को परीक्षा शुरू होने के कम से कम 30 मिनट पहले परीक्षा कक्ष में उपस्थित होना अनिवार्य है।
परीक्षा शुरू होने से 10 मिनट पहले उत्तर पुस्तिका और 5 मिनट पहले प्रश्नपत्र विद्यार्थियों को वितरित किया जाएगा।
ये भी पढ़ें :
लोक शिक्षण संचालनालय, मध्यप्रदेश द्वारा जारी समय सारणी में विद्यार्थियों और विद्यालयों के लिए कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए हैं।
- यदि परीक्षा अवधि में शासन द्वारा कोई सार्वजनिक अथवा स्थानीय अवकाश घोषित किया जाता है, तो भी परीक्षाएं निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित की जाएंगी।
- समय सारणी के अनुसार प्रतिदिन परीक्षा समाप्त होने के बाद अगले दिन होने वाली परीक्षा के विषय का अध्यापन सुनिश्चित किया जाएगा।
- प्रायोगिक विषयों की परीक्षा तथा ऐसे विषय जो समय सारणी में प्रदर्शित नहीं हैं, उनकी परीक्षा विद्यालय द्वारा 21 नवंबर 2026 से 30 नवंबर 2026 के बीच सुविधानुसार आयोजित की जाएगी।
- सभी परीक्षार्थियों को परीक्षा कक्ष में परीक्षा शुरू होने के 30 मिनट पूर्व उपस्थित होना अनिवार्य है।
- परीक्षा शुरू होने के 10 मिनट पहले विद्यार्थियों को उत्तर पुस्तिका और 5 मिनट पहले प्रश्नपत्र वितरित किया जाएगा।
- जैसे-जैसे विद्यार्थियों की परीक्षाएं समाप्त होती जाएंगी, उनके लिए अगले कार्य दिवस से नियमित कक्षाएं अनिवार्य रूप से शुरू की जाएंगी।
विद्यार्थियों को अर्ध वार्षिक परीक्षा की तैयारी के लिए सबसे पहले अपने सभी विषयों का सिलेबस पूरा करना चाहिए। परीक्षा की तारीखों के अनुसार विषयवार पढ़ाई का शेड्यूल बनाया जा सकता है। जिन विषयों की परीक्षा पहले है, उनकी तैयारी पहले पूरी करें।
- सभी विषयों के महत्वपूर्ण अध्यायों को दोहराएं।
- पाठ्यपुस्तक के प्रश्नों का नियमित अभ्यास करें।
- गणित और विज्ञान के संख्यात्मक प्रश्नों को हल करें।
- पिछले प्रश्नपत्रों और मॉडल पेपर से अभ्यास करें।
- परीक्षा से एक दिन पहले नए टॉपिक पढ़ने के बजाय रिवीजन करें।
- परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से कम से कम 30 मिनट पहले पहुंचें।
Best Courses After 10th Class
Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
Download Now
एमपी बोर्ड हाई स्कूल अर्ध वार्षिक परीक्षा 2026-27 का आयोजन 21 नवंबर से 30 नवंबर 2026 के बीच किया जाएगा। परीक्षा का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक रहेगा। कक्षा 9वीं और 10वीं के विद्यार्थियों को अपनी कक्षा के अनुसार विषयवार परीक्षा तिथियों की जांच कर लेनी चाहिए। साथ ही, परीक्षा समाप्त होने के बाद अगले प्रश्नपत्र की तैयारी के लिए आयोजित कक्षाओं में भी उपस्थित होना जरूरी है।
यह भी पढ़ें :
Articles
Related Stories
|
Upcoming School Exams
Certifications By Top Providers
Explore Top Universities Across Globe
On Question asked by student community
Have a question related to MP Board 10th ?
Hello Student,
You can download the Question Paper PDF from the Careers360 link provided below:
Hope this helps!
Check the useful resource link:
https://school.careers360.com/boards/mpbse/mp-board-class-10-maths-question-paper-2026
You can check the MP Board Class 9 Trimasik Pariksha Hindi Blueprint 2026-27 from the link given below. The blueprint includes the subject-wise exam pattern and marks distribution.
https://school.careers360.com/download/ebooks/mp-board-quarterly-exam-blueprint-2026-27-for-classes-9-12-subject-wise-blueprint
Hope this helps with your exam preparation. Good luck!
Hi Ayush,
Here you can download the class 9th mp board question paper.
https://school.careers360.com/boards/mpbse/mp-board-class-9-question-paper-2026
if you need any other resources, please let us know.
The links to class 10th MP Board previous-year papers are given below:
https://school.careers360.com/boards/mpbse/mp-board-class-10-question-paper-2026
https://school.careers360.com/boards/mpbse/mp-board-10th-model-paper
Get Job Ready in Healthcare | Employability-Focused Programs
Get timely MP Board 10th updates directly to your inbox. Stay informed!
Powered by शिक्षा खबर Skillogy
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
Neet paper leak: Centre working on national CBT infra for entrance exams

