एपीओ मुख्य परीक्षा का परिणाम घोषित करने पर रोक, OBC के मेधावी अभ्यर्थियों को सामान्य श्रेणी मामले में सुनवाई पूरी
एपीओ मुख्य परीक्षा का परिणाम घोषित करने पर रोक, OBC के मेधावी अभ्यर्थियों को सामान्य श्रेणी मामले में सुनवाई पूरी अदालत ने दाखिल पूरक शपथपत्र को रिकॉर्ड पर लिया और सभी पक्षों को एक सप्ताह के भीतर लिखित दलीलें दाखिल करने…

सौजन्य से:- ETV Bharat
एपीओ मुख्य परीक्षा का परिणाम घोषित करने पर रोक, OBC के मेधावी अभ्यर्थियों को सामान्य श्रेणी मामले में सुनवाई पूरी
अदालत ने दाखिल पूरक शपथपत्र को रिकॉर्ड पर लिया और सभी पक्षों को एक सप्ताह के भीतर लिखित दलीलें दाखिल करने की छूट दी.
By ETV Bharat Uttar Pradesh Team
Published : September 29, 2026 at 9:42 PM IST
प्रयागराज : इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सहायक अभियोजन अधिकारी (एपीओ) मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी करने पर अगले आदेश तक रोक लगा दी है. अदालत का फैसला आने तक इस पर रोक रहेगी. न्यायमूर्ति मनीष कुमार निगम ने पंकज वर्मा व दो की याचिका पर यह आदेश दिया.
याचिका में यूपीपीएससी द्वारा 9 जनवरी 2020 को जारी कार्यालय ज्ञापन तथा 30 अप्रैल 2026 को घोषित एपीओ प्रारंभिक परीक्षा-2025 के परिणाम को चुनौती दी गई है. याचिका में आरोप लगाया गया है कि ओबीसी वर्ग के जिन मेधावी आरक्षित श्रेणी अभ्यर्थियों ने सामान्य श्रेणी की कट-ऑफ से अधिक अंक प्राप्त किए, उन्हें सामान्य श्रेणी में नहीं गिना गया.
याचियों ने मांग की है कि ऐसे अभ्यर्थियों को सामान्य श्रेणी में शामिल कर प्रारंभिक परीक्षा का संशोधित परिणाम जारी किया जाए और उसी के अनुसार मुख्य परीक्षा कराई जाए. याचियों की ओर से अधिवक्ता अनुराग त्रिपाठी ने पक्ष रखा. राज्य सरकार की ओर से अपर महाधिवक्ता मनीष गोयल ने जबकि लोक सेवा आयोग की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता अनूप त्रिवेदी और अवनीश त्रिपाठी ने बहस की.
याचियों के अधिवक्ता ने अदालत को बताया कि मुख्य परीक्षा संपन्न हो चुकी है और उसका परिणाम जल्द घोषित होने की संभावना है. इस पर अदालत ने आदेश दिया कि फैसला सुनाए जाने तक आयोग मुख्य परीक्षा का परिणाम घोषित नहीं करेगा. अदालत ने याचियों द्वारा दाखिल पूरक शपथपत्र को रिकॉर्ड पर लिया और सभी पक्षों को एक सप्ताह के भीतर लिखित दलीलें दाखिल करने की छूट दी.
यह भी पढ़ें : औरैया में एक दिन में तीन बच्चों की डूबने से मौत, दो मासूम मोरम धुलाई के गड्ढे में डूबे
Powered by शिक्षा खबर Skillogy
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
सिपाही भर्ती : बारिश की वजह से नौ केंद्रों पर परीक्षा 8 अक्तूबर को, छह केंद्रों पर निर्धारित शेड्यूल के मुताबिक होगी

विश्वविद्यालय ने रिजल्ट में अपडेट किया मार्कशीट सीरियल नंबर

बेसिक गणित वालों पर दोबारा परीक्षा का बोझ क्यों? नॉन मेडिकल की राह में बनी बाधा

CBSE की स्कूलों को सलाह, बोर्ड परीक्षा 2027 के लिए LOC में नाम, विषय और फीस की गलती न करें स्कूल - cbse clarifies 2027 board exam loc and registration doubts

MCC NEET Counselling 2026 Round 3 Seat Allotment Result OUT Today: PDF Link at mcc.nic.in

Noida News: बोर्ड परीक्षा से पहले कमजोर छात्रों की होगी पहचान, कमियां होंगी दूर

सीबीएसई ने बोर्ड परीक्षा के पंजीकरण और एलओसी प्रक्रिया पर वेबिनार किया

SI भर्ती परीक्षा फिर विवादों में, शहीद स्मारक पर धरना, आउट ऑफ पैटर्न पेपर पर भड़के अभ्यर्थी, कहा-दोबारा हो एग्जाम
ताज़ा ख़बरें
- RSSB Exam Calendar 2026-27 जारी, CET और 4 अन्य परीक्षाओं की डेट देखें
- RSSB LDC Result 2026 जारी, रिजल्ट PDF, कट ऑफ और मेरिट लिस्ट डाउनलोड करें
- CET 2026 : कर्मचारी चयन बोर्ड ने जारी किया संशोधित कैलेंडर, अक्टूबर में होने वाली परीक्षाएं अब दिसंबर और अगले साल होंगी
- UPSSSC जल्द जारी करेगा 10 भर्तियों के परिणाम: सितंबर-दिसंबर तक 24 हजार पदों के रिजल्ट घोषित होंगे, DV प्रक्रिया होगी शुरू - Prayagraj (Allahabad) News
- APO प्रारंभिक परीक्षा विवाद: इलाहाबाद हाई कोर्ट ने मुख्य परीक्षा का परिणाम घोषित करने पर लगाई रोक, फैसला सुरक्षित - allahabad hc stays apo mains exam result judgment reserved
- MBBS Seats 2026: नीट काउंसलिंग के बीच बढ़कर 1.40 लाख के पार हुई एमबीबीएस सीट्स, सबसे ज्यादा इन राज्यों में
- बीएसईबी बिहार बोर्ड अर्धवार्षिक रिजल्ट 2026-27 कक्षा 9 से 12 के लिए
- Study: EdTech Is Rushing AI Integration Before Proving It Works

