होम›एग्ज़ाम्स›HTET 2025: 4 अक्टूबर को जरूर करा लें बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, नहीं तो अटक जाएगा परीक्षा परिणाम - htet 2025 biometric verification mandatory for candidates
एग्ज़ाम्स

HTET 2025: 4 अक्टूबर को जरूर करा लें बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, नहीं तो अटक जाएगा परीक्षा परिणाम - htet 2025 biometric verification mandatory for candidates

HTET 2025: 4 अक्टूबर को जरूर करा लें बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, नहीं तो अटक जाएगा परीक्षा परिणाम हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने एचटेट 2025 के अभ्यर्थियों के लिए बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन अनिवार्य कर दी है। 4 अक्टूबर को ...और…

30 सितंबर 2026 को 01:02 am बजे
HTET 2025: 4 अक्टूबर को जरूर करा लें बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, नहीं तो अटक जाएगा परीक्षा परिणाम
 - htet 2025 biometric verification mandatory for candidates

सौजन्य से:- Jagran

HTET 2025: 4 अक्टूबर को जरूर करा लें बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, नहीं तो अटक जाएगा परीक्षा परिणाम

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने एचटेट 2025 के अभ्यर्थियों के लिए बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन अनिवार्य कर दी है। 4 अक्टूबर को ...और पढ़ें

HighLights

- एचटेट 2025 के लिए बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन प्रक्रिया अनिवार्य।

- 4 अक्टूबर को हरियाणा के 22 जिलों में वेरिफिकेशन केंद्र।

- बिना वेरिफिकेशन के अभ्यर्थियों का परिणाम घोषित नहीं होगा।

जागरण संवाददाता, रेवाड़ी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की तरफ से गत चार व पांच जुलाई को आयोजित करवाई गई हरियाणा अध्यापक पात्रता (एचटेट) परीक्षा-2025 के अभ्यर्थियों के लिए बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूर्ण करना अनिवार्य किया गया है।

परीक्षा परिणाम घोषित किए जाने से पूर्व संबंधित अभ्यर्थियों की बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूर्ण किया जाना आवश्यक है।अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए चार अक्टूबर को प्रदेश के 22 जिलों में बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूर्ण करवाने हेतु केंद्र स्थापित किए गए हैं।

एडमिट कार्ड और परिणाम पत्र अनिवार्य

इसके अतिरिक्त अन्य राज्यों से संबंधित अभ्यर्थी अपने साथ लगते जिला मुख्यालय पर पहुंचकर अपनी बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूर्ण करवा सकते हैं। विशेष परिस्थितियों में अभ्यर्थी 22 जिलों में स्थापित केंद्रों में से किसी भी केंद्र पर जाकर यह प्रक्रिया पूर्ण कर सकता है।

अभ्यर्थी द्वारा अपना मूल प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) एवं मूल फोटो युक्त पहचान पत्र लेकर जाना अनिवार्य है।

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष शंकर लाल धूपड़ ने कहा कि अभ्यर्थियों द्वारा आनलाइन आवेदन के समय दिए गए पंजीकृत मोबाइल नंबर/ई-मेल पर भी इस आशय का संदेश भेजा जा रहा है।

बिना बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन के नहीं जारी होगा परिणाम

जो अभ्यर्थी निर्धारित तिथि चार अक्टूबर को अपनी बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूर्ण नहीं करते हैं, उनका परिणाम घोषित नहीं किया जाएगा। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा अभ्यर्थियों की सुविधा एवं परीक्षा प्रक्रिया की पारदर्शिता को ध्यान में रखते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं।

अभ्यर्थियों से आग्रह है कि वह नवीनतम जानकारी के लिए समय-समय पर बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट का अवलोकन करते रहें।

यह भी पढ़ें- '2009 से पहले नियुक्ति वालों को एचटेट में राहत मिले', चंडीगढ़ में डेपुटेडिट टीचर्स की हरियाणा CM से मांग

Powered by शिक्षा खबर Skillogy

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
हाईकोर्ट ने UPPSC एपीओ मुख्य परीक्षा और पीसीएस-2025 के अंतिम परिणाम पर लगाई रोक, जानें पूरा मामला
एग्ज़ाम्स

हाईकोर्ट ने UPPSC एपीओ मुख्य परीक्षा और पीसीएस-2025 के अंतिम परिणाम पर लगाई रोक, जानें पूरा मामला

Mahoba News: यूपी बोर्ड परीक्षा फॉर्म में भी दर्ज होगी अपार आईडी
एग्ज़ाम्स

Mahoba News: यूपी बोर्ड परीक्षा फॉर्म में भी दर्ज होगी अपार आईडी

सिपाही भर्ती : बारिश की वजह से नौ केंद्रों पर परीक्षा 8 अक्तूबर को, छह केंद्रों पर निर्धारित शेड्यूल के मुताबिक होगी
एग्ज़ाम्स

सिपाही भर्ती : बारिश की वजह से नौ केंद्रों पर परीक्षा 8 अक्तूबर को, छह केंद्रों पर निर्धारित शेड्यूल के मुताबिक होगी

एपीओ मुख्य परीक्षा का परिणाम घोषित करने पर रोक, OBC के मेधावी अभ्यर्थियों को सामान्य श्रेणी मामले में सुनवाई पूरी
एग्ज़ाम्स

एपीओ मुख्य परीक्षा का परिणाम घोषित करने पर रोक, OBC के मेधावी अभ्यर्थियों को सामान्य श्रेणी मामले में सुनवाई पूरी

विश्वविद्यालय ने रिजल्ट में अपडेट किया मार्कशीट सीरियल नंबर
एग्ज़ाम्स

विश्वविद्यालय ने रिजल्ट में अपडेट किया मार्कशीट सीरियल नंबर

बेसिक गणित वालों पर दोबारा परीक्षा का बोझ क्यों? नॉन मेडिकल की राह में बनी बाधा
एग्ज़ाम्स

बेसिक गणित वालों पर दोबारा परीक्षा का बोझ क्यों? नॉन मेडिकल की राह में बनी बाधा

CBSE की स्कूलों को सलाह, बोर्ड परीक्षा 2027 के लिए LOC में नाम, विषय और फीस की गलती न करें स्कूल
 - cbse clarifies 2027 board exam loc and registration doubts
एग्ज़ाम्स

CBSE की स्कूलों को सलाह, बोर्ड परीक्षा 2027 के लिए LOC में नाम, विषय और फीस की गलती न करें स्कूल - cbse clarifies 2027 board exam loc and registration doubts

MCC NEET Counselling 2026 Round 3 Seat Allotment Result OUT Today: PDF Link at mcc.nic.in
एग्ज़ाम्स

MCC NEET Counselling 2026 Round 3 Seat Allotment Result OUT Today: PDF Link at mcc.nic.in

ताज़ा ख़बरें