होमकैंपसआगरा कॉलेज में LLB और BA LLB में प्रवेश शुरू: BCI से मिली अनुमति, पंजीकरण के बाद 26 सितंबर तक कर सकते हैं प्रवेश के लिए आवेदन - Agra News
कैंपस

आगरा कॉलेज में LLB और BA LLB में प्रवेश शुरू: BCI से मिली अनुमति, पंजीकरण के बाद 26 सितंबर तक कर सकते हैं प्रवेश के लिए आवेदन - Agra News

- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Agra - Agra College LLB & BA LLB Admission 2026 | BCI Approval Application आगरा कॉलेज में LLB और BA LLB में प्रवेश शुरू:BCI से मिली अनुमति, पंजीकरण के बाद 26 सितंबर तक कर सकते हैं प…

20 सितंबर 2026 को 01:02 am बजे
आगरा कॉलेज में LLB और BA LLB में प्रवेश शुरू:  BCI से मिली अनुमति, पंजीकरण के बाद 26 सितंबर तक कर सकते हैं प्रवेश के लिए आवेदन - Agra News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Uttar pradesh

- Agra

- Agra College LLB & BA LLB Admission 2026 | BCI Approval Application

आगरा कॉलेज में LLB और BA LLB में प्रवेश शुरू:BCI से मिली अनुमति, पंजीकरण के बाद 26 सितंबर तक कर सकते हैं प्रवेश के लिए आवेदन

- कॉपी लिंक

आगरा कॉलेज आगरा के विधि संकाय में LLB और BA LLB में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। सत्र 2026-27 के लिए दोनों कोर्स की 300-300 सीटों पर एडमिशन होंगे। दोनों कोर्स बार काउंसिल ऑफ इंडिया से मान्यता प्राप्त हैं। प्राचार्य प्रो. सीके गौतम ने बताया कि विधि

दो जगह करना होगा आवेदन विधि संकाय प्रभारी प्रो. डीसी मिश्रा ने बताया कि छात्रों को पहले डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण करना अनिवार्य है। जो छात्र पहले से समर्थ पोर्टल पर पंजीकृत हैं, वे अपने आवेदन को 22 सितंबर तक अपडेट कर सकते हैं। समर्थ पोर्टल पर प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही आगरा कॉलेज की वेबसाइट पर जाकर अलग से आवेदन करना होगा। दोनों प्रक्रियाएं पूरी करना जरूरी है।

प्रो. गौरव कौशिक ने बताया कि समर्थ पोर्टल पर छात्र कॉलेज चॉइस में आगरा कॉलेज, आगरा का चयन कर सकते हैं। पहले से भरी चॉइस में संशोधन भी किया जा सकता है। प्राचार्य ने छात्रों से अपील की है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार न करें और जल्द आवेदन कर लें, ताकि तकनीकी दिक्कत से बचा जा सके।

बता दें कि प्रवेश के लिए आगरा कॉलेज को BCI से अनुमति नहीं मिल रही थी। लेकिन आसपास के कई प्राइवेट कॉलेजों को अनुमति मिल जाने से छात्रों का सत्र बिछड़ रहा था। छात्र पिछले दो महीने से कॉलेज के चक्कर लगा रहे थे। प्रवेश शुरू न होने की वजह से साल खराब होने का भी डर था। BCI से अनुमति मिलने के बाद अब छात्र-छात्राएं में राहत की सांस है।

Powered by शिक्षा खबर Skillogy

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →

ताज़ा ख़बरें