जयपुर चयन बोर्ड के संशोधित भर्ती परीक्षा कैलेंडर के अनुसार होगी परीक्षाएं, अक्टूबर 2026 में प्रस्तावित परीक्षाओं में किया गया बदलाव

JAC Result 2026: नौवीं और 11वीं की विशेष परीक्षा का रिजल्ट जारी, यहां एक किल्क में चेक करें अपना रिजल्ट - jharkhand jac class 9th and 11th special exam results released

UP Board Exam : यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 में बदलेगी उत्तर पुस्तिका की व्यवस्था, जानें क्या हुआ बदलाव

JAC Special Exam 2026 Result: झारखंड बोर्ड 9वीं एवं 11वीं स्पेशल एग्जाम रिजल्ट जारी, 1 क्लिक में डाउनलोड करें मार्कशीट - jac special exam 2026 result jharkhand board class 9 and 11 special exam results released download marksheet with a single click

JAC ने 9वीं और 11वीं विशेष परीक्षा का रिजल्ट किया जारी

वेटरनरी कॉलेजों में NEET UG मेरिट-आरक्षण से एडमिशन: डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद प्रवेश; मैनेजमेंट कोटा काउंसलिंग आज - Bikaner News

HTET 2025: 4 अक्टूबर को जरूर करा लें बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, नहीं तो अटक जाएगा परीक्षा परिणाम - htet 2025 biometric verification mandatory for candidates
ताज़ा ख़बरें
- हाईकोर्ट ने UPPSC एपीओ मुख्य परीक्षा और पीसीएस-2025 के अंतिम परिणाम पर लगाई रोक, जानें पूरा मामला
- Mahoba News: यूपी बोर्ड परीक्षा फॉर्म में भी दर्ज होगी अपार आईडी
- सिपाही भर्ती : बारिश की वजह से नौ केंद्रों पर परीक्षा 8 अक्तूबर को, छह केंद्रों पर निर्धारित शेड्यूल के मुताबिक होगी
- एपीओ मुख्य परीक्षा का परिणाम घोषित करने पर रोक, OBC के मेधावी अभ्यर्थियों को सामान्य श्रेणी मामले में सुनवाई पूरी
- विश्वविद्यालय ने रिजल्ट में अपडेट किया मार्कशीट सीरियल नंबर
- बेसिक गणित वालों पर दोबारा परीक्षा का बोझ क्यों? नॉन मेडिकल की राह में बनी बाधा
- CBSE की स्कूलों को सलाह, बोर्ड परीक्षा 2027 के लिए LOC में नाम, विषय और फीस की गलती न करें स्कूल - cbse clarifies 2027 board exam loc and registration doubts
- THE World University Rankings 2027: IISc India's best at 254, no institute in top 200

